राठी की नॉन स्टाप नाटियों पर धमाल

धर्मशाला। कांगड़ा घाटी ग्रीष्मोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या नाटी किंग ठाकुर दास राठी के नाम रही। करीब पौने नौ बजे मंच पर जैसे ही नाटियों के सरताज ठाकुर दास राठी का नाम स्टेज पर लिया गया तो पंडाल पर मौजूद हजारों की तादाद में दर्शकों ने राठी-राठी पुकारना शुरू कर दिया। पहाड़ी नाटियों की झड़ी लगाते हुए राठी ने पंडाल में मौजूद युवा वर्ग को खूब नचाया। उन्होंने अपनी प्रसिद्ध नाटियों में नीरू चली घूमदी, शालू रे क्वाटरा, ओ सुमित्रा, नीली नीली अखियां काजलू लाए, भाई दी सालिए, मेरी श्रीदेविए…

Read More

संसाल वार्ड के पंच की कुर्सी गई

धर्मशाला। पंचायत संसाल के वार्ड पंच को मनमर्जी से काम करना महंगा पड़ा है। पंचायती राज विभाग ने लगातार बैठकों से अनुपस्थित रहने पर पंचायत संसाल के वार्ड पंच को पद से हटा दिया गया है। वार्ड पंच ने 18 बैठकों में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करवाई है। इस वजह से वार्ड में विकास कार्य सिरे नहीं चढ़ पाए। स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस बारे में पंचायती राज विभाग को सूचित किया था। उसके बाद विभाग ने वार्ड पंच के खिलाफ जांच शुरू की। जांच में वार्ड पंच बैठकों में…

Read More

बेबी शो में आर्यव, सुरम्या, मंथन और शौर्य छाए

धर्मशाला। कांगड़ा घाटी ग्रीष्मोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को धर्मशाला के नगर परिषद सभागार में जिला रेडक्रास सोसायटी एवं पंजाब नेशनल बैंक के संयुक्त तत्वावधान में बेबी शो का आयोजन किया गया। इसमें जिलाभर के विभिन्न क्षेत्रों से 0 से एक वर्ष, 1 से 2 तथा 2 से 3 वर्ष की आयु के 116 बच्चों ने भाग लिया। उपायुक्त सी पालरासू की धर्मपत्नी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्ह0ोंने प्रतियोगिता में विजेता बच्चों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया। जबकि अतिरिक्त उपायुक्त रोहन ठाकुर समारोह विशेष अतिथि के रूप…

Read More

सदवां क्षेत्र से दुकानदार लापता

सुलयाली (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर मेंगांव सदवां क्षेत्र से एक दुकानदार के लापता होने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार हंसराज पुत्र मुंशी राम निवासी सिंबली काली माता मंदिर के पास सदवां क्षेत्र में फर्नीचर की दुकान करता है। हंसराज दुकान बंद कर लगभग 8 बजे अपने घर पहुंच जाया करता था। लेकिन शनिवार रात वह घर नहीं पहुंचा। काफी समय बीत जाने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल बंद पाया गया। मोबाइल पर स्विच आफ की सूचना से हंसराज…

Read More

गौसदनों में वर्मी कम्पोस्ट को बढ़ावा दें

मंडी। जिला उपायुक्त देवेश कुमार ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों का आह्वान किया वे अपने आसपास के क्षेत्रों में घूम रहे आवारा कुत्तों की शीघ्र नसबंदी करवाएं। सोमवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जहां भी आवारा कुत्ते नजर आते हैं, उनकी नसबंदी के लिए पशुपालन विभाग से संपर्क किया जा सकता है और इसके लिए विभाग द्वारा नसबंदी शिविर लगाए जाएंगे। उन्होेंने बताया कि जिले के बालीचौकी क्षेेत्र में 24 आवारा कुत्तों की नसबंदी…

Read More

सिगरेट के छल्लों पर 4.80 लाख जुर्माना

कुल्लू। सार्वजनिक स्थलों में धूम्रपान करने वालों के चालान काटकर जिला प्रशासन ने 4.80 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। पिछले वर्ष की गई इस कार्रवाई के दौरान 39 सौ लोगों के चालान काटे गए। इस साल अभी तक इस अधिनियम के तहत 51 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है। यह जानकारी डीसी शरभ नेगी ने सोमवार को बचत भवन में आयोजित कार्यक्रम में दी। उन्होंने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम-2003 (कोटपा-2003) के तहत कुल्लू को स्मोक फ्री जिला घोषित भी किया। नेगी ने कहा कि हिमाचल…

Read More

सड़क हादसे में युवक की मौत

उरला (मंडी)। मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे में गुम्मा से डेढ़ किलोमीटर आगे छाणग के पास एक टूरिस्ट वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार यह हादसा सोमवार प्रात: चार बजे के करीब हुआ। जब एक टैंपो ट्रैवलर पीबी01एम-8570 में सवार होकर गुरदासपुर पंजाब के पर्यटक पठानकोट से मंडी की ओर से आ रहे थे। छाणग के पास चालक…

Read More

राऊगली और सोयल को चलाएं बस

काईस (कुल्लू)। काईस क्षेत्र के राऊगली, सोयल, सौर, कोटाधार, बिष्टबेहड़, मझधारी तथा चोगिन क्षेत्रों में निजी बस सेवा बंद होने से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों को मजबूरन टैक्सियों या फिर पैदल सफर करना पड़ता है। ग्रामीणों के मुताबिक निगम की बसों में स्कूली बच्चे सफर करते हैं। मुफ्त बस सेवा होने के कारण इनमें काफी भीड़ होती है। ऐसे में निजी बसों से आम लोगों को राहत मिलती थी लेकिन इन बसों के बंद होने अब परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने कहा कि इस बारे में वे कई बार…

Read More

छात्र संसद में महंगाई पर हंगामा

कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मौहल की छात्र संसद में महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर जमकर हंगामा हुआ। संसद में नेताओं ने देश हित में कई मुद्दों पर आवाज बुलंद कर अपना मत भी रखा। छात्र संसद का आयोजन स्कूल प्रधानाचार्य वत्सला बंसल और प्रवक्ता अंागमों की मौजूदगी में किया गया। महंगाई के मुद्दे पर कई बार तीखी नोंकझोंक भी हुई है। इसमें सर्वसम्मति से ईशा को लोक सभा अध्यक्ष चुना गया। प्रधानमंत्री डोलमा, विदेश मंत्री दीपा, रेल मंत्री नीता, स्वास्थ्य मंत्री अनीता, गृहमंत्री अंजना, शिक्षामंत्री अनीता, परिवहन मंत्री सुनील,…

Read More

सरकाघाट में आधा दर्जन संगठनों का विरोध प्रदर्शन

सरकाघाट (मंडी)। सीटू के बैनर तले सोमवार को सरकाघाट में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में आधा दर्जन संगठन सड़कों पर उतर आए। इन संगठनाें ने अपनी मांगों को लेकर एक रैली निकाली तथा इस बीच जमकर नारेबाजी की। इसकेबाद एसडीएम सरकाघाट के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया गया। यह विरोध प्रदर्शन उपमंडल की कई समस्याओं पर आधारित था। इसमें बंदराें एवं जंगली जानवराें की समस्या की गूंज मुख्य रूप से सुनाई दी। प्रदर्शन में किसान सभा, महिला समिति, एसएफआई, नौजवान सभा तथा अन्य स्वयंसेवी संस्थाआें ने भाग लिया।…

Read More