घुमारवीं (बिलासपुर)। मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले तलवाड़ा के जांबाज कमलजीत सिंह परिजनों को रोता-बिलखता छोड़ पंचतत्व में विलीन हो गए। रविवार को श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के बेटे रोहित ने मुखागिभन दी। सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से इस रणबांकुरे को अंतिम विदाई दी। श्रीनगर के पुलवामा में गत शुक्रवार सुबह आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए तलवाड़ा के 40 वर्षीय कमलजीत सिंह का पार्थिव शरीर रविवार सुबह घर पहुंचा। घुमारवीं के एसडीएम राजीव कुमार, डीएसपी…
Read MoreMonth: May 2013
झज्जाकोठी पीएचसी एक डाक्टर के सहारे
तीसा (चंबा)। उपमंडल तीसा स्थित झज्जाकोठी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एक डाक्टर के सहारे चल रहा है। इस स्वास्थ्य कें द्र में एक फार्मासिस्ट और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पद खाली पड़ा है। यह पद पिछले पांच साल से खाली चल रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की कमी होने के कारण स्थानीय वाशिंदों को उचित स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस स्वास्थ्य केंद्र में सनवाल, झज्जाकोठी, देहग्रां और शनेलाबाड़ी पंचायतों के लोग इलाज करवाने पहुंचते हैं, लेकिन कई बार डाक्टर…
Read More38 साल से अपग्रेड नहीं हो पाया घुंडेरा स्कूल
सलूणी (चंबा)। प्राथमिक पाठशाला घुंडेरा का 38 साल के बाद भी दर्जा नहीं बढ़ाया गया है। इस कारण तीन पंचायतों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए छह किलोमीटर दूर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलूणी जाना पड़ता है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घूंडेरा स्कूल वर्ष 1975 में खोला गया था। इसके बाद ग्रामीणों ने कई बार सरकार से स्कूल को अपग्रेड करने की मांग उठाई, लेकिन आज तक उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई है। इसके चलते बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अभिभावक देस राज, बाल कृष्ण,…
Read Moreआईपीएच विभाग के फील्ड स्टाफ की छुट्टियां रद
चंबा। गर्मियों में पानी की किल्लत से निपटने के लिए सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से फील्ड स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। विभाग के कर्मचारियों को हर समय ड्यूटी पर तैनात रहना पड़ेगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रचंड गर्मी केे कारण जिला के कई स्रोत सूखने शुरू हो गए हैं। इसके अलावा कई जगह पानी की सप्लाई सुचारु रूप से नहीं हो रही है। इस कारण पानी के लिए लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को पानी की समस्या से…
Read Moreचंबा बार्डर पर पुलिस बल तैनात
चंबा। जम्मू-कश्मीर से सटे चंबा बार्डर पर पुलिस फोर्स ने मुस्तैदी से मोर्चा संभाल लिया है। ऊपरी इलाकों में बर्फ पिघलने ही 11 निगरानी चौकियों पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। यह तैनाती दो सप्ताह पहले ही हुई है। पांगी-चंबा रोड पर साच पास के इलाकों में भारी बर्फ जमे होने के कारण यहां की दो चौकियां अभी बंद ही रखी गई हैं। यहां अगले माह तक पुलिस फोर्स तैनात की जाएगी। साच पास की सतरूंडी व पांगी की बगोटू चौकी को छोड़कर शेष 11 चौकियों पर पुलिस फोर्स…
Read Moreठोस तबादला नीति न बनने से कर्मचारी आहत
चंबा। ठोस तबादला नीति न बनने के कारण कर्मचारी काफी आहत हैं। रविवार को आयोजित अराजपत्रित महासंघ की बैठक में इस बात को लेकर चरचा हुई। महासंघ के नेताओें के अनुसार प्रदेश का समस्त कर्मचारी वर्ग चाहता है कि प्रदेश में जल्द मजबूत व स्थाई तबादला नीति बनाई जाए। इससे कर्मचारियों के हित भी सुरक्षित रहेंगे और कर्मचारियों के शोषण पर भी काफी हद तक लगाम लगेगी। चंबा में आयोजित जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक में महासंघ के जिलाध्यक्ष सतपाल ठाकुर ने कहा ट्रांसफर पालिसी बनने की राह सभी…
Read Moreबंद क मरे में नहीं बनते अध्यक्ष : सतपाल
चंबा। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतपाल ठाकुर ने कहा है कि बंद कमरों में चंद कर्मचारियों के बीच एक-दूसरे को हार पहना कर कर्मचारियों का नेता नहीं बना जा सकता। संवैधानिक तरीके से चुना गए कर्मचारी नेता को ही कर्मचारी अपना नेता मानते हैं। मनकोटिया गुट को समर्थन करने वाले बेदी गुट ने बंद कमरे में जिला की कार्यकारिणी घोषित कर कर्मचारियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। बेदी गुट के नेता अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। बृज मोहन बेदी के लगाए समस्त आरोप बेबुनियाद हैं। 15 मार्च को…
Read Moreसादूण गांव में चार दिन से बत्ती गुल
गैहरा (चंबा)। ग्राम पंचायत बरेई के सादूण गांव में चार दिन से बिजली नहीं है। इसके अलावा डेढ़ दर्जन के करीब गांवों में बिजली के कट लग रहे हैं। इस कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गदियाड़ा, फाट, बटणु, सादूण एक और दो, चौबू गला, पालेई, अंदरोंद, तुर, दाडवीं, खलोट, मड़ासा, तंगणी, सकराल और बरेई गांवों में पिछले लगभग एक हफ़्ते से बिजली की आंख मिचौली चल रही है। कई-कई घंटों तक विद्युत कट लग रहे हैं। इसके अलावा सादूण गांव…
Read Moreदुष्कर्म की एसपी से शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई
तीसा (चंबा)। उपमंडल क्षेत्र में एक नाबालिग युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस का ढुलमुल रवैया सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवक ने इस युवती को झांसे में फंसा कर उससे दुष्कर्म किया है। इस संबंध में आरोपी युवक के समुदाय के लोग मुकदमा दर्ज न करने का दबाव बना रहे हैं। लड़की के परिजन एफआईआर दर्ज करवाने जिला मुख्यालय में पहुंचे थे। उन्होंने एसपी बीएम शर्मा से मुलाकात करके इस मामले की जानकारी दी और पुलिस कार्रवाई की मांग की थी। इस पर एसपी ने…
Read Moreयुवाओं को कालेज का बेसब्री से इंतजार
चंबा। प्रदेश के महाविद्यालयों में 11 जून से नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इन दिनों महाविद्यालय में छुट्टियां चल रही हैं। दस जून को छुट्टियां समाप्त होते ही बीए, बीएसी व बीकाम के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कालेज प्रशासन नए सत्र की तैयारियों के मद्देनजर जल्द बैठक बुलाएंगे। इसमें नए सत्र की रूपरेखा तैयार की जाएगी। कालेज में प्रवेश पाने के इच्छुक बारहवीं की कक्षा पास कर चुके प्रदेश के हजारों युवाओं को कालेज खुलने का बेसब्री से इंतजार है। युवाओं को इंतजार दस…
Read More