तपते बदन पर राहत की फुहार

धर्मशाला। कांगड़ा घाटी में मंगलवार शाम को बारिश के बाद लोगों ने तपती गरती से राहत की सांस ली। धर्मशाला तथा आसपास के इलाकों में शाम के समय काफी जोर से बारिश पड़ी। जबकि निचले क्षेत्रों देहरा, शाहपुर नूरपुर में हल्की बूंदाबांदी हुई।
धर्मशाला में बारिश के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया। डेढ़ घंटे तक रुक-रुक कर पड़ी बारिश ने शहर का पारा छह से सात डिग्र्री तक गिरा दिया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं धर्मशाला व आसपास बारिश हो जाने के चलते निचले इलाके खासतौर पर नूरपुर तथा देहरा में भी तपती गरमी से कुछ हद तक राहत मिली। हालांकि, पालमपुर इलाके में बारिश की एक भी बूंद नहीं गिरी। हालांकि लोगों को गरमी से राहत प्रदान हुई। देहरा की बात करें तो यहां पर हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं शाहपुर तथा नूरपुर क्षेत्र में भी हल्के छींटे गिरे। मंगलवार शाम को हुई बारिश ने लोगों को तपती गरमी से काफी हद तक राहत दिलाई है। गत दिनों में कांगड़ा के निचले क्षेत्रों में तापमान 42 डिग्री पार कर गया था। लेकिन मंगलवार दोपहर बाद से ही गरमी में थोड़ी राहत मिलनी शुरू हो गई। शाम को सुहावने मौसम में घूमने का लोगों ने खूब आनंद उठाया।

Related posts