जाली सार्टिफिकेट से ले लिया परमिट

भुंतर (कुल्लू)। कुल्लू में बसों के रूट परमिट पाने के लिए धोखाधड़ी और कागजों से छेड़छाड करने का मामला समाने आया है। पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर निजी बस मालिक के खिलाफ भादंसं की धारा 420, 465, 467 और 458 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दिए शिकायत पत्र में भुंतर के साथ सटे शुरढ़ निवासी भूपेश नंदन ने आरोप लगाया है कि एक निजी बस मालिकने अपनी बस चलाने के लिए गए रूट परमिट के लिए विभाग ने जाली सर्टीफिकेट जमा…

Read More

30 हजार से भरा बैग लेकर भागे हमलावर

कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली के भजोगी में एक दुकानदार पर हमला कर तीस हजार रुपये और कागजों से भरा बैग लेकर अज्ञात लोग भाग गए। पुलिस के अनुसार संजीव कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि जब वह दुकान बंद कर अपने दोस्त प्रदीप के साथ कमरे में जा रहा था तो क्वार्टर पहुंचते ही कुछ अज्ञात लोगों ने पीछे से उन पर हमला बोल दिया। इसमें वह घायल हो गए और ये लोग उनके हाथ से बैग छीनकर भाग निकले। संजीव ने बताया कि बैग में तीस हजार रुपये…

Read More

पानी की स्कीमें देखने पहुंचे मंत्री

हरोली (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र के अप्पर और लोअर बढेहड़ा में सिंचाई व जलापूर्ति स्कीमों से पानी की अनियमित आपूर्ति की शिकायत मिलने पर उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। आईपीएच विभाग के एसई एनके त्रिवेदी और एक्सईएन मुकेश हीरा सहित तमाम विभागीय अमले को उन्होंने मौके पर तलब किया था। उद्योग मंत्री की शनिवार रात बढेहड़ा में आयोजित जनसभा में एक ग्रामीण ने शिकायत की थी कि गांव में पेयजल की आपूर्ति सुचारु न होने से लोग दिक्कत में हैं। उद्योग मंत्री ने ऐलान…

Read More

बेतरतीब खड़े वाहन जब्त करेगी पुलिस

ऊना। सड़क तथा बाजारों में बेतरतीब पार्क की गई गाड़ियों पर अब पुलिस का शिकंजा कसने जा रहा है। ऐसे वाहनों के पुलिस न सिर्फ चालान काटेगी। बल्कि, जब्त भी करेगी। शहर और आसपास वाहनों के लिए स्पीड साइन बोर्ड, ब्लैक स्पॉट के रूप में दुर्घटना संभावित क्षेत्र चिन्हित कर साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। ये फैसले सड़क सुरक्षा क्लब की ऊना में हुई बैठक में लिए गए। बैठक में शहर में यातायात सुरक्षा पर लग रहे प्रश्न चिन्ह पर चिंता जताई गई। रेड लाइट चौक और रोटरी चौक, पुराना बस…

Read More

दिनदहाड़े सड़क पर उतारी जा रही रेत, बजरी

रामपुर बुशहर। … चाहे जो भी हो पर हम नहीं सुधरेंगे। जी हां ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है रामपुर शहर में। यहां पर आए दिन सरेआम नियमों की अवहेलना हो रही है, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। हालत यह है कि दिनदहाड़े एनएच पर ट्रक खड़े कर रेत, बजरी उतारा जा रहा है। यही नहीं एसडीएम के कार्यालय और पीएचसी के बाहर दिन को सरिया उतारा जा रहा है। इस कारण एनएच पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। वहीं, कई बार रोगी…

Read More

अशासकीय स्कूल हो रहा भेदभाव : नेगी

पौड़ी। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में अंशदायी पेंशन योजना का विरोध करने का निर्णय लिया गया। साथ ही अशासकीय माध्यमिक विद्यालय राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) शुरू नहीं करने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया गया। बैठक में चयन आयोग के माध्यम से अशासकीय विद्यालयों में नियुक्ति करने का प्रस्ताव पारित किया गया। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष राजे सिंह नेगी का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि अशासकीय विद्यालयों की समस्याओं से वह भली भांति परिचित हैं। शिक्षक, कर्मचारी और संगठन हित…

Read More

हिमाचल, बरेली के खास ध्यानार्थ..

डीडीहाट। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के चंबा के एक युवक को तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह एक नर्स से प्रेम करता है। उसके प्रेम में धोखा देने पर वह सबक सिखाने डीडीहाट यहां आया है। युवक के अनुसार युवती से उसका प्रेम प्रसंग बरेली से चल रहा है जहां पर युवती पहले नर्स की ट्रेनिंग कर रही थी। थाना प्रभारी आरसी लोहनी ने बताया कि शुक्रवार की रात पुलिस की टीम गश्त पर थी। तभी अस्पताल के पास…

Read More

बचत स्कीम के नाम पर लाखों की ठगी

हल्द्वानी। बचत स्कीम के नाम पर हल्द्वानी के 50 लोगों के करीब पांच लाख रुपए लेकर एक दुकानदार फरार हो गया। लंबे समय से एक पीड़ित को टाल रही पुलिस ने शनिवार को डीआईजी के आदेश पर दुकानदार और उसके कलेक्शन ब्वॉय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार किदवई नगर स्थित एमके इलेक्ट्रानिक्स में जनवरी 2011 में एक महाबचत स्कीम निकाली, जिसके अनुसार 800 रुपए प्रतिमाह या 27 रुपए रोज के हिसाब से दो साल तक भरने थे, जिसके तहत नगद इनाम या उतने मूल्य…

Read More

उत्तराखंड के ‘लाल’ को मोदी की कॉल

मोबाइल के जरिए विस्फोटकों की तलाश करने वाले ‘मोबाइल बम डिटेक्टर सेंसर’ बनाने वाले कर्णप्रयाग के बेटे अभिलाष सेमवाल का चयन आईआईटी खड़गपुर ने दुनिया की शीर्ष-20 टीमों में किया है। ये टीमें जनवरी 2014 में ग्लोबल समिट में अपने अनुसंधानों का डेमो दिखाएंगी। अभिलाष इस सूची में सातवां स्थान पर हैं। गुजरात सरकार ने अभिलाष को उनकी खोज पर बधाई दी है। यही नहीं, ग्लोबल समिट में कामयाब रहने पर उन्हें गुजरात के लिए ये सेंसर बनाने की पेशकश भी की गई है। जनवरी में होगी समिट आईआईटी खड़गपुर…

Read More

जयकोट और सरतली बनी जिला पंचायत सीट

नई टिहरी। जनगणना 2011 के आधार पर नरेंद्रनगर, जौनपुर में जिला पंचायत की दो सीटें बढ़ गई हैं। जाखणीधार में क्षेत्र पंचायत की दो सीट घट गई हैं। जबकि थौलधार और कीर्तिनगर में एक-एक सीट बढ़ गई है। जिलाधिकारी नितेश कुमार झा ने बताया कि क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत की सीटों का परिसीमन/पुर्नगठन किया है। आपत्तियां व दावे 30 दिसंबर को कर सकते हैं। नरेंद्रनगर प्रखंड के जिला पंचायत सीट बमणगांव एवं बैरोला से कुछ भाग को जयकोट अलग सीट बनाई गई है। जबकि जौनपुर में सरतली को नवसृजित…

Read More