कुल्लू। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार ने एक महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) शुरू की है। इस मिशन के तहत प्रदेश में दो सौ करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी। इस धनराशि से महिलाओं को स्वरोजगार के साधन अपनाने के लिए प्रशिक्षण देने के साथ ही सस्ती दरों पर ऋ ण भी उपलब्ध करवाया जाएगा। वीरवार को जिला परिषद के सम्मेलन कक्ष में जिला परिषद और अन्य पंचायतीराज संस्थाओं तथा विभागीय अधिकारियों के…
Read MoreYear: 2013
मारपीट करने पर पांच दर्जन लोगों पर केस
मौहल (कुल्लू)। जिला मुख्यालय के साथ सटे मौहल में मारपीट, हुड़दंग मचाने और धमकाने पर पुलिस ने जमीन मलिक के फील्ड मैनेजर की शिकायत पर भादंसं की धारा 147,148,149, 323, 395, 427, 452, 436, 448 और 506 के तहत करीब पांच दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज करवाई गई एफआईआर में फील्ड मैनेजर संजय शर्मा ने कहा है कि 25 दिसंबर को सुबह करीब सात बजे कुछ लोगों ने हाथों में औजार लेकर उनकी जमीन में जबरन घुसकर तोड़फोड़ की तथा…
Read Moreमस्टररोल में मजदूर, मौके पर मशीन!
ऊना। जिला की कई पंचायतों में मनरेगा के अंतर्गत हो रहे कार्यों में धांधलियाें के मामले सामने आ रहे हैं। कहीं पंचायत प्रतिनिधि मनरेगा की दिहाड़ी पर कुंडली मारे बैठे हैं। तो कहीं मनरेगा का काम हाथों के बजाए मशीनों से भी हो रहा है। हैरानी वाली बात यह है कि काम मशीन से करवाने के बाद मस्टररोल फार्म में मजदूरों के नाम भरकर राशि की निकासी हो रही है। विभाग के पास ऐसी भी कई शिकायतें हैं जिनके तहत मजदूरों को लंबे समय से दिहाड़ी ही नहीं मिली है।…
Read Moreजंगल में गोली लगने से मौत
बंगाणा (ऊना)। अंबेहड़ा पंचायत के कु खेड़ा गांव के जंगल में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने जंगल से शव बरामद किया है। घटना को लेकर पुलिस ने भादंसं की धारा 302 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पीठ पर ऊपर के हिस्से में गोली लगी है। माना जा रहा है कि हो सकता है कि जंगल में शिकार आदि करते हुए किसी ने गोली चलाई हो। गलती से गोली इस व्यक्ति को लगी होगी। घटना से क्षेत्र में…
Read Moreकर चले हम फिदा…. से भरा देशभक्ति का जोश
ऊना। सरस्वती पब्लिक हाई स्कूल रामपुर में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम रही। कार्यक्रम का शुभारंभ संत बाबा बाल ने सरस्वती माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। जबकि प्रदेश शिक्षा बोर्ड के सेवानिवृत्त अतिरिक्त सचिव ठाकुर यशपाल समारोह के मुख्यातिथि रहे। इस दौरान बाबा बाल ने बच्चों को कई गूढ़ रहस्य भी बताए। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने मुख्यातिथि ठाकुर यशपाल सिंह का अभिनंदन किया। इसके पश्चात इतनी सी खुशी…. गीत अक्षय, दीया, प्रिंस और अमन कौशल ने प्रस्तुत…
Read Moreकुमारसैन बाजार होकर भेजी जाएं बसें
कुमारसैन (शिमला)। एचआरटीसी की लंबे रूटों की बसें कुमारसैन बाजार नहीं आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण तहसील मुख्यालय जाने के लिए लोगों को पैदल सफर करना पड़ता है। कई बार निगम को अवगत करवाने के बावजूद लोगों की मांग पूरी नहीं हो पाई है। कुमारसैन जन कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल गुप्ता, सचिव नीरज सोनी, कुमारसैन पंचायत के प्रधान प्रवीण वर्मा, बीडीसी आरती निर्मोही, व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया है कि लंबे रूट की अधिकतर बसेें बराड़ा में सवारियां…
Read Moreनिरंकुश कंपनी, बेबस परिवहन महकमा
हल्द्वानी। परिवहन विभाग हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने वाली निजी कंपनी के आगे बेबस हो गया है। कुछ समय बाद नंबर प्लेट लगाने की दिक्कत आती है, अधिकारी कार्रवाई की हुंकार भरते है, पर मामला पत्राचार तक सिमट कर रह जाता है। अब एक बार फिर नंबर प्लेट को लेकर अराजकता बनी हुई है। आरटीओ हल्द्वानी में करीब एक महीने से बाइकों में नंबर प्लेट नहीं लग पा रही है, जिससे सैकड़ों वाहनों के रजिस्ट्रेशन का काम भी लटक गया है। बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगे वाहनों के रजिस्ट्रेशन…
Read Moreअवैध टेंपो संचालन रोका जाए
ल्द्वानी। पूर्व अर्र्द्धसैनिक बलों के वार्षिक सम्मलेन में बढ़ते अपराध और यातायात व्यवस्था की बदहाली पर चिंता जताई गई। एसआईयू (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) की मजबूती के लिए आम आदमी को इसमें जोड़कर सीपीओ (कंबाइन पुलिस आर्गेनाइजेशन) बनाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा बिना परमिट के चल रहे टेंपो का चिह्नीकरण कर कार्रवाई की मांग की गई। गैस गोदाम रोड स्थित केके बैंकट हाल में हुए सम्मेलन में पूर्व अर्द्धसैनिक बलों की ओर से लोकसभा चुनाव में अच्छे उम्मीदवार के पक्ष में व्यापक प्रचार-प्रसार और आर्मी की तर्ज पर एक…
Read Moreपहाड़ पर ‘धावा’ बोलने को तैयार है आप
आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। 29 दिसंबर को देहरादून में पार्टी की बैठक होगी। प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा इस बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह मौजूद रहेंगे। आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक जेपी बड़ोनी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को लेकर 20 दिसंबर को दिल्ली में बैठक हुई थी। उसके बाद प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने 22 दिसंबर को अल्मोड़ा में बैठक की। अब 29 दिसंबर को देहरादून…
Read Moreनए साल पर बस फोन घुमाइए, शराब हाजिर!
रूड़की में नए साल के स्वागत की तैयारियों का असर शराब पर भी दिखाई दे रहा है। इस दिन खूब बिक्री की संभावना को देखते हुए शराब तस्कर बड़े पैमाने पर स्टॉक जमा कर रहे हैं। हरियाणा की ग्रीन लेबल और अन्य ब्रांड सस्ती होने से यहां पर काफी डिमांड है। जिसे देखते हुए तस्करों ने नए साल पर होम डिलीवरी की योजना है। तस्करों के गुर्गो के माध्यम से शराब का नेटवर्क संचालित होगा। खूब चलती है शराब नए साल पर शराब के शौकीनों के लिए नाच गाने के…
Read More