पधर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल द्र्रंग में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। बेस्ट छात्रा का पुरस्कार अंजू और बेस्ट छात्र का खिताब सुरेंद्र ठाकुर को मिला। शैक्षणिक गतिविधियों में छठी कक्षा की श्रुति शर्मा, समीक्षा, दीपिका शर्मा, सातवीं के आशीष शर्मा, आशीष कटोच, ईशा ठाकुर, अतुल, अनीता कुमारी, आठवीं की सलोनी, नवीन, समीर सिंह, निकिता और नौवीं कक्षा से कनिका,…
Read MoreYear: 2013
ऊटपुर में मिले बेहतर उपचार
लडभड़ोल (मंडी)। ऊटपुर पंचायत के लोगों ने आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं को लेकर आपत्ति जताई है। स्थानीय निवासी राजेश कुमार, मेहर सिंह, दिनेश कुमार, नरेश कुमार, जगदीश चंद और विधि चंद ने कहा कि आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को आधुनिक सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं। राजेश कुमार के मुताबिक उन्होंने टांडा मेडिकल कालेज में हर्निया रोग का आपरेशन करवाया था। ड्रेसिंग करवाने के लिए जब वह उटपुर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो वहां तैनात डाक्टर ने सामान न होने की बात कहकर उन्हें साथ लगते उप स्वास्थ्य केंद्र…
Read Moreशरारती तत्वों ने जला डाला पुल
करसोग (मंडी)। उपमंडल मुख्यालय करसोग से करीब आठ किलोमीटर दूर कामाक्षा में शरारती तत्वों ने इमला खड्ड के ऊपर बने लकड़ी के पैदल पुल को आग लगा दी। यह पुल करीब 30 साल पुराना था। आग लगने से पुल का कुछ हिस्सा जल कर क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे अब पुल पैदल चलने योग्य नहीं रहा है। करसोग पुलिस थाना में शरारती तत्वों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। बुधवार तड़के पैदल पुल पर आग लगने का पता चलते ही आसपास के लोगों कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। पुल…
Read Moreबिलासपुर में भी दो रुपये महंगा हुआ दूध
बिलासपुर। दूध के कारोबार से जुड़ी कई नामी कंपनियों की ओर से दाम बढ़ाने के बाद अब बिलासपुर जिले की कामधेनु संस्था ने भी उपभोक्ताओं को झटका दे दिया है। महंगाई के चलते लागत बढ़ने और पशुपालकों को लाभान्वित करने का हवाला देते हुए संस्था ने दूध की कीमत दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का निर्णय लिया है। बढ़ी हुई कीमतें 16 दिसंबर से लागू होंगी। हालांकि 8-9 माह की अवधि में कामधेनु संस्था के दूध के दामों में चार रुपये की वृद्धि हुई है, लेकिन इसके बावजूद अन्य कंपनियाें…
Read Moreस्पष्टीकरण नहीं मिला तो करेंगे आंदोलन
बरमाणा (बिलासपुर)। बीडीटीएस बरमाणा में ट्रक ऑपरेटरों ने बीडीटीएस पर भेदभाव का आरोप लगाया है। ऑपरेटरों का कहना है कि बीडीटीएस अन्य ट्रक ऑपरेटरों के हितों को सुरक्षित रखने में असमर्थ रही है। इसके चलते बीडीटीएस के खिलाफ ऑपरेटरों में रोष पनप चुका है। बीडीटीएस प्रबंधन समिति सदस्य एवं पूर्व उपप्रधान नंदलाल ठाकुर, वरिष्ठ ऑपरेटर ध्यान सिंह ठाकुर ने बीडीटीएस प्रधान लेखराम वर्मा को मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि प्रधान से शुक्रवार तक इस बारे स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है। बरमाणा पुकार हॉल में उक्त ऑपरेटरों ने…
Read Moreआधा दर्जन हैंडपंप ठीक नहीं किए, तो आंदोलन
स्वारघाट (बिलासपुर)। आईपीएच महकमे की लेटलतीफी लोगों पर भारी पड़ रही है। स्वारघाट कस्बे में लगभग आधा दर्जन हैंडपंप लंबे समय से खराब पडे़ हुए हैं। वर्षों पहले लगे इन हैंडपंपों में अब पानी नहीं आ रहा, जिस वजह से लोगों को पेयजल के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर मुसाफिर यहां पहुंचते ही पानी के लिए हर रोज भटकते हुए देखे जा सकते हैं। आईपीएच की इस लापरवाही पर इलाके के लोगों ने तल्खी जताई है। लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्द हैंडपंप ठीक नहीं…
Read Moreदो वर्ष प्रशिक्षण की शर्त मंजूर नहीं
तीसा (चंबा)। राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक संघ की बैठक शिव मंदिर भंजराडू में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता संघ के इकाई प्रधान बसंत सिंह ने की। इस मौके पर सहायक अध्यापकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बसंत सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सहायक अध्यापकों पर जो दो वर्ष के प्रशिक्षण की शर्त थोपी है, संघ इसका कड़ा विरोध करता है। उन्होंने इस फैसले पर पुनर्विचार करने की सरकार से मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार की यह नीति सहायक अध्यापकों के भविष्य को अंधकार में धकेल…
Read Moreजिले की 283 पंचायतों में संचालित होंगे पुस्तकालय
चंबा। जिला चंबा को निरक्षर बनाने के लिए नई योजना बनाई गई है। साक्षर भारत मिशन के तहत जिला साक्षरता समिति की ओर से जिले की 283 पंचायतों में पुस्तकालय संचालित किए जाएंगे। ये पुस्कालय पंचायत की ओर से दिए गए कमरों में संचालित किए जाएंगे। इन पुस्कालयों में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से नव साक्षर साहित्य उपलब्ध करवाया जाएगा। ये किताबें नेशनल बुक ट्रस्ट आफ इंडिया राज्य संसाधन केंद्र शिमला से मंगवाई गई हैं। इन किताबों को जिला साक्षरता समिति की ओर से जिला चंबा की 283…
Read Moreप्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रेखा ने जीता प्रथम स्थान
चंबा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रिय प्रचार कार्यालय चंबा एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय सलूणी ने ब्लाक के गांव द्रब्बड़ में खाद्य सुरक्षा विधेयक पर एक विशेष जागरूकता का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास एवं परियोजना अधिकारी कुलदीप संधु ने की। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि खाद्य सुरक्षा विधेयक बहुत ही कारगर साबित हुआ है। ग्रामीण एवं शहरी लोग काफी उत्साहित है। इससे दोनो को सस्ती दरों पर अनाज मिलेगा। क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय चंबा के प्रचार सहायक दौलत राम ने बताया कि इस…
Read Moreसंसारी-किलाड़ मार्ग पर पिकअप लुढ़की, एक की मौत
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी स्थित संसारी-किलाड़ मार्ग पर मालू नाला के पास एक पिकअप अनियंत्रित हो गहरी खाई में गिर गई। इससे पिकअप में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई । इसके अलावा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे स्थानीय सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद किश्तवाड़ अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है। मंगलवार रात को एक पिकअप नंबर एचपी 45-0256 किलाड़ से मिंधल की ओर जा रही थी। रात आठ बजे के करीब जब मालू के पास पहुंची तो…
Read More