पूर्व सीएम का पुतला जलाया

हमीरपुर। भाजपा की चार्जशीट से खफा जिला कांग्रेस ने सोमवार को गांधी चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का पुतला जलाया। इस दौरान कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर की अगवाई में प्रदर्शन किया और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य प्रेम कौशल ने कहा कि भाजपा की राज्यपाल को सौंपी चार्जशीट महज एक झूठ का पुलिंदा है। प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। भाजपा की झूठी चार्जशीट को सहन नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी इसका कड़ा विरोध करेगी। प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा, जिला कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमन भारती, जिला महासचिव राजेश चौधरी, अजय शर्मा, पीसीसी सदस्य राजेंद्र जार, केसीसीबी उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, निदेशक अनिल वर्मा, सेवादल जिलाध्यक्ष जगजीत ठाकुर, प्रवक्ता दीपक शर्मा, राम चंद पठानिया, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अश्वनी शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोरंज राजीव मैहर, रमेश डोगरा, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष पवन छिंदी, शहनशाह, रमेश लार्ड, पार्षद राधा रानी, मनोरमा लखनपाल, अश्वनी शर्मा, कौशल्या, विवेक राही, मदन लाल कौंडल, सौरभ कटोच, भरत चौधरी, किशोरी लाल वर्मा आदि ने भाजपा की चार्जशीट की खिलाफत की है।

Related posts