फ्रॉग रेस में आर्यन और ऐश्वर्य अव्वल

चंबा। स्थानीय चौगान मैदान में भारतीय पब्लिक स्कूल की 17वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ पुलिस अधीक्षक जगत राम चौहान ने किया। इस प्रतियोगिता में भारतीय पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंबा, भारतीय पब्लिक हाई स्कूल सुलतानपुर, सरोल व बीपीएस मुगला के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का आगाज मार्च पास्ट से किया गया। इसके बाद स्कूल के अध्यक्ष धर्म मल्होत्रा, प्रबंधक परमेश पुरी और प्रधानाचार्य भुवन शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि एसपी चंबा जगत राम चौहान ने कहा कि देश व प्रदेश को भय मुक्त बनाने में शिक्षा के क्षेत्र में प्राइवेट स्कूलों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारतीय पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं देश भर में अपना नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सूफी गीत, भंगड़ा तथा पीटी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। स्कूल के अध्यक्ष धर्म मल्होत्रा ने बताया कि यह प्रतियोगिता 25 अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में अव्वल स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को 27 अक्तूबर को वार्षिक समारोह के दौरान पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। पहले दिन आयोजित प्री प्राइमरी वर्ग की फ्रॉग रेस में आर्यन ने पहला, मानस ने दूसरा और अभय ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में ऐश्वर्य ने पहला व याचिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मंकी रेस में अक्षित कुमार पहले, आनर्व दूसरे और कार्तिक तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में अक्षरा ने पहला, खुशी ने दूसरा और क्षणिक ा ने तीसरा स्थान पाया। म्यूजिकल चेयर रेस में अज्ञनेंद्र ने प्रथम, जय कुकरेजा ने द्वितीय और शौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में माही पहले, कृतिका दूसरे और वैष्णवी तीसरे स्थान पर रही। 800 मीटर रेस में विवेक पहले व अतुल दूसरे स्थान पर रहे। पहली कक्षा के बच्चों के लिए आयोजित 30 मीटर रेस में स्वजन्या ने प्रथम, अनुज ने द्वितीय व कृ ष्णा और कार्तिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में अपूर्वा पहले, पलवी द्वितीय और हिमानी तृतीय स्थान पर रही।

Related posts