नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आज उनके पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ का पड़ोसी देश के दौरे पर आने का औपचारिक निमंत्रण मिला जिसे स्वीकार कर लिया गया। शरीफ के विशेष सहायक तारिक फातमी ने यहां सिंह को यह निमंत्रण सौंपा। यह निमंत्रण शरीफ के भाई और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ की सिंह से करीब आधे घंटे की मुलाकात के दौरान दिया गया। शाहबाज शरीफ ने संवाददाताओं से कहा कि निमंत्रण के साथ पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का सदभावना संदेश सिंह को दिया गया। सिंह के जवाब के बारे…
Read MoreYear: 2013
राज्यसभा में आज आएगा लोकपाल विधेयक
नई दिल्ली: लोकपाल विधेयक आज राज्यसभा में आएगा और सरकार ने गुरुवार को कहा कि विधेयक पारित कराना उसकी ‘‘दिली तमन्ना’’ है। संसद भवन में केंद्रीय मंत्रीय हरीश रावत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राज्यसभा में इसके लिए सोमवार का दिन तय किया गया है…यह हमारी दिली तमन्ना है कि लोकपाल विधेयक पारित हो। हमने इसे इसी सत्र में सूची में शामिल किया है जो इसका स्पष्ट संकेत है।’’ इससे पहले संसदीय मामलों के मंत्री कमलनाथ ने कहा कि सरकार आज इसे राज्यसभा में कार्यसूची में शामिल करेगी क्योंकि यह ‘‘प्राथमिकता’’ है।…
Read More‘‘मीरपुर के कसाई’’ के तौर पर बदनाम जमात नेता मुल्ला को दी गई फांसी
ढाका: बांग्लादेश में 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान मानवता विरोधी अपराध के लिए दोषी ठहराए गए और ‘‘मीरपुर के कसाई’’ के तौर पर बदनाम जमात-ए-इस्लामी नेता अब्दुल कादिर मुल्ला को आज फांसी दे दी गई। मुल्ला (65) फांसी दिए जाने से कुछ घंटे पहले ही यहां के सुप्रीम कोर्ट ने पुनरीक्षा याचिका खारिज करते हुए उसकी सजा-ए-मौत की आज पुष्टि की थी। पहले उसकी सजा-ए-मौत की तामील निलंबित कर दी गई थी। एक कारागार अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि मुल्ला को ढाका केंद्रीय कारागार में स्थानीय समयानुसार रात 10.01…
Read Moreप्रांतीय अधिवेशन में उठेंगी शिक्षकों की समस्याएं
बागेश्वर। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक तहसील रोड स्थित शिविर कार्यालय में सम्पन्न हुई। जिसमें प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा की गई। संघ के महामंत्री कैलाश अंडोला ने बताया कि सातवां प्रांतीय अधिवेशन 13 और 14 दिसंबर को देहरादून स्थित हिंदू नेशनल इंटर कालेज में होगा। जिसमें सभी अशासकीय विद्यालयों के शिक्षक और प्रांतीय पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि अधिवेशन में भाग लेने के लिए अवकाश स्वीकृत हो चुका है। पहले दिन मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। दूसरे दिन चुनाव होगा। इससे पूर्व 12 दिसंबर…
Read Moreआधार कार्ड बनाने को गांवों में कैंप लगाएं
बागेश्वर। जिलाधिकारी बीएस मनराल ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक को संबोधित करते हुए अधिकारियों से आधार कार्ड बनाने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए गांवों में कैंप लगाकर सभी को इसकी सुविधा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी लाभार्थी आधार कार्ड बनाने से वंचित नहीं रहना चाहिए। कार्ड बनाने वाली कम्पनियों को सभी लाभार्थियों को रसीद उपलब्ध कराने को कहा । उन्होंने कहा कि पहले चरण में कपकोट तहसील में कैंप लगाए जाएंगे। बैठक में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर पद्धति की प्रगति…
Read Moreनगर पालिका ने शुरू किया जागरुकता अभियान
कोटद्वार। नगर पालिका के नए साल से नगर में पालीथिन बंद करने के लिए जन जागरुकता अभियान शुरू कर दिया है। नगर पालिका ने बुधवार को पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा के नेतृत्व में वार्ड नंबर दो में घर-घर जाकर पर्चे बांटे। नगर पालिका ने नवंबर में हुई बोर्ड बैठक में एक जनवरी से शहर में पालीथिन प्रतिबंध का प्रस्ताव पारित किया था। सोमवार को पालिका में आम नागरिकों, व्यापारियों के साथ हुई बैठक में इस पर सभी ने समर्थन देने की बात कही। उसके बाद बोर्ड बैठक में पालीथिन प्रतिबंध…
Read Moreपौड़ी पर सिर्फ खंडूड़ी अकेले दावेदार: रावत
कोटद्वार। लैंसडौन क्षेत्र के विधायक महंत दिलीप रावत का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी में पौड़ी लोकसभा सीट से पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के अलावा कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं है। खंडूड़ी की जीत के लिएवे अपने विधानसभा क्षेत्र के साथ ही कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र की भी खुद जिम्मेदारी संभालेंगे, यदि खंडूड़ी इन क्षेत्रों से पीछे रह गए तो मैं अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दूंगा। यहां एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए रावत ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी राज्य की…
Read Moreअन्ना के समर्थन में उतरे पिथौरागढ़ के लोग
पिथौरागढ़। जन लोकपाल बिल के लिए समाजसेवी अन्ना हजारे की ओर से फिर से शुरू किए गए आंदोलन का यहां के तमाम संगठनों ने समर्थन किया है। इन संगठनों ने भाजपा और कांग्रेस का पुतला फूंका। अन्ना की मुहिम का समर्थन करते हुए कहा गया कि केंद्र सरकार को तत्काल जन लोकपाल बिल पास करना चाहिए और अन्य राजनीति दलों को इसका समर्थन करना चाहिए। इन संगठनों के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जन लोकपाल के लिए अन्ना हजारे की लड़ाई को केंद्र सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है।…
Read Moreइंजीनियरिंग के छात्रों का आंदोलन जारी
पिथौरागढ़। कालेज को एआईसीटीई की मान्यता देने की मांग को लेकर सीमांत इंजीनियरिंग कालेज के छात्रों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। मांग को लेकर कई छात्र संगठनों ने भी इंजीनियरिंग कालेज के छात्रों को समर्थन दिया है। कालेज में पठन पाठन दस दिन से ठप है। कालेज से निदेशक प्रो. बीके सिंह ने स्थिति को सामान्य बनाने के लिए जो भी प्रयास किया उसमें कोई सफलता अब तक नहीं मिली है। प्रो. सिंह का कहना है कि छात्रों को भ्रम में नहीं रहना चाहिए। इधर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष…
Read Moreअन्ना के समर्थन में उतरे पिथौरागढ़ के लोग
पिथौरागढ़। जन लोकपाल बिल के लिए समाजसेवी अन्ना हजारे की ओर से फिर से शुरू किए गए आंदोलन का यहां के तमाम संगठनों ने समर्थन किया है। इन संगठनों ने भाजपा और कांग्रेस का पुतला फूंका। अन्ना की मुहिम का समर्थन करते हुए कहा गया कि केंद्र सरकार को तत्काल जन लोकपाल बिल पास करना चाहिए और अन्य राजनीति दलों को इसका समर्थन करना चाहिए। इन संगठनों के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जन लोकपाल के लिए अन्ना हजारे की लड़ाई को केंद्र सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है।…
Read More