रैली से दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

रामपुर बुशहर। एसजेवीएन लिमिटेड के स्थापना दिवस पर रामपुर प्रोजेक्ट ने जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली पदम सीनियर सेकेंडरी स्कूल से कालेज मैदान तक निकाली गई। इसके माध्यम से ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया गया। रैली में परियोजना के कर्मचारियों, उनके परिजनों समेत स्थानीय लोग शरीक हुए। जागरूकता रैली को रामपुर प्रोजेक्ट प्रमुख क्रांति कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर प्रोजेक्ट प्रमुख ने कहा कि जल विद्युत का सफल निष्पादन स्थानीय जनता के सहयोग से संभव हो सकता है। जितना ज्यादा जल विद्युत ऊर्जा का निष्पादन…

Read More

पिकअप खाई में गिरी, एक की मौत

कुमारसैन (शिमला)। कुमारसैन थाना के तहत किंगल सड़क पर ग्रहना गांव के समीप एक पिकअप खाई में गिर गई। वीरवार दोपहर बाद हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हुआ है। घायल चालक को उपचार के लिए शिमला रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक किंगल की तरफ आ रही पिकअप नंबर एचपी 68-3470 ग्रहना गांव के नजदीक सड़क से करीब दो सौ मीटर की खाई में गिर गई। इसमें चालक समेत दो लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।…

Read More

मंजू की मौत पर उठने लगे कई सवाल

कोटखाई (शिमला)। क्षेत्र में गत 29 अप्रैल कोे हुई मंजू की मौत पर कई सवाल खड़े होने लगे हैं। वहीं, पुलिस अभी तक मंजू की मौत के कारणों का पता तक नहीं लगा पाई है। इधर, क्यारी पंचायत प्रधान ने भी पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मंजू की हत्या हुई है। क्यारी पंचायत की प्रधान द्रोंपती चौहान का कहना है कि महिलाओं को शाम पांच बजे के बाद घर से बाहर जाने में डर लगता है। क्यारी पंचायत में इसी साल क्यारी के…

Read More

पायल ठाकुर ने दिया सबसे अच्छा भाषण

जुब्बल (शिमला)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरोट में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ज्ञानी राम शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया। स्कूल प्रधानाचार्य नरेंद्र चौहान ने बताया कि जैव विविधता दिवस मनाने का उद्देश्य आने वाले समय में विलुप्त हो रही विभिन्न जैविक प्रजातियों को संरक्षण देना है। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया है। भाषण प्रतियोगिता में पायल ठाकुर ने प्रथम, जबकि कृतिका ने दूसरा स्थान हासिल किया। नाटिका में सातवीं कक्षा के छात्रों ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग…

Read More

कफोटा क्षेत्र के दर्जनों स्कूलों में परिणाम खराब

सतौन (सिरमौर)। गिरीपार क्षेत्र के अंतर्गत शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कफोटा तथा उसके आसपास के दर्जनों स्कूलों में दसवीं परीक्षा का परिणाम बेहद खराब रहा है। क्षेत्र के मस्तभोज में परीक्षा परिणाम बेहद शर्मनाक रहा है। दसवीं के नतीजों को लेकर क्षेत्र के लोगों में गुस्सा फूट पड़ा है। लोगों का साफ कहना है कि स्कूलों में लगभग 70 फीसदी शिक्षकों के पद खाली चल रहे हैं। इसका खामियाजा अभिभावकों तथा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। जामना स्कूल में 81 में से 9 बच्चे पास हुए हैं। जबकि शरली…

Read More

रास्ता रोककर महिला से की मारपीट

हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत एक व्यक्ति ने महिला का रास्ता रोककर गाली गलौज और मारपीट की है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शकुंतला देवी पत्नी मिलाप चंद निवासी भकरेड़ी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 21 मई को वह अपने खेतों में जा रही थी तो शाम करीब साढ़े छह बजे अशोक कुमार पुत्र स्व. सदाराम ने उसका रास्ता रोका और उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट की। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू…

Read More

अवैध खनन करता एक धरा

हमीरपुर। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत एक ट्रैक्टर चालक को अवैध खनन करते पुलिस ने रंगे हाथों धरा है। पुलिस ने चालान कर मौके पर जुर्मान बसूल आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जोगेंद्र सिंह पुत्र ईश्वरदास निवासी धनपुर, नादौन को पुलिस ने ब्यास नदी में अवैध खनन करते रंगे हाथों दबोचा है। पुलिस ने चालक का मौके पर चालान कर 5100 रुपए जुर्माना बसूल किया है। पुलिस अधीक्षक जगत राम ने मामले की पुष्टि की है।

Read More

विकलांगों के नहीं बने आधार तो संघर्ष

नादौन (हमीरपुर)। विकास खंड कार्यालय नादौन में विकलांग लोगों के आधार कार्ड नहीं बन रहे हैं। इससे विकलांगों में आधार कंपनी और सरकार के प्रति रोष पैदा हो गया है। अखिल भारतीय विकलांग संघ के प्रदेशाध्यक्ष विमल बस्सी ने कहा कि आधार हर आम आदमी की पहचान है लेकिन वर्ग के लोगों के आधार कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं जो वर्ग के लोगों के साथ अन्याय है। अनदेखी को लेकर 23 मई को नगर पंचायत नादौन परिसर में बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में संघर्ष के…

Read More

पक्का भरो में पेयजल किल्लत

हमीरपुर। हमीरपुर के साथ लगते पक्का भरो कस्बे के पांच परिवारों के नल करीब डेढ़ माह से सूखे पड़े हुए हैं। एनएच विभाग द्वारा खोदी गई सड़क के कारण पाइपें टूटी हैं। हालांकि संबंधित विभाग को समस्या के प्रति अवगत करवाया है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों में जगवीर चंदेल, जोगेंद्र रणौत, कुलदीप कुमार, मदन लाल ठाकुर, अमर सिंह धीमान आदि का कहना है कि करीब डेढ़ माह पहले एनएच विभाग ने राजमार्ग को चौड़ा करने को खुदाई की थी। इससे क्षेत्र के…

Read More

लोगों की सुरक्षा को लेकर समझौता नहीं

सोलन । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा कर्नल धनीराम शंाडिल ने कहा कि शूलिनी मेला बहुत प्राचीन है। परंपराओं को यथावत कायम रखा जाएगा। सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जा सकता। लोगों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न न हो, झांकियों में उमड़ने वाली भीड़ के कारण किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए उन्होंने पुलिस अधीक्षक को पुख्ता इंतजाम करने को कहा। वे राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेले के प्रबंधों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। राज्य स्तरीय मां शूलिनी…

Read More