छात्र संसद में महंगाई पर हंगामा

कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मौहल की छात्र संसद में महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर जमकर हंगामा हुआ। संसद में नेताओं ने देश हित में कई मुद्दों पर आवाज बुलंद कर अपना मत भी रखा। छात्र संसद का आयोजन स्कूल प्रधानाचार्य वत्सला बंसल और प्रवक्ता अंागमों की मौजूदगी में किया गया।
महंगाई के मुद्दे पर कई बार तीखी नोंकझोंक भी हुई है। इसमें सर्वसम्मति से ईशा को लोक सभा अध्यक्ष चुना गया। प्रधानमंत्री डोलमा, विदेश मंत्री दीपा, रेल मंत्री नीता, स्वास्थ्य मंत्री अनीता, गृहमंत्री अंजना, शिक्षामंत्री अनीता, परिवहन मंत्री सुनील, रक्षामंत्री देशराज, कृषि मंत्री गिरिराज को बनाया गया।
विपक्ष के सदस्य के रूप में राजू, साक्षी, खीमी, दवींद्रा, अजय, पुष्पकांत, वंदना, मंजू, सुरेंद्र, शिवम, अनीता, ममता और संजय ने प्रश्न पूछे। इस अवसर पर वाणिज्य प्रवक्ता रेखा, संस्कृत प्रवक्ता डा. पीडी आचार्य, अंग्रेजी प्रवक्ता कुमारी पूनम, गणित की प्रवक्ता कुसुम सूद, वाणिज्य के प्रवक्ता रमन जैन, हिंदी के प्रवक्ता प्रीतम, शारीरिक शिक्षक अंशुल आदि मौजूद रहे।

Related posts