लोगों को गुमराह कर रहे विधायक : भाजपा

जुब्बल (शिमला)। भाजपा मंडल जुब्बल कोटखाई ने स्थानीय विधायक पररामनगर पंचायत तथा नगान पंचायत में दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया है। भाजपा मंडल महामंत्री उमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष सुंदर डोगरा, नगान पंचायत उप प्रधान सुनील बामटा, स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता रोशन लाल, सुनील चौहान, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता गोविंद राजटा, अशोक जस्टा, अशोक राजटा, ज्ञान बांटा, राजू स्नैक, नरेश शर्मा, ज्ञान वर्मा, प्रेम चौहान, संजीव चौहान, जयनंद राजटा, अनिल काल्टा, विकास काल्टा, मदन घाई ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि विधायक रोहित ठाकुर पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा के कार्यकाल में हुए कार्यों को अपना बताकर दुष्प्रचार कर रहे हैं। पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा ने रामनगर सरकारी स्कूल के लिए 63 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया था। इसमें 15 लाख रुपये की पहली किस्त आ चुकी है, लेकिन कांग्रेस विधायक इसे जनता के बीच अपना कह रहे हैं, जो हास्यास्पद है। इसके अलावा गुम्मा बाघी सड़क का दस करोड़ रुपये की लागत का टेंडर भी भाजपा कार्यकाल में हो चुका है। खोला सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये तथा हाई स्कूल नगान के लिए 25 लाख रुपये, कठारी आडर सड़क, थाना बघेरी सड़क, सामुदायिक भवन नगान, चमोत, सुंदरनगरी, कोटेश्वर मंदिर, न्यानी मंदिर के लिए 50 लाख रुपये की धनराशि दी गई थी। लेकिन विधायक रोहित ठाकुर सभी कार्यों को अपना बताकर दुष्प्रचार कर रहे हैं। जबकि, कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद क्षेत्र में चल रहे सभी विकास कार्य ठप हो गए हैं

Related posts