मुख्यालय नहीं होने दिया जाएगा स्थानांतरित

रुद्रप्रयाग। काबीना मंत्री डा. हरक सिंह रावत की ओर से जिला मुख्यालय को लीसा फैक्टरी सुमाड़ी स्थानांतरित करने संबंधी बयान के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ही मुखर हो गई है। कांग्रेस जिला प्रवक्ता सतेंद्र बर्त्वाल ने कहा कि मुख्यालय स्थानांतरण पुरजोर विरोध किया जाएगा। जिला प्रवक्ता ने कहा कि सौड़-बेला खुरड़ में शासनादेश के अंतर्गत ही जिला मुख्यालय बना है। अभी तक यहां पर विभिन्न कार्यालयाें के निर्माण में करोड़ाें रुपये खर्च हो चुके हैं। ऐसे में अब मुख्यालय को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाना औचित्यहीन है। उन्हाेंने कहा कि जिस…

Read More

अस्पताल में ‘दलाली’, फर्श पर दिया बेटे को जन्म

उत्तराखंड में डॉक्टर न होने और नर्सों के कार्यबहिष्कार से गर्भवती महिला और तीमारदारों को सात घंटे व्यवस्था की मार झेलनी पड़ी। प्रसव पीड़ा पर देहात से पहुंची महिला को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। फर्श पर महिला ने दिया जन्म  मौके का फायदा उठाने के लिए पति से कुछ दलालों ने अस्पताल में ही आपरेशन करवाने के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग कर दी। लेकिन असमर्थ होने पर पति गर्भवती को 108 की मदद से हरिद्वार महिला अस्पताल पहुंचे। जहां बाहर फर्श पर ही…

Read More

उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों के लिए आईआईटी की राह आसान

आईआईटी के महामुकाबले में प्रतिभाग करने जा रहे उत्तराखंड बोर्ड के दस हजार से ज्यादा छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। आईआईटी की ओर से की गई योग्यता संबंधी तब्दीलियों के बाद उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों की राह सीबीएसई और आईएससी बोर्ड की तुलना में काफी आसान होगी। यह बात इसलिए भी अहम है कि उत्तराखंड बोर्ड में भी सीबीएसई पैटर्न ही लागू है। आईआईटी में दाखिले के योग्य होंगे ये पहले आईआईटी में दाखिले के लिए 12वीं में 60 प्रतिशत अंक अनिवार्य थे। वर्ष 2013 में हर बोर्ड…

Read More

मौलानाओं ने ‘मुल्ला मुलायम’ को सुनाई खरी-खरी

उत्तर प्रदेश में जबसे सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ितों के राहत कैंपों में रह रहे लोगों पर विवादास्पद बयान दिया है तबसे वह और सपा सरकार मुस्लिम नेताओं और धर्मगुरुओं के निशाने पर हैं। सोमवार को जमीयत उलेमा ए हिंद के महमूद मदनी ने राहत शिविरों का दौरा करते हुए कहा कि सपा सरकार दंगा पीड़ितों के जख्मों को और कुरेद रही है। हालात यहां तक पहुंच गए कि सपा के सबसे दिग्गज मुस्लिम नेता मोहम्मद आजम खान को उनके बचाव में आगे आना पड़ा। आजम…

Read More

चुनावों से पहले ही राहुल गांधी बनेंगे PM!

आज सवेरे एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर ने तहलका मचा दिया। उसने खबर दी कि मनमोहन सिंह नए साल में पीएम की कुर्सी छोड़ते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लिए जगह बनाएंगे। हालांकि, कांग्रेस इस खबर पर बिफर गई। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस्तीफे के अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस में नेतृत्व की कमी नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पहले ही साफ कर चुकी हैं कि सही समय पर ही आगामी लोकसभा…

Read More

बीवी का दो प्रेमियों से चल रहा था चक्कर, पति मारा गया!

पर्दे की आड़ में गैर मर्दों से पनपे रिश्ते ‌अग्नि को साक्षी मानकर‌ लिए गए सात कसमों पर भारी पड़ गए। उसने जिस शख्स के नाम की मेहंदी हाथों में रचाई थी, उसी के खून से वो हाथ लाल हो गए। बेवफा बीवी ने अपने दो आशिकों के साथ मिलकर पति का कत्ल कर दिया। और शव को पहचाना न जा सके, इसलिए सिर को पत्‍थर से कुचल दिया। लेकिन यह जुर्म कहां छिपने वाला था। वारदात के दो महीने बाद पुलिस असली कातिलों तक पहुंच गई। और उस बेवफा…

Read More

हेल्पलाइन्स, AAP का प्रमुख ह‌थियार!

साल 2001 में आई बॉलीवुड फिल्म नायक की तर्ज पर दिल्‍ली की नई सरकार ने भी हेल्पलाइन जारी करने शुरू कर दिए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले ही भ्रष्‍टाचार से जुड़े मुद्दों की जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन जारी करने की बात कर चुके हैं। अब ‌दिल्‍ली सरकार के शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया ने हाल के दिनों की बड़ी समस्या नर्सरी दाखिले से संबंधित शिकायतों के लिए जल्द हेल्पलाइन जारी करने को कहा है। वे खुद इस पर नजर रखेंगे और जरूरी कार्रवाई कराएंगे। इस नंबर के 15 जनवरी से…

Read More

ओच्छे हथकंडों पर उतर आई कांग्रेस

हमीरपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष एवं विधायक विजय अग्निहोत्री, महासचिव विजयपाल सोहारू, भाजपा नेता प्यारे लाल शर्मा और जिला भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेसी अब ओच्छे हथकंडों पर उतर आए हैं। अपने आकाओं को खुश करने के लिए ही पूर्व सीएम का पुतला जलाया है। यह हास्यास्पद और घिनौनी हरकत है। भाजपाइयों ने कहा कि अगर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने कोई गलत कार्य नहीं किए हैं तो वे किसी बात पर क्यों डर रहे हैं। कहा…

Read More

पूर्व सीएम का पुतला जलाया

हमीरपुर। भाजपा की चार्जशीट से खफा जिला कांग्रेस ने सोमवार को गांधी चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का पुतला जलाया। इस दौरान कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर की अगवाई में प्रदर्शन किया और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य प्रेम कौशल ने कहा कि भाजपा की राज्यपाल को सौंपी चार्जशीट महज एक झूठ का पुलिंदा है। प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। भाजपा की झूठी चार्जशीट को सहन नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी इसका कड़ा विरोध करेगी। प्रदेश कांग्रेस…

Read More

नव वर्ष के लिए दियोटसिद्ध मंदिर तैयार

बड़सर (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में नव वर्ष के आगमन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। नए साल की पूर्व संध्या पर बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में बाबा के दर्शनों के लिए हजारों की संख्या में भक्त आते हैं। नव वर्ष के आगमन पर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर 24 घंटे खुला रखा जाता है। मंदिर न्यास ने मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध की सुरक्षा के लिए 58 पुलिस कर्मी व होमगार्ड जवान…

Read More