पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर में चोरों ने एक बार वारदात को अंजाम देकर हड़कंप मच गया है। शातिरों ने अब एक गारमेंट्स शॉप को अपना निशाना बनाया है। चोर वीरवार रात दुकान से लाखों रुपए के कपड़े व अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार पालमपुर में गारमेंट्स की दुकान से वीरवार रात चोर लाखों रुपए का सामान उड़ा ले गए हैं। पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में दुकान मालिक राजेश गवाना ने कहा कि उन्होंने नई सब्जी…
Read MoreMonth: May 2013
गोल्ड लोन फर्जीवाड़े में महिलाएं भी
पालमपुर (कांगड़ा)। शहर के एक प्रतिष्ठित बैंक में हुए गोल्ड लोन के गड़बड़झाले को लेकर पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले में दर्जन भर से अधिक नामजद हुए लोगों के साथ महिलाओं का नाम भी शामिल है। पुलिस के अनुसार बैंक की ओर से पुलिस में गोल्ड लोन को लेकर दर्ज करवाई गई शिकायत पर पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। लेकिन अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसका बड़ा कारण अभी तक…
Read Moreधर्मशाला में आग, बड़ा हादसा टला
धर्मशाला। जिला मुख्यालय में शिक्षा बोर्ड के समीप आगजनी से सड़क के साथ लगता जंगल धू-धू कर जला उठा। शुक्रवार को देर शाम शिक्षा बोर्ड कालोनी के समीप अचानक जंगल ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग की प्रचंड लपटें 33 केवी ट्रांसफार्मर और दुकानों की ओर बढ़ गईं। आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि जंगल के साथ लगी दुकानों और कालोनी को खतरा पैदा हो गया। कालोनी के क्वार्टरों में रहने वाले लोग और दुकानदार डर के मारे बाहर निकल आए। वहीं इस दौरान…
Read Moreआगजनी से लाखों की तबाही
सुल्याली (कांगड़ा)। नूरपूर उपमंडल के अंर्तगत बीट ठेहड़ कुखैड़ में आगजनी से लाखों का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इस आगजनी से लगभग एक हजार पेड़ों पर लगा बिरोजा पूरी तरह से नष्ट हो गया है। नूरपूर स्थित अग्निशमन केंद्र की गाड़ियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग के फायरमैन अशोक कुमार, राजेश कुमार, अजय कुमार तथा चालक पवन सिंह ने बताया कि वे सुबह से आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे कि गाड़ी में पानी खत्म हो गया। उन्होंने बताया कि आग पर…
Read Moreकार पलटने से वृद्धा की मौत
मारंडा/पालमपुर (कांगड़ा)। कालू दी हट्टी के पास हुए कार पलटने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कार में सवार होकर मां और बेटी घुग्घर से गढ़ जा रही थीं कि कालू दी हट्टी से थोड़ी दूर ही उनकी कार नाले में जा गिरी। घायल मां और बेटी को पालमपुर अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने सावित्री देवी (85) निवासी गढ़ जमूला को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी बेटी गायत्री देवी (54)…
Read Moreपालमपुर में गरमी ने तोड़ा पांच साल का रिकार्ड
पालमपुर (कांगड़ा)। मई माह में पड़ रही झुलसा देने वाली गरमी ने पालमपुर में पिछले पांच सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार को पालमपुर में अब तक का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में कमी आ सकती है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पालमपुर व आसपास के इलाकों में 37.5 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि एक जून 2012 को पालमपुर में 38 डिग्री तक तापमान रिकार्ड…
Read Moreनहीं बुझती आग तो जल जाता स्कूल
डरोह (कांगड़ा)। इलाके के गांव मूंढी में वीरवार लगी आग से भारी तबाही होने से बच गई। स्कूल के पास जंगल में लगी आग दोपहर को इतनी प्रचंड हुई कि आग स्कूल तक जा पहुंची। आग पर स्कूली बच्चों और अध्यापकों ने काबू पाया। आग इतनी तेज थी कि स्कूल के करीब 150 छात्रों और अध्यापकों को इस पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस आग पर करीब तीन घंटे बाद काबू पाया गया। अन्यथा स्कूल का सारा भवन जल कर राख हो जाता। लेकिन बड़ी बात यह…
Read Moreफर्जी पते पर नौकरी लेने पर शिक्षक पर केस
कुल्लू। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में फर्जी पते के आधार पर नौकरी हासिल करने को लेकर विजिलेंस ने एक अध्यापक पर केस दर्ज किया है। अब इस मामले को लेकर विजिलेंस शिक्षा विभाग और रोजगार कार्यालय के अधिकारियों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। सूत्रों का कहना है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल करने के मामले में कई अधिकारी जांच के घेरे में आ सकते हैं। कइयों पर गाज गिर सकती है। जांच के दायरे में आए शिक्षक को करीब तीन साल पहले अनुबंध पर शारीरिक शिक्षक नियुक्त…
Read Moreछात्रों के लिए दुविधा बन गया आधार कार्ड
कुल्लू। आधार कार्ड योजना कुल्लू जिले की सैंज घाटी के नौनिहालों के लिए दुविधा बन गई है। यहां के डेढ़ दर्जन प्राइमरी, मिडल, उच्च तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के सैकड़ों नौनिहाल स्कूल जाएं या फिर आधार कार्ड बनवाएं। 90 से 110 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय में चार-पांच दिन तक डेरा डालने के बाद भी नौनिहालों के आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। इलाके के स्कूली बच्चों के लिए केंद्र सरकार की यह सुविधा अब दुविधा बन गई है। कई दिनों तक धक्के खाने के बाद भी स्कूली बच्चे खाली…
Read Moreकार खाई में गिरी, दो व्यापारियों की मौत
सैंज (कुल्लू)। सैंज घाटी के शलवाड में एक कार के खाई में गिरने से दो व्यापारियों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सैंज में डेंटिस्ट का काम करने वाले सुंदरनगर निवासी संतोष कुमार अपनी सेंट्रो कार में सैंज से औट की ओर जा रहे थे। उनके साथ सैंज में फोटोग्राफर की दुकान करने वाले कमान सिंह निवासी रामपुर ज्यूरी भी थे। शलवाड के पास भूपू धार में करीब 5 बजे संतोष कुमार की कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर खाई में गिर गई। हादसा इतना भयानक…
Read More