नालागढ़ (सोलन)। जनरल मर्चेंट एसोसिएशन नालागढ़ की बैठक में व्यापारियों को पेश आ रही समस्याओं पर विचार-विमर्श हुआ और आगामी रणनीति बनाई गई। नववर्ष आगमन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम विनायक ने की, जबकि इस बैठक में व्यापार मंडल नालागढ़ के प्रधान जगननाथ बस्सी विशेष रूप से उपस्थित हुए। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम विनायक ने कहा कि व्यापारियों को पेश आ रही समस्याओं को प्रशासन सहित सरकार के सहयोग से सुलझाया जाएगा और व्यापारियों की समस्याओं को उनके समक्ष पूरजोर ढंग से…
Read MoreYear: 2013
22 दिन तक बंदी बनाकर नाबालिग से दुराचार
22 दिन तक बंदी बनाकर नाबालिग से दुराचार सोलन। नाबालिग को कमरे में बंदी बनाकर 22 दिनों तक दुराचार किया जाता रहा। इस घटना को अंजाम सलोगड़ा क्षेत्र के 19 वर्षीय युवक ने अंजाम दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सर्च के दौरान नाबालिग को हरड़ गांव से बरामद किया है। मेडिकल में बलात्कार की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने भादसं की धारा 376 के तहत मुकदमा कायम किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 06 दिसंबर को परिजनों ने नाबालिग के गुम होने की शिकायत सदर…
Read Moreपंचायत स्तर पर लगेंगे योग शिविर
पंचायत स्तर पर लगेंगे योग शिविर नालागढ़ (सोलन)। भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग पीठ के केंद्रीय प्रभारी लक्ष्मी दत्त शर्मा ने कहा कि संगठन निर्माण का जो कार्य एक वर्ष से चला हुआ है, उसे अंतिम रूप 20 फरवरी तक दे दिया जाएगा, जिसमें प्रत्येक पंचायत स्तर पर योग शिविर लगाए जाएंगे और जनता को स्वदेशी, आयुर्वेद व नशा निवारण के लिए जागरूक किया जाएगा। वे सोमवार को भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग पीठ जिला सोलन की नालागढ़ के लोनिवि विश्राम गृह में आयोजित बैठक को संबोधित कर रही थीं।…
Read Moreविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों का हंगामा
विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों का हंगामा बद्दी (सोलन)। साई गांव में एक 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद मृतका के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और उसके ससुरालियों से हाथापाई की। महिला के परिजनों ने पति व सास ससुर पर नवविवाहिता को पीट पीट कर मौत के घाट उतारने का आरोप लगाया है, वहीं महिला का पति का कहना है कि उसकी पत्नी उसे पेड़ से लटकी मिली। बेहोशी की हालत में उसे बद्दी स्थित निजी चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर…
Read Moreरेणुकाजी क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से होगा विकसित
ददाहू (सिरमौर)। जिला के पिछडे़ क्षेत्रों के विकास को वर्तमान सरकार द्वारा विशेष प्राथमिकता दी जा रही है तथा चालू वित्त वर्ष के दौरान पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि योजना के तहत सिरमौर जिला में 17 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है। यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार ने शनिवार शाम को जिला के दूरदराज गांव बड़ोल में लोगाें की समस्याओं के निदान के लिए आयोजित खुला दरबार के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने विकास का मुख गांव…
Read Moreनिजी होटलों में किराये पर कसेगा शिकंजा
शिमला। सैलानियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध न करवाने वाले होटलों के अप्रूवड रेट में कटौती की जाएगी। निम्न स्तरीय सुविधाओं की एवज में सैलानियों से कमरों के किराये के रूप में मोटी वसूली करने वालों पर पर्यटन विभाग शिकंजा कसेगा। पर्यटन विभाग की टीम शहर के होटलों का औचक निरीक्षण करेगी और व्यवस्थाओं में खामियां पाए जाने पर होटल के अप्रूवड रेट में कटौती की सिफारिश की जाएगी। होटल के साधारण, डीलक्स और एसी कमरों में ठहरने वाले सैलानियों को तय मापदंडों के आधार पर सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। इतना…
Read More2200 लोगों को मिलेगा स्वरोजगार
शिमला। हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत विभिन्न बैंकों से वित्तपोषण को 23.24 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसे वर्तमान वित्त वर्ष के लिए मंजूर किया गया है। यह जानकारी उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की 214वीं बैठक में दी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इसका लाभ 214 लाभार्थियों को मिलेगा। इनसे 2200 लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होेंने कहा कि बोर्ड की राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन मंडी के अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले में किया जाएगा। उद्योग मंत्री मुकेश…
Read Moreबिना द्वेष भावना के करें कार्य : गुलाब
चौंतड़ा (मंडी)। विकास खंड चौंतड़ा के पंचायत समिति सदस्यों की त्रैमासिक बैठक पूर्व मंत्री एवं विधायक गुलाब सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि किसी भी राजनीतिक द्वेष के बिना पंचायतों और क्षेत्रों का समान विकास करें। विकास के लिए पंचायत प्रतिनिधि लोगों की मांगों को उन तक या विभागीय अधिकारियों के माध्यम से सरकार तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ पंचायत प्रतिनिधियों की शिकायतें मिल रही हैं कि उन पंचायतों के अधीन चल रहे मनरेगा कार्यों के लिए रोजगार के मस्टरोल और वेतन तो…
Read Moreसराज की ब्रयोगी में दुग्ध शीतन यंत्र शुरू
गोहर/पंागणा (मंडी)। सिराज विस क्षेत्र के तहत ब्रयोगी पंचायत में सोमवार को मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन चेतराम ठाकुर ने दो हजार लीटर की क्षमता वाले दुग्ध शीतन यंत्र का उद्घाटन किया। ब्रयोगी पंचायत में पहुंचने पर चेतराम का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में वर्तमान समय में 15 सौ लीटर दूध एकत्र किया जा रहा है। चेतराम ने कहा कि कई वर्षों से चली आ रही दूध शीतन केंद्र की मांग को वर्तमान सरकार ने पूरा कर दुग्ध…
Read Moreकार दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की नबाही पंचायत के चम्याणु गांव का एक युवक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक खुद ही गाड़ी चला रहा था। बीच रास्ते में गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। चिकित्सकों के मुताबिक युवक कोमा में है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार अमित कुमार (27) पुत्र जगदीश चंद गत रात्रि अपनी गाड़ी से जाहू से चम्याणु की तरफ आ रहा था। बीच रास्ते में सूलपुर बही मोड़ के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में…
Read More