हमीरपुर। हमीरपुर की सभी पंचायतें शौच मुक्त घोषित हो चुकी हैं लेकिन बावजूद इसके गांवों में अभी भी खुले में शौच जाना जारी है। कागजी तौर पर हमीरपुर की 229 पंचायतों को शौच मुक्त दर्शाया गया है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। जिला में करीब पांच हजार परिवार अभी भी खुले में शौच जा रहे हैं। इनमें से कई परिवारों द्वारा सांझे शौचालयों का प्रयोग किया जा रहा है। यही नहीं निर्मल पुरस्कार प्राप्त पंचायतों में भी इस तरह की स्थिति बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार…
Read MoreMonth: May 2013
हिमाचल रेजिमेंट गठन करने की मांग
हमीरपुर। हिमाचल में सेना भर्ती कोटे को 12 फीसदी बहाल करने के लिए प्रदेश मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्रालय को मांगपत्र सौंपा जाएगा और मांगों को पूरा करवाने के लिए दबाव बनाया जाएगा। दूसरे राज्यों की तरह हिमाचल रेजीमेंट बनाने और डिफेंस कालेज खोलने के लिए भी प्रदेश सरकार और रक्षा मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा। हमीरपुर में सीएसडी डिपो बनाने की मांग की जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार को हमीरपुर में सैनिक वेलफेयर डायरेक्टर का पद भरने के लिए पत्र लिखा जाएगा। इससे पूर्व सैनिकों को परेशानी का सामना न…
Read Moreपानी नहीं मिला तो करेंगे चक्का जाम
भोरंज (हमीरपुर )। ग्राम पंचायत खरवाड़ के तहत आने वाले गांव कोहलवीं में करीब 20 दिनों से नलों में पानी नहीं है। इससे गांव के करीब पांच दर्जन परिवारों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। हालांकि लोगों ने समस्या को लेकर विभाग को कई बार अवगत भी करवाया है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इससे क्षेत्र के लोग उग्र हो गए हैं। लोगों ने विभाग को चेतावनी दी है कि दो दिन में पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोग सड़कों पर उतरेंगे। स्थानीय…
Read Moreयातायात नियमों का पालन कर बनें जिम्मेदार नागरिक
हमीरपुर। दोपहिया वाहन चलाते समय नियमों की अनदेखी जान के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। इसी कड़ी में विशेष मुहिम खतरे में जान की आम जनता ने काफी सराहना की है। लोगों में हमीरपुर के भूपेंद्र का कहना है कि दोपहिया सवार को हेलमेट अवश्य पहनना चाहिए। बिना हेलमेट कभी भी दुर्घटना हो सकती है जो जानलेवा हो सकती है। रामेश्वर, अशोक सोनी और रजनीश पुरी का कहना है कि हेलमेट चालान से बचने को नहीं जान की सुरक्षा को पहनना चाहिए। सुरेश कुमार की मानें तो प्रत्येक वर्ग…
Read Moreहमीरपुर की दुकानों से मसालों के तीन सैंपल भरे
हमीरपुर। स्वास्थ्य विभाग ने जिला से दालचीनी के तीन सैंपल भरे हैं। विभाग ने जिला की नादौन और हमीरपुर की दुकानों से यह सैंपल लिए हैं। इसके अतिरिक्त विभाग ने सफेद चना और एक अन्य मसाले के सैंपल भी भरे हैं। विभाग ने फूड सेफ्टी एक्ट 2006 के तहत सैंपल लिए है। इन्हें जांच के लिए सोलन प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। सैंपल रिपोर्ट आने पर विभाग आगामी कार्रवाई अमल में लाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार निदेशालय के आदेशों से यह सैंपल भरे जा रहे हैं। दालचीनी और मसालोें में…
Read More22 घंटे बाद आरोपियों का मेडिकल
सोलन । कैलाश ठाकुर की निर्मम हत्या के बाद भी एसपी डा रमेश छाजटा ने सोलन शहर में पुलिस की गश्त बढ़ाने से साफ इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि पुलिस बीट इसमें क्या करेगी? जितनी गश्त है उतनी काफी है, इसमें इजाफा नहीं होगा। वहीं इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी छात्रों का मेडिकल वारदात के 22 घंटों के बाद हुआ। अस्पताल रिकार्ड की तफ्तीश की तो उसमें आरोपी छात्रों की मेडिकल रिपोर्ट देर रात 9 बजकर 40 मिनट में दर्ज निकली। आखिर मेडिकल देरी से…
Read Moreबरोटीवाला स्कूल में उतरेगा चौपर
नालागढ़ (सोलन)। महामहिम राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का चौपर 25 मई को बरोटीवाला स्कूल मैदान में उतरेगा। मंगलवार को चौपर उतारने की सफल परीक्षण किया गया। राष्ट्रपति औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के कालूझिंडा स्थित महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय का शुभारंभ करेंगे। मंगलवार को चौपर बरोटीवाला स्कूल में परीक्षण के लिए उतरा, जिसका सफल परीक्षण किया गया। महामहिम बरोटीवाला स्कूल मैदान में चौपर से उतरने के बाद विश्वविद्यालय जाएंगे। महामहिम के पहली बार औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के आगमन पर उनके स्वागत की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। डाक्टरों की टीम…
Read Moreजोरदार आगाज तक सिमटा रह गया सफाई अभियान
सोलन। शहर में स्वच्छता अभियान की पोल खुलती नजर आ रही है। शहर में सफाई का आलम वही है, जहां से शुरू हुआ था। अभी भी शहर में जगह-जगह पर कूडे़ ढेर लगे हुए हैं। मंत्री धनी राम शांडिल और जिला प्रशासन के प्रयासों के बावजूद सोलन में सफाई अभियान को तवज्जो नहीं दी जा रही है। सोलन के मालरोड के डीसी चौक से कुछ दूरी पर मंगलवार दोपहर 12 बजे तक गंदगी का आलम दिखा। पर्यटक, स्थानीय लोगों और कारोबारियों के लिए यह स्थिति परेशान करने वाली रही। शहर…
Read Moreट्रक से टकराने से बाइक सवार की मौत
बद्दी (सोलन)। भुड्ड-थाना मार्ग पर एमएंडए कंपनी के ठीक सामने एक बाइक सवार की ट्रक के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक युवक बिहार के मोती हारी जिले के मोपतपुर गांव का रहने वाला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ 279 व 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार देर रात्रि करीब पौने 11 बजे एक ट्रक एचपी 12-ई-6682 फैक्टरी से सामान लोड करने के बाद चालक ट्रक…
Read Moreतीन दिन बाद मिल रहा पेयजल
भोजनगर (सोलन)। कसौली निर्वाचन क्षेत्र की आधा दर्जन उठाऊ पेयजल योजनाएं सूखने की कगार पर हैं। ऐसे में गांवों में तीन दिन बाद पानी की सप्लाई की जा रही है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। कसौली के जोहड़जी, क्यारूआ सिहारड़ी, किरन चाकली, बसंदला बियूली, टिक्करी, कमलोग और धार पटियाला के लिए बनी पेयजल योजनाओं में 30 प्रतिशत जलस्तर कम हो गया है। जिसके कारण ग्राम पंचायत भोजनगर, अन्हेच, काबा कलां और नेरी कलां के लगभग 40 से अधिक गांव तड़ोल, बड़ांह, क्यारूआ, कयारद, भोगड़ी, बागडी,…
Read More