जुब्बल (शिमला)। भाजपा मंडल जुब्बल कोटखाई ने स्थानीय विधायक पररामनगर पंचायत तथा नगान पंचायत में दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया है। भाजपा मंडल महामंत्री उमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष सुंदर डोगरा, नगान पंचायत उप प्रधान सुनील बामटा, स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता रोशन लाल, सुनील चौहान, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता गोविंद राजटा, अशोक जस्टा, अशोक राजटा, ज्ञान बांटा, राजू स्नैक, नरेश शर्मा, ज्ञान वर्मा, प्रेम चौहान, संजीव चौहान, जयनंद राजटा, अनिल काल्टा, विकास काल्टा, मदन घाई ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि विधायक रोहित ठाकुर पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा के कार्यकाल में…
Read MoreMonth: May 2013
रामपुर में वामपंथियों का प्रदर्शन
रामपुर बुशहर। वामपंथी संगठनों ने खनेरी अस्पताल में व्याप्त खामियों समेत अन्य कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रोष रैली निकाल कर जनहित के मुद्दों की तरफ ध्यान न देने के लिए सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की। वामपंथियों ने एसडीएम के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजकर मांगों पर अमलीजामा पहनाने की मांग की है। वामपंथी संगठनों के कार्यकर्ता सफेद ढांक के पास एकत्रित हुए। यहां से कार्यकर्ताओं की रैली पुराने बस अड्डे और फिर बाजार होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची। एसडीएम कार्यालय परिसर में…
Read Moreमांगों को लेकर भड़के परिवहन कर्मचारी
रोहडू। परिवहन कर्मचारियों ने वैट लीजिंग योजना का कड़ा विरोध किया है। बुधवार को हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति ने प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर परिवहन कर्मियों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि परिवहन निगम में प्रदेश के अंदर कर्मचारियों की भारी कमी चल रही है। इससे हर रोज सैकड़ों रूट रद किए जा रहे हैं। निगम में कर्मचारियों की हालत बंधुआ मजदूरों से भी बदतर हो गई है। परिवहन मंत्री वैट लीजिंग…
Read Moreसरकार 2001 के शासनादेश के अनुसार जारी करें जाति प्रमाणपत्र
नैनीताल। हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देश दिए हैं कि राज्य में जाति प्रमाणपत्र 20 नवंबर 2001 के शासनादेश के आधार पर ही दिये जाएं। इस शासनादेश की परिधि में आने वाले लोगों को स्थाई नागरिक माना जाए। उक्त शासनादेश के तहत जाति प्रमाणपत्र उसी को दिया जाएगा जो शासनादेश की तिथि से 15 साल पहले 1986 से उत्तराखंड में निवास कर रहा हो। कोर्ट ने जाति प्रमाण पत्र मामले की सुनवाई के दौरान एकलपीठ के आदेश को चुनौती देने वाली स्पेशल अपील पर संशोधन करते हुए यह फैसला सुनाया। मुख्य…
Read Moreकार्बेट टाइगर रिर्जव में अलर्ट घोषित
रामनगर। कार्बेट टाइगर रिजर्व के कषेरूवा श्रोत में सोमवार वाटरहोल से बाघ का सड़ागला शव मिलने के बाद अलर्ट घोषित किया गया है। सभी रेंजरों को अपने क्षेत्र के जंगलों को गहनता से जांचने के निर्देश दिए गए है। वनकर्मियों की आठ टीमें गठित कर पूरे इलाके में कांबिंग की गई है। कार्बेट उपनिदेशक डा. साकेत बडौला ने बताया कि रेंज अधिकारियों को एक सप्ताह में रिपार्ट देने के निर्देश दिए हैं। मौके पर तीन कैमरे लगा दिये गए है। घटनास्थल के आसपास बाघ द्वारा किये गये शिकार को भी…
Read Moreविद्युत कर्मी 31 को सामूहिक गिरफ्तारी देंगे
हल्द्वानी। विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति कुमाऊं क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों की मंगलवार को बैठक हुई। जिसमें विद्युत वितरण मंडल कार्यालय रुद्रपुर में चलाए जा रहे आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया गया। कहा गया कि एक प्रतिनिधि मंडल शीघ्र ही एसएसपी से मिलेगा तथा दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करेगा। यदि 30 मई तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तो इसके विरोध में 31 मई को कुमाऊं क्षेत्र के सभी विद्युत अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी सामूहिक गिरफ्तारी देंगे तथा आंदोलन को पूरे कुमाऊं क्षेत्र में व्यापक रूप से छेड़…
Read Moreजमानत के लिए बनाए फर्जी कागजात
रामनगर। एक नटवरलाल ने जेल में बंद दो आरोपियों की जमानत कराने के लिए फर्जी कागजात तैयार कर दिए। सोमवार की शाम पीरूमदारा चौकी इंचार्ज कमलेश भट्ट ने मुखबिर की सूचना पर चिल्किया तिराहे के पास युनुस (50) निवासी मोहल्ला अल्लीखां काशीपुर को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उसके पास मिले दस्तावेज फर्जी पाए गए। एसआई जांच अधिकरी नीलाभ खाली ने बताया कि शहर में व्यापारी से हुई सात लाख की लूट के आरोपी अनिल उर्फ शशि और अखिलेश निवासी मुरादाबाद की जमानत के लिए युनुस ने जाली दस्तावेज…
Read More61 हजार के नकली नोटों के साथ दंपत्ति दबोचे
नैनीताल। 61 हजार रुपये के नकली नोटों का जखीरा लेकर गुड़गांव से नैनीताल आए पति-पत्नी को मंगलवार को तल्लीताल थाना पुलिस ने होटल में दबोच लिया। यह युगल सोमवार से शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों से सामान की खरीददारी कर दुकान स्वामियों को 39 हजार रुपये का चूना लगा चुका था। शेष धनराशि को भी नैनीताल में ही खपने का प्लान था, मगर ऐन वक्त पर पुलिस ने होटल में छापा मारकर इस मंसूबे को फेल कर दिया। मंगलवार अपराह्न 12.30 बजे पुलिस को मुखबिर ने तल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पीछे…
Read Moreएचपी के टैंकर में भरे थे बिरोजे के टिन
भवाली। लीसा और बिरोजा की तस्करी के नए तरीके तस्कर निकाल रहे हैं। भवाली के पास 15 साल पहले नकली शव यात्रा में बड़ी मात्रा में लीसा पकड़ा गया था। अब तस्करों ने ऐसे वाहनों से तस्करी की योजना बनाई है, जिनमें जांच एजेंसियों का ध्यान न जाए। भवाली के पास हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) के टैंकर से 185 टिन बिरोजा बरामद किया गया है। टैंकर के खाली दो चैंबर में यह लीसा रखा गया था। टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जंगलात को मुखबिर से सूचना मिली थी…
Read Moreजान पर खेलकर बचाई विदेशी की जान
ऋषिकेश। मानवीय संवेदना का जीता जागता नजारा उस वक्त देखने को मिला जब गरुड़चट्टी के समीप हुए हादसे में गंगा में कार गिरने से चोटिल होकर पानी के तेज बहाव में आकर डूब रहे विदेशी पर्यटक को स्थानीय राफ्टिंग गाइड मुकेश जोशी ने जान पर खेलकर बचा लिया। सही मायने में इस घटना में चौदहबीघा, मुनिकीरेती निवासी मुकेश हीरो ऑफ दे डे साबित हुए। बकौल मुकेश, मंगलवार पूर्वाह्न जिस वक्त नीलकंठ-पीपलकोटी मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर गंगा में गिरी, उस समय वह गंगा पार ब्रह्मपुरी क्षेत्र में पर्यटकों को रीवर…
Read More