बिना द्वेष भावना के करें कार्य : गुलाब

चौंतड़ा (मंडी)। विकास खंड चौंतड़ा के पंचायत समिति सदस्यों की त्रैमासिक बैठक पूर्व मंत्री एवं विधायक गुलाब सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि किसी भी राजनीतिक द्वेष के बिना पंचायतों और क्षेत्रों का समान विकास करें। विकास के लिए पंचायत प्रतिनिधि लोगों की मांगों को उन तक या विभागीय अधिकारियों के माध्यम से सरकार तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ पंचायत प्रतिनिधियों की शिकायतें मिल रही हैं कि उन पंचायतों के अधीन चल रहे मनरेगा कार्यों के लिए रोजगार के मस्टरोल और वेतन तो
जारी कि या जा रहा है लेकिन मनरेगा के तहत किए जा रहे कार्यों में उपयोग लाई जा रही सामग्री को धन नहीं मिल रहा। मनरेगा में कई प्रतिनिधियों और पंचायतों को सामग्री के भुगतान को धन न मिलने से विकास कार्यों में प्रगति नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारियों के रवैये के कारण विकास खंड चौंतड़ा के तहत करीब एक करोड़ रुपये के कार्य पंचायती स्तर पर लंबित हैं। बैठक में पंचायत समिति अध्यक्षा बीना देवी, उपाध्यक्ष भूपसिंह और पसं मौजूद रहे।

Related posts