सड़क हादसे में चिकित्सक सहित दो की मौत

रामपुर बुशहर। शनिवार देर शाम रामपुर के भद्राश के पास सड़क हादसे में एक चिकित्सक सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए लोगों में एक आनी अस्पताल में चिकित्सक थे। जबकि, दूसरे आनी में ही खाद्य आपूर्ति की दवाइयों की दुकान के इंचार्ज थे। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डा. राजेंद्र निवासी जालमा लाहौल स्पीति और हेम राज…

Read More

अव्यवस्था पर भड़के ग्रामीण, नारेबाजी

रामपुर बुशहर। आधार कार्ड बनाने के लिए कार्यालय में पुख्ता इंतजाम न होने से गुस्साए लोगों ने कंपनी के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। रविवार को डीम पंचायत से निरमंड ब्लाक कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासन से पंचायत स्तर पर आधार कार्ड बनवाने की मांग उठाई। इस संबंध में ग्रामीणों ने निरमंड पुलिस थाना प्रभारी गंभीर सिंह के माध्यम से जिला उपायुक्त कुल्लू को प्रस्ताव भी भेजा। डीम पंचायत के प्रधान पूर्ण ठाकुर, पूर्व प्रधान एलआर ठाकुर, नारायण दास, फूला देवी, पंछी राम, मानचंद, किशोरी लाल, रामेश्वरी ठाकुर, कुलदीप और पूने…

Read More

रोमा उपाध्यक्ष और कृष्णा महामंत्री बनीं

रामपुर बुशहर। भाजपा महिला मोर्चा रामपुर की कार्यकारिणी में विस्तार कर लिया गया है। मोर्चा अध्यक्ष आशा देवी ने रविवार को अपनी टीम की घोषणा की। कार्यकारिणी में कुंगलबाल्टी पंचायत प्रधान रोमा चौहान, बीडीसी सदस्य जघोरी मीरा देवी तथा अनु पौंड को उपाध्यक्ष और चंडी ब्रांडा पंचायत की प्रधान कृष्णा देवी को महामंत्री पद की जिम्मेवारी सौंपी गई है। इसके अलावा बीडीसी सदस्य रीता जोशी, लबाना सदाना प्रधान राजकुमारी, मशनू से इंदु हास्टा, गाहण से टीरा मेहता और रंगोरी की कांता देवी को सचिव और भड़ावली की हिमा देवी को…

Read More

यशराज ने नचाया, राजीव ने हंसाया

रामपुर बुशहर। झाकड़ी में एसजेवीएन लिमिटेड के 26वें स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। डीपीएस स्कूल के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बालीवुड के पार्श्व गायक एवं सुरक्षेत्र फेम यशराज कपिल ने मस्ती भरे गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को खूब नचाया। वहीं, हास्य कलाकार राजीव निगम के चुटकुलों पर दर्शक लोटपोट हो गए। इसके अतिरिक्त वायस आफ इंडिया फेम प्रियानी वानी, इंडियन आइडल फेम कृतिका तनवर और डांस इंडिया डांस फेम भावना पुरोहित ने भी अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं का दिल जीत लिया। बालीवुड गायक यशराज…

Read More

जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस : भाजपा

जुब्बल (शिमला)। भाजपा मंडल ने कांग्रेस नेताओं पर पराला सब्जी मंडी तथा ठियोग-हाटकोटी डबल लेन सड़क को लेकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष लायक राम चौहान, महामंत्री उमेश शर्मा, उपाध्यक्ष ओमकार तेगटा, इंद्र चौहान, महामंत्री गोपाल जबैईक, मंडल प्रवक्ता राकेश शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष चेत राम आजाद, प्रताप चौहान, नरेंद्र छोटू चौहान, रेखा चौहान, रजनी स्लाकटा, रीता चौहान, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष महासू रविंद्र चौहान, वरिष्ठ कार्यकर्ता किताब सिंह नेगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरबंस धोलटा, अशोक चौहान, कृष्ण चंद मांटा,…

Read More

किल्बा में दो माह से नहीं मिल रही गैस

सांगला (किन्नौर)। जिला के कल्पा खंड के तहत आने वाली ग्राम पंचायत किल्बा में सैकड़ों लोगों को दो माह से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। रसोई गैस न मिलने से लोगों को दो वक्त का खाना बनाने के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, लोगों ने इसके बारे में कई दफा विभाग के अधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन लोगों को अभी तक गैस की आपूर्ति नहीं हो पाई है। जिले के कल्पा खंड की ग्राम पंचायत किल्बा के तहत आने वाले…

Read More

विधायक ने अग्निपीड़ितों को बांटे 1.40 लाख

चौपाल (शिमला)। विधायक बलवीर वर्मा ने ग्राम पंचायत सरांह के गांव शलान में अग्नि प्रभावितों को 1.40 लाख रुपये की सहायता राशि बांटी। विधायक ने यह राशि निजी तौर पर उपलब्ध करवाई है। मौके पर पहुंच कर विधायक ने सभी प्रभावितों को घर बनाने के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। विधायक ने आगजनी से प्रभावित परिवारों में रमेश चंद को बीस हजार, धनीराम को पंद्रह हजार, विमला देवी को पंद्रह हजार, दुलाराम, नरेश, किरपाराम, विनोद, मस्तराम, रामलाल, श्याम लाल, श्याम सिंह और राजेंद्र को दस-दस हजार रुपये बतौर राहत…

Read More

युवक की मौत के मामले में संदिग्धों से पूछताछ

रुड़की। बुचड़ी फाटक पर जूस काउंटर के नीचे संदिग्ध हालत में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया। उसने पूछताछ की जा रही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित दुर्गा कालोनी निवासी भूपेंद्र (23)19 मई को लापता हो गया था। 20 मई की सुबह उसका शव बुचड़ी गांव में एक जूस काउंटर के नीचे से बरामद हुआ था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि कालोनी के ही कुछ युवकाें ने उसे बिगाड़ा है। परिजनों ने आरोपी युवकों की शिकायत पुलिस से की…

Read More

धोखाधड़ी मामले में महाराष्ट्र पुलिस के छापे

रुड़की। एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने सिविल लाइंस कालोनी में दो लोगो की तलाश में छापे मारे। बताया गया है कि दोनों ने चेक पर नाम बदलकर एक करोड़ रुपये निकाले थे। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी जेपी जुयाल ने बताया कि शुक्रवार को महाराष्ट्र के नागपुर जिले की सीता बरड़ी थाना पुलिस रुड़की पहुंची। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सीता बरड़ी निवासी अशोक और रामगोपाल लक्सर क्षेत्र की एक कंपनी में कोयला सप्लाई करते हैं। कंपनी की ओर से दोनों के नाम पर…

Read More

एसओजी ने पकड़ा नंबर दो का माल

बागेश्वर। पुलिस की एसओजी टीम ने शनिवार को मुजफ्फरनगर जिले के पांच व्यवसायियों से बगैर सेल टैक्स दिए नंबर दो का माल बरामद किया। यह माल वे यहां सेल लगाकर बेचने आए थे। पुलिस ने पकड़े गए सामान को सेल टैक्स अधिकारी को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए सामान की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये है। एसओजी प्रभारी संदीप देशवाल ने बताया कि टीम नुमाइशखेत में लोगों के सत्यापन करने गई थी। यहां किराए के एक कमरे में कुछ व्यवसायी रह रहे थे। पूछताछ करने पर उनके…

Read More