सिल्लाघ्राट चंबा। स्थानीय थाना के तहत भनाग मेें करीब आधा दर्जन लोगों ने एक व्यक्ति को पीट-पीट कर अस्पताल पहुंचा दिया। पुलिस ने चंद्र पुत्र विजा गांव भनाग डाकखाना सिल्लाघ्राट की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 323 व 34 के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों में कर्मू पुत्र धारो, बचना पुत्र कर्मू, संजू पुत्र कर्मू, जर्मू पुत्र सुखदेव, सुनील पुत्र प्रकाशो व नारायण पुत्र हिम्मतु निवासी गांव भनाग शामिल हैं। डीएसपी हेडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी ने यह जानकारी देते…
Read MoreMonth: May 2013
नशीले कैप्सूल रखने पर दो गिरफ्तार
चुवाड़ी (चंबा)। स्थानीय पुलिस ने नशीले कैप्सूल रखने पर दो लोगों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21 के महत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में सादिक मोहम्मद पुत्र गुलाम रसुल निवासी वार्ड चार चुवाड़ी और दविंद्र कुमार पुत्र जगत राम निवासी वार्ड नंबर पांच चुवाड़ी को गिरफ्तार करके मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। डीएसपी हेडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी ने बताया कि 27 मई की शाम जब स्थानीय पुलिस थाना के एसआई भूपिंद्र सिंह पुलिस पार्टी के साथ त्रिमठ के पास नाका लगाकर यातायात…
Read Moreदो महीने से स्कूल के नलों से नहीं टपका पानी
चंबा। कल्हेल पंचायत के राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढांड में विद्यार्थियों को पेयजल नहीं मिल रहा है। स्कूल में बिना पानी के मिड डे मील बनाने में स्कूल प्रबंधन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय स्कूल प्रबंधन समिति व स्कूली बच्चों ने समस्या के संबंध में उपायुक्त संदीप कदम को मांग पत्र सौंपा। ग्रामीणों व स्कूली बच्चों ने बताया कि पिछले कई दिनों से स्कूल के नलों में पानी की बूंद नहीं टपक रहा है। स्कूल में अध्ययनरत 47 बच्चों को पानी पीने के लिए भटकना पड़…
Read Moreअंशकालीन जलवाहकों की प्रमोशन लटकी
चंबा। जिला के दर्जनों अंशकालीन जलवाहकों की प्रमोशन लटक गई है। मंडी संसदीय क्षेत्र के उप चुनावों के चलते आचार संहिता लगने के कारण अंशकालिक जलवाहक ों को पदोन्नति के लिए अब लगभग दो महीने तक इंतजार करना पड़ेगा। आचार संहिता के चलते एक माह तक पदोन्नति पर रोक है। इसके बाद बाकी औपचारिकताएं पूरी करने को भी एक माह लग सकता है। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिला भर के स्कूलों में सेवाएं दे रहे दर्जनों अंशकालीन जलवाहक पदोन्नत होंगे। सरकार की ओर से नौ साल का…
Read Moreकिराये के भवनों में 30 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र
चंबा। जिला आयुर्वेदिक विभाग के 50 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों को अपने भवन नहीं मिल पाए हैं। वर्तमान में ये केंद्र किराये के भवनों और दान के भवनों में चल रहे हैं। जिला में चल रहे 103 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में 30 केंद्र किराये के तथा 23 केंद्र दान के भवनों में चल रहे हैं। किराये के भवनों का हर माह स्वास्थ्य विभाग को हजारों का किराया चुकाना पड़ता है। हर वर्ष लाखों रुपए किराये का भुगतान विभाग को करना पड़ता है। दान के अधिकतर भवन विभाग को पंचायतों द्वारा उपलब्ध…
Read Moreविवाद के बाद कर्मचारी महासंघ के चुनाव रद
भरमौर (चंबा)। अराजपत्रित कर्मचारी संघ खंड भरमौर के चुनाव हंगामे के चलते स्थगित हो गए हैं। मतदान के दौरान सदस्यता की पर्चियां काटे जाने पर कर्मचारियों के विरोध के बाद चुनाव को स्थगित करना पड़ा। अब यह चुनाव 16 जून को होंगे। संघ के चुनाव अधिकारी जगदीश चौहान ने बताया कि कर्मचारी महासंघ के चुनाव स्थानीय लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में होना निश्चित हुए थे। उन्होंने कहा कि सुबह मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी, लेकिन कुुछ कर्मचारियों की ओर से मतदान के दौरान सदस्यता की पर्चियां काटने पर…
Read Moreधर्मशाला स्टेडियम को मिला बेस्ट पिच अवार्ड
विश्व में अपनी खूबसूरती से अलग पहचान बनाने वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला कदम दर कदम नए मुकाम हासिल कर रहा है। आईपीएल के चार सीजन और एक अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय मैच के सफल आयोजन से धर्मशाला स्टेडियम ने दुनिया में अलग पहचान बनाई है। इस बार धर्मशाला स्टेडियम ने आईपीएल सीजन छह में बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल से बेस्ट पिच और मैदान का अवार्ड हासिल किया है। कोलकाता में आईपीएल के फाइनल में चार से कम मैच करवाने वाले स्टेडियमों की श्रेणी में धर्मशाला स्टेडियम को बेस्ट पिच…
Read Moreभरती के नाम पर हड़पे ढाई लाख
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। निकटवर्ती पंचायत हार के एक युवक ने एक फौजी पर भरती के नाम पर लाखों हड़पने का आरोप लगाया है। युवक ने मंगलवार को आरोपी फौजी के खिलाफ थाना देहरा में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार विपिन कुमार (21) पुत्र अमर सिंह निवासी हार ने एक स्थानीय व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि आरोपी से मुलाकात कुछ समय पहले हुई थी। आरोपी ने युवक को बताया कि वह आजकल पठानकोट में क्लर्क के पद…
Read Moreतपते बदन पर राहत की फुहार
धर्मशाला। कांगड़ा घाटी में मंगलवार शाम को बारिश के बाद लोगों ने तपती गरती से राहत की सांस ली। धर्मशाला तथा आसपास के इलाकों में शाम के समय काफी जोर से बारिश पड़ी। जबकि निचले क्षेत्रों देहरा, शाहपुर नूरपुर में हल्की बूंदाबांदी हुई। धर्मशाला में बारिश के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया। डेढ़ घंटे तक रुक-रुक कर पड़ी बारिश ने शहर का पारा छह से सात डिग्र्री तक गिरा दिया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं धर्मशाला व आसपास बारिश हो जाने के चलते निचले इलाके खासतौर…
Read Moreजिया में भाई को मौत के घाट उतारा
पालमपुर/चामुंडा (कांगड़ा)। चामुंडा मंदिर के नजदीक गांव जिया में जमीनी विवाद को लेकर एक भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई की जान ले ली। सोमवार शाम को घटी इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम गांव जिया में दो सगे भाइयों में जमीन को लेकर विवाद हो गया। इस पर दोनों में आपस में खूब कहासुनी हुई। यह देख तैश में आए बड़े भाई ने वहां पर पड़ा एक डंडा उठाया और उसने अपने छोटे…
Read More