कर चले हम फिदा…. से भरा देशभक्ति का जोश

ऊना। सरस्वती पब्लिक हाई स्कूल रामपुर में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम रही। कार्यक्रम का शुभारंभ संत बाबा बाल ने सरस्वती माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। जबकि प्रदेश शिक्षा बोर्ड के सेवानिवृत्त अतिरिक्त सचिव ठाकुर यशपाल समारोह के मुख्यातिथि रहे। इस दौरान बाबा बाल ने बच्चों को कई गूढ़ रहस्य भी बताए। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने मुख्यातिथि ठाकुर यशपाल सिंह का अभिनंदन किया।
इसके पश्चात इतनी सी खुशी…. गीत अक्षय, दीया, प्रिंस और अमन कौशल ने प्रस्तुत किया। इसके बाद लकड़ी की काठी, पहाड़ी नाटी, छोटे बच्चों की फैंसी ड्रेस, कर चले हम फिदा… गीत ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में संत बाबा बाल, मुख्यातिथि यशपाल सिंह, कुठार कलां की प्रधान वीना देवी, कुठार खुर्द के प्रधान राम कृष्ण, रामपुर के प्रधान गोपाल आदि ने परीक्षा, विभिन्न गतिविधियों तथा खेलों में अव्वल रहे छात्रों को पुरस्कृत किया।

इन्हें मिले पुरस्कार
पुरस्कार पाने वाले बच्चों में भावना, रितिका, साक्षी, हैरी, हरमन, विशाल, दीया, रुचि, गौरव, शिखा, जिया, आर्यन, नितिन, मनप्रीत, अंकू, आंचल, श्रुति, काजल, पल्लवी, हर्षिता, शिल्पा, रिया, कोमल, शीतल, साहिल, मनप्रीत राणा, वंश, परमजीत, कुसुम, मनीषा, परवजीत, तनीशा, चिराग, ध्रुव, प्रियंका, अभिषेक, कार्तिक, कमल, हरनीत, अरविंद, नितिन, सूरज, आर्यन, राधिका, आकाश, प्राची, पलक, पारस, प्रिंस, अनामिका को नवाजा गया। वहीं खेल गतिविधियों में निरंजन, पीयूष, विशाल, नितिन, कार्तिक, साक्षी, मनदीप, शिवानी, साहिल कुमार, अंजली एवं इशिता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Related posts