कांगड़ा। पंचायत समिति के चेयरमैन कुलभाष चंद ने कहा कि डूंगा बाजार कांगड़ा में पंचायत समिति की खाली पड़ी भूमि पर सामुदायिक भवन, कार पार्किंग और गेस्ट हाउस का निर्माण करवाया जाएगा। कांगड़ा में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि लोकसभा सांसद डा. राजन सुशांत ने इस परियोजना के निर्माण के लिए प्रथम चरण में सांसद निधि से 25 लाख रुपये मंजूर किए हैं। बाकी के धन का प्रावधान पंचायत समिति सदस्यों ने 13वें वित्त आयोग की तरफ से मिलने वाली विकास राशि से एक-एक लाख रुपये खर्च करने…
Read MoreYear: 2013
नूरपुर में निगम का टिंबर बिक्री डिपो खुलेगा
नूरपुर (कांगड़ा)। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने एक साल के कार्यकाल में 75 फीसदी चुनावी वायदों को पूरा कर दिया है। इसी बौखलाहट के चलते भाजपा ने कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने के लिए झूठी राजनीतिक चार्जशीट का ढोंग रचा है। नूरपुर स्थित लोनिवि के रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वन विकास निगम के माध्यम से निगम की शमशी (कुल्लू) स्थित यूनिट में लकड़ी का फर्नीचर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर…
Read Moreअब नहीं सताएगा छौंछ में बाढ़ का खौफ
नूरपुर (कांगड़ा)। छौंछ खड्ड के किनारे बसे गांवों के किसानों को अब बरसात के दिनों में उपजाऊ भूमि के बाढ़ में बहने का खतरा नहीं सताएगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 29 दिसंबर को इंदौरा विस क्षेत्र के डाहकुलाड़ा में 179.59 करोड़ लागत की छौंछ खड्ड तटीकरण योजना का शिलान्यास करेंगे। इस महात्वाकांक्षी योजना के तहत छौंछ खड्ड के करीब 34 किलोमीटर क्षेत्र में तटीकरण का कार्य किया जाएगा। इससे नूरपुर और इंदौरा विस क्षेत्र के 35 गांव लाभान्वित होंगे। सुखार से लेकर काठगढ़ तक छौंछ खड्ड के तटीकरण से 1031.75 हेक्टेयर…
Read Moreकौशल भत्ते के नाम पर उगाही वाले बाज आएं : बाली
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। परिवहन, खाद्य आपूर्ति एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली ने कौशल विकास भत्ते की औपचारिकता को फार्म प्रदान करने की एवज में गरीब लोगों से धन की उगाही कर रही स्वयंभू संस्थाओं को ऐसा न करने की चेतावनी दी है। कहा कि ऐसे लोग बाज आएं अन्यथा उनका पता लगा कर उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बाली ने कहा कि ऐसी कई शिकायतें मिली हैं कि कुछ लोग इस योजना के फार्म प्रदान करने को गरीब लोगों से…
Read Moreसात क्विंटल दातुन के साथ पकड़ी गाड़ी
कुल्लू। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की एक टीम ने पार्क क्षेत्र के सैंज स्थित रोपा में नाका लगाकर 736 किलोग्राम अखरोट की दातुन को एक गाड़ी में ले जाते हुए पकड़ा। विभाग ने दातुन से लदी टाटा पिकअप संख्या एचपी-66-3596 तथा एक अन्य कार संख्या एचपी 70-1252 को भी अपने कब्जे में ले लिया है। नाके पर तैनात पांच सदस्यीय टीम ने वाहन चालक मोहन सिंह निवासी पधर, मंडी को धर दबोचा, जबकि चार अन्य लोग रात के अंधेरे का लाभ उठाते हुए मौके से फरार हो गए। ग्रेट हिमालयन…
Read Moreलाहौल को उड़ान भरेगा हेलीकाप्टर एडवांस बुकिंग शुरू
केलांग (लाहौल स्पीति)। बर्फ में कैद लाहौल घाटी के लोगों को अब जल्द हेलीकाप्टर सेवा मिलने वाली है। शुक्रवार को कुल्लू में हेलीकाप्टर बुकिंग काउंटर खोला गया है। इसमें हेलीकाप्टर की सीटों के लिए एडवांस बुकिंग की जा रही है। लाहौल जाने के लिए बुकिंग सेंटर उपायुक्त कार्यालय कुल्लू में खोला गया। इसके अलावा लाहौल घाटी में सिस्सू, गौंधला, तांदी डाइट, वारिंग, रावा, चौखंग, उदयपुर, तिंगरेट, तिंदी, सतिंगरी और जिस्पा हेलीपैड में लाहौल से भुंतर आने वाले लोगों के लिए बुकिंग काउंटर खोले गए हैं। उड़ान समिति के सह प्रभारी…
Read Moreमनरेगा के तहत खर्च होंगे 35 करोड़ : अनिल
मनाली। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा ने कहा है कि जिला कुल्लू में मनरेगा के तहत चालू वित्त वर्ष में 35 करोड़ खर्च किए जाएंगे। यह जानकारी अनिल शर्मा ने शुक्रवार को मनाली के निकटवर्ती गांव जगतसुख में 9.57 लाख से बनने वाले पशु औषधालय भवन का शिलान्यास करने के बाद स्थानीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी पंचायतीराज संस्थाओं को अत्याधुनिक ब्राडबैंड सुविधा से जोड़ने की दिशा में कार्य…
Read Moreकार खाई में गिरी; कार चालक की मौत
कुल्लू। बंजार-आनी सड़क पर एक कार के खाई में गिरने से कार चालक की मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर भादंसं की धारा 279 और 304 ए के तहत मामला दर्ज कर शव को कब्जे में ले लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को साैंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को टेलीफोन पर सूचना मिली कि कोलथा नाला के समीप एक कार खाई में गिरी है। सूचना मिलते ही…
Read Moreडेढ़ दर्जन सड़कों पर पहिये जाम
कुल्लू। रोहतांग दर्रा सहित राजमार्ग-11 औट-लुहरी सड़क भले ही छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दी गई हो, लेकिन जिले में करीब डेढ़ दर्जन मार्ग अभी भी बंद पड़े हैं। इन मार्गों पर छह दिन से निजी वाहनों सहित निगम की बसों की सेवाएं ठप पड़ी हैं। इसके चलते ग्रामीण इलाकों का जनजीवन पटरी पर नहीं लौट सका है। बर्फबारी के बाद जिला के ग्रामीण इलाकों की रफ्तार थम गई है। भारी बर्फबारी से जिला कुल्लू में बंद करीब तीस मार्गों में से अभी तक आधे मार्गों को ही खोला…
Read Moreभुंतर स्कूल में मेधावी बच्चे सम्मानित
भुंतर (कुल्लू)। भुंतर स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन शुक्रवार को धूमधाम से किया गया। इस मौके पर स्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्रशासन ने एक साल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक अमर देव ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना और वंदेमातरम भी पेश किया। प्रधानाचार्य दिनेश गुलेरिया ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। इसके बाद…
Read More