एम्स प्रदेश वासियों के लिए बरदान साबित

ऋषिकेश। ओपीडी की शुरुआत होने पर लोगों ने एम्स प्रशासन द्वारा मरीजों को दी जानी वाली सुविधाओं और उनके साथ किए जाने वाले व्यवहार पर संतुष्टि जताई है। मगर साथ ही उन्हें मंहगाई के दौर में सस्ता इलाज को लेकर शंका है। उनका कहना है कि अगर ऋषिकेश में दिल्ली जैसा एम्स सचमुच में बन गया तो वह स्थानीय और निकटवर्ती क्षेत्रों के लिए बरदान साबित हो सकता है। सरकारी अस्पताल में सुविधाएं नहीं है विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी रहती है। जिससे लोगों का सही समय में इलाज नहीं मिल…

Read More

देहरादून की सरोजनी और लखनऊ के पराग चैंपियन

देहरादून। लखनऊ के पराग अग्रवाल और देहरादून की सरोजनी ढौंढियाल ने 47वीं एलआईसी उत्तर मध्य क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पुरुष और महिला का खिताब जीता। समरवैली स्कूल में आयोजित की गई प्रतियोगिता में मंगलवार को फाइनल मैच खेले गए। पुरुष वर्ग के फाइनल में लखनऊ के पराग अग्रवाल ने लखनऊ के ही जबरजीत सिंह को 7-11,11-3, 11-6, 11-7, 11-5 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। महिलाओं के फाइनल में देहरादून की सरोजनी ढौंढियाल ने अलीगढ़ की अंजू ज्ञानचंदानी को 11-4, 11-6, 11-7, 11-8 से हराकर चैंपियन बनने का…

Read More

सीबीआई ने पटवारी को घूस लेते दबोचा

देहरादून। सीबीआई ने रुद्रपुर स्थित गैस अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड (गेल) के एक अनुबंधित पटवारी को बीस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। यह रकम गैस पाइप लाइन के लिए अधिग्रहीत भूमि के मुआवजे के भुगतान के एवज में मांगी गयी थी। जिस अधिकारी के नाम पर पैसा लिया गया, उसकी गिरफ्तारी भी जल्द हो सकती है। गिरफ्तार अनुबंधित पटवारी को मंगलवार को सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। रामहत गंज, रामपुर निवासी सुरजीत ने कुछ दिन पहले सीबीआई कार्यालय में इस…

Read More

घर में भी महफूज नहीं महिलाएं

देहरादून। महिलाएं घर में भी महफूज नहीं हैं। कुछ अपने रिश्तेदारों तो कुछ परिजनों के हाथों ही यौनिक हिंसा की शिकार हुई हैं। यह बात उभरकर सामने आई महिला समाख्या की ओर से महिलाओं के विरुद्ध यौनिक हिंसा विषय पर मंगलवार को आयोजित की गई गोष्ठी में। सहारनपुर रोड स्थित एक होटल में हुई इस गोष्ठी में डा. संध्या जोशी की सर्वे रिपोर्ट भी पेश की गई। सर्वे में 998 महिलाओं में से 971 पर हिंसा की बात सामने आई। इनमें अधिकांश की संख्या 20 वर्ष से 30 वर्ष के…

Read More

घुड़सवारी करनी है तो पुलिस लाइन आइये

देहरादून। यदि आपको घुड़सवारी का शौक है तो पुलिस लाइन में आपका स्वागत है। इसमें घोड़े भी पुलिस के होंगे और मैदान भी। बस आपको एक हजार रुपये चुकाने होंगे। इसके अलावा आप क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबॉल और जूडो का भी प्रशिक्षण आप ले सकते हैं। इसके लिए एक मई से समर कैंप शुरू हो रहा है, जो 20 मई तक चलेगा। इससे पहले बुधवार से प्रशिक्षण के लिए रजिस्ट्रेशन कार्य शुरू होगा। शहर में स्कूली बच्चों की छुट्टियां शुरू हो गईं हैं। ऐसे में सभी अपने-अपने हिसाब से इसका लुत्फ…

Read More

अब जेईई एडवांस के लिए हो जाइए तैयार

देहरादून। बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद अब जेईई एडवांस परीक्षा का काउंट डाउन शुरू हो गया है। दो जून को होने वाली परीक्षा के लिए विशेषज्ञों द्वारा सुझाए गए कुछ टॉपिक्स आपके के लिए बेहतर साबित हो सकते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक मैथ्स में कैलकुलस, अलजेब्रा, कॉर्डिनेट, वेक्टर, थ्री डी और प्रोबेबिलिटी पर यदि फोकस किया जाए तो बेहतर परिणाम मिल सकता है। फिजिक्स में मैकेनिक्स, इलेक्ट्रोस्टेट, करेंट, इलेक्ट्रो मैग्नेटिक इंडक्शन(ईएमआई), मॉर्डन फिजिक्स, ऑप्टिक्स और हीट काफी कारगर साबित हो सकते हैं। कैमिस्ट्री में इनॉरगेनिक में कॉर्डिनेट कैमिस्ट्री, पिरियोडिक टेबल,…

Read More

पांच से मिलेंगे सुमन विवि के बीएड प्रवेश परीक्षा के फार्म

चंबा/नई टिहरी। सत्र 2013-14 के लिए 28 जुलाई को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए श्रीदेव सुमन विवि पांच जून से 12 केंद्रों पर परीक्षा फार्मों की बिक्री करेगा। गढ़वाल विवि के बादशाहीथौल, श्रीनगर और पौड़ी परिसर में परीक्षा फार्मों की बिक्री के बारे में श्रीदेव सुमन विवि की ओर से गढ़वाल विवि को पत्र भेजकर अनुरोध किया जाएगा। 25 स्ववित्त पोषित बीएड कालेजों में प्रवेश के लिए श्रीदेव सुमन विवि को जिम्मेदारी मिली है। परीक्षा तिथि 28 जुलाई तय की गई है। हालांकि अब तक परीक्षा केंद्रों के…

Read More

लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करें: महाराज

नई टिहरी। जिला सर्तकता समिति के अध्यक्ष और गढ़वाल सांसद सतपाल महाराज ने कहा कि स्वीकृत बजट समय पर खर्च नहीं करने वाले अधिकारियों की चरित्र पंजिका में प्रतिकूल प्रवृष्टि अंकित करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में आधुनिक तकनीकी का प्रयोग कर जनभावना के अनुरूप कार्य करें। महाराज ने पंपिंग पेयजल योजनाओं के निर्माण में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए संकटग्रस्त क्षेत्रों में टैंकरों से जलापूर्ति के निर्देश दिए। विकास भवन में सर्तकता समिति की बैठक लेते हुए सांसद ने कहा कि पहाड़ की योजनाओं…

Read More

दस बीघा जमीन बंजर होने की स्थिति में

नई टिहरी। सिंचाई विभाग के अधिकारियाें की लापरवाही सिरस गांव के काश्तकारों पर भारी पड़ रही है। अधिकारियों की सुस्त कार्यप्रणाली से काश्तकारों की 10 बीघा भूमि बंजर होेने की स्थिति में है। क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत न होने पर काश्तकार इस बार आलू की बुआई नहीं कर पाए है। अगले माह धान की रोपाई की भी उन्हें चिंता सताने लगी है। सिरस गांव में सिंचाई सुविधा के लिए 2009 में माथामाती तोक से नहर का निर्माण किया गया। वर्ष 2010 की आपदा में यह नहर हेड पर लगभग 400…

Read More

प्रतापनगर के लोगों की राह हुई कुछ आसान

नई टिहरी। लंबे समय से आवगमन की परेशानी झेल रहे प्रतापनगर के ग्रामीणों की राह कुछ आसान हुई है। पुनर्वास निदेशालय ने चांठी से डोबरा तक तीस सीटर बोट उपलब्ध कराई है। जिसका विधायक ने हरी झंडी देकर शुभारंभ किया। मंगलवार को प्रतापनगर के विधायक विक्रम नेगी ने मोटर बोट को हरी झंडी दिखाने के अवसर पर कहा कि इससे चांठी-नकोट, झिंवाली, ओखला, मोटणा, बनाली, चौंधार, कोटगा जैसे गांवों को आरपार आने-जाने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने बांध प्रभावित चांठी गांव के ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ ही चांठी-डोबरा पुल…

Read More