धर्मशाला। खाद्य आपूर्ति एवं परिवहन मंत्री जीएस बाली ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में कहा कि विपक्षी दल ने उनके ऊपर चार्जशीट में जो आरोप लगाए हैं वह पूरी तरह से निराधार हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि यदि विपक्ष नेताओं ने 15 दिन के भीतर उनसे माफी न मांगी तो वे 16वें दिन मानहानि का नोटिस थमाएंगे। बाली ने कहा कि यदि उनके खिलाफ एक भी आरोप साबित होता है या फिर एक रुपये का घोटाला भी सामने आता है तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। लेकिन आरोप…
Read MoreYear: 2013
प्रदेश सरकार शनिवार से कांगड़ा प्रवास पर
धर्मशाला। प्रदेश सरकार शनिवार से कांगड़ा प्रवास पर पहुंचेगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और अन्य मंत्री भी प्रवास में शामिल रहेंगे। चार दिवसीय प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री जिला कांगड़ा के विभिन्न इलाकों का दौरा कर दर्जनों योजनाओं की आधारशिला रखेंगे और शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री अपने प्रवास पर 28 दिसंबर को दोपहर बाद गगल पहुंचेंगे। दिल्ली से हेलीकाप्टर से 2 बजे गगल हवाई अड्डे पर उतरेंगे, जहां से वह शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के थरोट पहुंचेेंगे। यहां मुख्यमंत्री चंबी-थरोट सड़क पर बने पुल का लोकार्पण करने के उपरांत जनसभा को संबोधित करेंगे। सरकारी…
Read Moreटांडा में बनाई जाएगी सराय : सुशांत
सलूणी (चंबा)। सांसद डा. राजन सुशांत ने वीरवार को सलूणी में एंबुलेंस का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चंबा-कांगड़ा के 17 विधानसभा क्षेत्रों के लिए एंबुलेंस सुविधा प्रदान की जा रही है। अब तक वह 13 एंबुलेंस विभिन्न क्षेत्रों को दे चुके हैं। सलूणी में 14वीं एंबुलेंस का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला चंबा व कांगड़ा के दूरदराज गांवों के लोग इलाज करवाने अक्सर टांडा जाते हैं, इसलिए टांडा में सांसद निधि से एक सराय बनाई जाएगी। इस सराय में लगभग 100 लोगों के…
Read Moreएक किलो 150 ग्राम चरस सहित दो धरे
चुवाड़ी (चंबा)। स्थानीय थाने के अंतर्गत पुलिस ने दो व्यक्तियों से एक किलो 150 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 26 दिसंबर को पुलिस की टीम तुनुहट्टी बैरियर पर गश्त कर रही थी। इस दौरान रात डेढ़ बजे के करीब पवन कुमार पुत्र किशन चंद निवासी सुपैंचा पिकअप नंबर एचपी 73-3563 लेकर आया। पुलिस ने चैक किया तो पवन कुमार के कब्जे से 600 ग्राम और पूर्ण चंद के कब्जे से 550 ग्राम चरस बरामद की गई। एसपी जगत…
Read More60 विद्यार्थियों के भविष्य पर लटकी तलवार
चंबा। चंबा कालेज के 60 विद्यार्थियों के भविष्य पर तलवार लटक गई है। इनके प्रथम वर्ष के कंपार्टमेंट के गोल्डन चांस का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ है। इससे सभी विद्यार्थी परेशान हैं। इस कारण वे अगली कक्षा के वार्षिक परीक्षाओं के फार्म भी नहीं भर पाए हैं। दरअसल, ये विद्यार्थी प्रथम वर्ष के एक विषय का पेपर उत्तीर्ण नहीं कर पाए थे और दो चांस में पेपर देने के बाद भी ये इस विषय को पास करने में असफल रहे थे। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रदेश के सैकड़ों…
Read Moreडलहौजी के होटल नव वर्ष को तैयार
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी के पर्यटन व्यवसाय के लिए हाल ही में हुई बर्फबारी सौगात लेकर आई है। कई महीनों से मंदी की मार झेल रहे पर्यटन व्यवसाय में इस बर्फबारी ने नई जान फूंक दी है। डलहौजी इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है। क्रिसमस के बाद अब नए वर्ष को लेकर होटल व्यवसायी काफी उत्साहित हैं। नए वर्ष की पूर्व संध्या पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर पर्यटक भी जानकारियां प्राप्त कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 31 दिसंबर को फिर से बर्फबारी होने के…
Read Moreबेटे को पागल खाने भेजने की गुहार लगाई
चंबा। तीसा की बघेईगढ़ पंचायत की एक महिला ने उपायुक्त संदीप कदम से अपने मानसिक रूप से परेशान बेटे को पागल खाने भेजने की गुहार लगाई है। इस संबंध में वीरवार को नेत्रू देवी पत्नी स्व. दास निवासी गांव घेईया पंचायत बघेईगढ़ ने एक मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा और बताया कि रामदयाल पुत्र दास को पागलपन के दौरे पड़ते हैं और वह परिवार व पड़ोसियों को मारने दौड़ता है। नेत्रू देवी ने बताया कि रामदयाल के छोटे-छोटे बच्चे हैं और उन बच्चों का पालन पोषण भी वह स्वयं कर…
Read Moreबस से खींचकर चालक को पीटा
किहार (चंबा)। हिमगिरी-चंबा रूट पर चलने वाली एक निजी बस को रोक कर टैक्सी चालक ने उसके चालक के साथ मारपीट की है। पुलिस ने बस चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। बस चालक का मेडिकल करवाया गया है। चतर सिंह पुत्र स्वर्गीय मुसदी राम निवासी ढल्ला ने बताया कि 25 दिसंबर को वह बस लेकर सतरूणी से चंबा जा रहा था। शाम साढे़ चार बजे के करीब शिमला मोड में टैक्सी चालक एचपी 01सी-0779 टैक्सी आया और उसने बस को रोक दिया। इसके बाद उसने उसे…
Read More16 पंचायतों में छह दिन से अंधेरा
तीसा (चंबा)। उपमंडल तीसा की 16 पंचायतों में अभी तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। इस कारण सैकड़ों घरों में अंधेरा पसरा हुआ है। इससे हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत सनवाल, देहरा, शिलेराबाड़ी, झज्जाकोठी, टेपा, देवीकोठी, सुईंला, जुनास, जुंगरा, पद्धर, खजुआ, चांजू, देहरा, चरड़ा, बघेई, आयल और चीह में छह दिन पहले भारी बर्फ बारी व बारिश होने के कारण जगह-जगह से बिजली के खंभे गिर गए हैं। इसके अलावा विद्युत तारें में टूट चुकी हैं। इसके चलते ग्रामीणों को अंधेरे…
Read Moreपंचायत सचिवों ने की नियमित करने की मांग
कुल्लू। पंचायत अनुबंध सचिवों ने लंबे समय से लंबित मांगें सिरे नहीं चढ़ने का दुखड़ा कुल्लू दौरे के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा को सुनाया। 14 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर पंचायत सचिवों (अनुबंध) सहायकों ने नियमित न करने की नीति न बनाए जाने पर भारी रोष व्यक्त किया। सचिवों का कहना है कि 2007 में उन्हें पूर्णकालिक घोषित कर दिया गया तथा मासिक मानदेय भी बढ़ाकर 2340 रुपये कर दिया। 2009 में पंचायत सहायक से पंचायत सचिव अनुबंध पदनामित कर दिया तथा वर्तमान में इसी…
Read More