शिमला। जिला पुलिस अब नए अंदाज में काम करेगी। पुलिस को दो भागों में बांटकर आपराधिक मामलों को निपटाने और कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने की योजना बनाई गई है। थानों में एक विंग केवल इनवेस्टिगेशन के मामलों को देखगा और दूसरा विंग कानून व्यवस्था संभालेगा। वर्तमान में जरूरत के मुताबिक कर्मचारियों से लॉ एंड आर्डर और इनवेस्टिगेशन दोनों काम लिए जा रहे हैं। जिसके पास कोई जांच है, गश्त और वीवीआईपी ड्यूटी है, उस स्थिति में जांच लंबी खिंचना स्वाभाविक है। यही सबसे बड़ा कारण है कि पुलिस…
Read MoreMonth: May 2013
दो होटलों का कटेगा बिजली-पानी कनेक्शन
शिमला। राजधानी शिमला में गैर पंजीकरण के चल रहे दो होटलों को पर्यटन विभाग ने पकड़ा है। होटलों में बिना पंजीकरण सैलानियों को ठहराया जा रहा था। रविवार को कार्रवाई के बाद सोमवार को पर्यटन विभाग अवैध रूप से चल रहे इन होटलों के बिजली व पानी के कनेक्शन काटने के लिए नगर निगम को लिखेगा। वहीं, होटलों में रिसेप्शन पर रेट लिस्ट न लगाने वालों पर भी विभाग ने कार्रवाई की है। पर्यटन विभाग के उप निदेशक सुरेंद्र जस्टा ने इसकी पुष्टि की है। पर्यटन सीजन के रफ्तार पकड़ते…
Read Moreकैसे पूरी होगी टॉय ट्रेन में सफर की हसरत?
शिमला। टूरिस्ट सीजन के रफ्तार पकड़ते ही कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर दौड़ने वाली टॉय ट्रेन में भीड़ बढ़ गई है। टॉय ट्रेन में वेटिंग बढ़कर सौ से डेढ़ सौ के बीच चल रही है। ट्रेन में सीटों की बुकिंग के लिए रोजाना रेलवे के टिकट काउंटरों पर खासी भीड़ उमड़ रही है। कालका-शिमला ट्रैक पर हॉली डे स्पेशल सहित कुल आठ गाड़ियां दौड़ रही हैं। गाड़ियों में भारी भीड़ के चलते सैलानियों को सीटें उपलब्ध नहीं हो पा रहीं। रिजर्वेशन न हो पाने के कारण सैलानियों को मायूसी झेलनी पड़…
Read Moreवीक एंड पर पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब
शिमला। वीक एंड पर पहाड़ों की रानी शिमला में सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। होटलों में आक्यूपेंसी 80 फीसदी तक पहुंच गई है। पार्किंगें पैक हो चुकी हैं। जगह न मिलने पर मुख्य सड़क पर वाहन खड़े करने पड़ रहे हैं, जिससे जाम की समस्या आम हो गई है। शनिवार को मालरोड व रिज मैदान पर सैलानियों की खासी भीड़ जुटी। टॉय ट्रेन, बसों, टैक्सियों व निजी कारों से सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। दिल्ली-शिमला के बीच स्पेशल वोल्वो सैलानियों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी)…
Read Moreटॉय ट्रेन की सवारी पर वेटिंग लिस्ट भारी
टूरिस्ट सीजन के रफ्तार पकड़ते ही कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर दौड़ने वाली टॉय ट्रेन में भीड़ बढ़ गई है। टॉय ट्रेन में वेटिंग बढ़कर सौ से डेढ़ सौ के बीच चल रही है। ट्रेन में सीटों की बुकिंग के लिए रोजाना रेलवे के टिकट काउंटरों पर खासी भीड़ उमड़ रही है। कालका-शिमला ट्रैक पर हॉली डे स्पेशल सहित कुल आठ गाड़ियां दौड़ रही हैं। गाड़ियों में भारी भीड़ के चलते सैलानियों को सीटें उपलब्ध नहीं हो पा रहीं। रिजर्वेशन न हो पाने के कारण सैलानियों को मायूसी झेलनी पड़ रही…
Read Moreप्रचंड गरमी से 60 फीसदी प्राकृतिक स्रोत सूखे
धर्मपुर/चैलचौक (मंडी)। इस साल प्रचंड गरमी से पहाड़ों में भी हाहाकार मचा हुआ है। चिलचिलाती धूप में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं जिले के कई स्थानों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस क्रास होने से प्राकृतिक जलस्रोत सूखने के कारण पीने के पानी को लेकर त्राहि-त्राहि मचने लगी है। आईपीएच विभाग के मुताबिक प्रचंड गरमी के कारण खड्डों का जलस्तर 50 से 60 प्रतिशत कम हो गया है, जिस कारण पेयजल स्कीमें भी प्रभावित हुई हैं। जिला मंडी में प्रचंड गरमी से लोग बेहाल हैं।…
Read Moreपागल कुत्ते ने तीन महिलाओं का काटा
चौंतड़ा (मंडी)। चौंतड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भडयाड़ा में शनिवार शाम को एक पागल कुत्ते ने खेतों में काम कर रही तीन महिलाओं को काट दिया। पागल कुत्ते के आतंक से लोग भयभीत हैं। ग्राम पंचायत भडयाड़ा के वार्ड-5 की वार्ड सदस्य अनिता देवी ने बताया कि अपने खेतों में कार्य कर रही पंचायत के पातकू गांव की विमला देवी व वीना देवी व लदरुहीं गांव की शकीना देवी को पागल कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। तीनों महिलाओं को सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया…
Read Moreकर्म सबसे बड़ा कल्याणकारी : सुधांशु महाराज
मंडी। विश्व जागृति मिशन की ओर आयोजित तीन दिवसीय भक्ति सत्संग का रविवार को समापन हो गया। सत्संग के अंतिम दिन सुधांशु महाराज ने भक्तों को मंत्र दीक्षा के साथ आशीर्वाद लिया। शहर के पड्डल मैदान में तीन दिन तक चले सत्संग में हजारों लोगों ने भक्ति सागर में डुबकी लगाई। रविवार को सत्संग में प्रवचन देते हुए सुधांशु महाराज ने कहा कि कर्म सबसे बड़ा कल्याणकारी होता है। मनुष्य को कर्म की राह चलना चाहिए, तभी जीवन में सफलता व सुख मिलता है। उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्यों…
Read Moreजमीन विवाद को लेकर दो परिवारों में मारपीट
पधर (मंडी)। पधर के कटिपरी में जमीनी विवाद के चलते दो परिवारों में आपसी झड़प हो गई। मारपीट के मामले को लेकर दोनों परिवारों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ पधर थाने में मारपीट का मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने क्रास केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चौहारघाटी के तरैला गांव के निवासी सोवर सिंह पुत्र जय सिंह ने थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है कि वह कटिपरी गांव में रहता है। रविवार सुबह वह अपने खेतों…
Read Moreपशु चराने गए व्यक्ति की ढांक से गिर कर मौत
मंडी। कोटली क्षेत्र के निचली सुराड़ी में ढांक से गिर कर एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना से गांव में शोक का माहौल छा गया। मृतक के साले मस्त राम ने बताया कि रोज की तरह उसका जीजा चेत राम पुत्र शंकर (52) घर के नजदीक ही पशुओं को चराने के लिए ले गया था। जब चेत राम घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। चेत राम एक ढांक में गिरा हुआ था। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से उसे निकाला, लेकिन तब तक वह…
Read More