आग से चार मकान स्वाह

अंब (ऊना)। ठठल के रामनगर में मंगलवार देर रात अचानक आग लग जाने से चार खड़पोश मकान राख हो गए। मकानों में रखा मजदूरों का खाने पीने का सारा सामान भी स्वाह हो गया। मजदूरों के कृषि औजार भी अग्निकांड की भेंट चढ़ गए। घटना में हजारों की संपत्ति के राख होने का अनुमान है। ठठल के प्रधान ठाकुर सीता राम के मुताबिक ठठल निवासी विनोद कुमार पुत्र रोशन लाल पेशे से कृषक हैं। उनके यहां काम करने वाले 22 मजदूरों के लिए उन्होंने अपनी जमीन में ही खड़पोश मकान…

Read More

स्कूटी से गिरकर डाक्टर की मौत

टाहलीवाल (ऊना)। टाहलीवाल पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में स्वास्थ्य विभाग में तैनात चिकित्सक की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भेज दिया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय राकेश पुरी निवासी शिवालिक एवन्यू नया नंगल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद डाक्टर राकेश पुरी पीएचसी दुलैहड़ से ड्यूटी देकर अपनी एक्टिवा स्कूटी पर सवार होकर…

Read More

लूट के बाद पुल से युवक को फेंका

अंब (ऊना)। नंदपुर में लुटेरों ने एक युवक की बुरी तरह पिटाई करने के बाद उसे पुल के नीचे फेंक दिया। आरोपियों ने युवक का दोपहिया वाहन भी पुल से नीचे गिराया। युवक की जेब से मोबाइल और नगदी आदि भी उड़ा ली। मंगलवार देर रात हुई वारदात के बाद बुधवार शाम को होश में आने के बाद पीड़ित युवक ने किसी तरह लोगों से सहायता मांगी। लोगों ने युवक की हालत देखकर एंबुलेंस बुलाई। एंबुलेंस में उसे अंब अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज…

Read More

रायपुर के जंगल आग से तबाह

थानाकलां (ऊना)। कुटलैहड़ क्षेत्र के रायपुर मैदान के जंगल में बुधवार सुबह अचानक आग भड़क गई। जिससे लाखों की वन संपदा राख हो गई है। रायपुर घटां एवं अपर रायपुर के जंगल में आग से सैकड़ों कनाल भूमि में उगे पौधे एवं वन्य प्राणी नष्ट हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग सैकड़ों कनाल भूमि में फैल गई एवं सरकारी एवं निजी भूमि में हजारों बांस के पेड़ आग की भेंट चढ़ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की ओर से लाखों की प्लांटेशन प्रति वर्ष कुटलैहड़ के जंगलों…

Read More

ट्रिपल राइडिंग पर रोक के निर्देश

ऊना। प्रशासन में कार्यकुशलता लाने के लिए बुधवार को उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता डीसी अभिषेक जैन ने की। इस दौरान जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए कारगर यातायात प्रबंधन योजना बनाकर उसे कड़ाई से अमलीजामा पहनाने के डीसी ने आदेश दिए। ओवरलोड वाहनों पर भी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने बिना हेल्मेट दोपहिया वाहन चलाने एवं ट्रिपल राइडिंग से बढ़ रही घटनाओं को लेकर प्रकाशित खबरों पर कड़ा संज्ञान लिया। ऐसा करने वालों के खिलाफ कारगर अभियान चलाने की हिदायत दी। ‘अमर उजाला’ ने…

Read More

केदारनाथ यात्रा से लौटे नाग देवता

कोटखाई (शिमला)। यहां के पाल गांव के नाग देवता बुधवार को केदारनाथ की यात्रा पूरी कर अपने मंदिर पहुंचे। गांव पहुंचने पर देवता और उनके साथ यात्रा पर गए देवलुओं का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस यात्रा में देवता के साथ गांव के सोलह देवलु गए थे। देवता और देवलु करीब दस बजे गांव पहुंचे। साढ़े दस बजे नाग देवता की पालकी को विधिवत रूप से मंदिर परिसर में बिठाया गया और उनकी पूजा अर्चना की गई। लंबे समय बाद मंदिर लौटे देवता के दर्शन के लिए बड़ी संख्या…

Read More

झोखड़ स्कूल के छह कमरे राख

चौपाल (शिमला)। उपमंडल चौपाल की उपतहसील कुपवी के अंतर्गत मिडिल स्कूल झोखड़ में आग लगने से स्कूल भवन राख हो गया। स्कूल भवन में आग मंगलवार रात के समय लगी है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग से प्राथमिक पाठशाला के चार कमरे तथा मिडिल स्कूल भवन के दो कमरे जल कर राख हो गए हैं। आग स्कूल के भवन में मंगलवार रात के समय लगी है। लोगों को भवन…

Read More

बोलेरो खड्ड में गिरी, दो घायल

रामपुर बुशहर। किन्नौर से रामपुर आ रही एक बोलेरो गाड़ी झाकड़ी के नजदीक बरौनी खड्ड में गिर गई। हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बोलेरो नंबर एचपी 26ए-1651 बुधवार सवेरे करीब पांच बजे झाकड़ी बाजार के नजदीक बरौनी खड्ड में लुढ़क गई। सड़क से नीचे गिरने के बाद गाड़ी खड्ड में करीब डेढ़ सौ फीट नीचे जाकर रुकी।…

Read More

विकास शर्मा और पिंकू ठाकुर महामंत्री

आनी (कुल्लू)। भारतीय जनता युवा मोर्चा आनी के अध्यक्ष योगेश परमार ने अपनी कार्यकारिणी का गठन कर लिया है। कार्यकारिणी का गठन भाजपा मंडल आनी के अध्यक्ष अमर ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर योगेश परमार ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में युवा मोर्चा पूरे जोश के साथ प्रचार करेगा और भाजपा उम्मीदवार को सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर विकास शर्मा और पिंकू ठाकुर को महामंत्री चुना गया। जबकि, सुभाष चौहान, रवि परमार, छवित्र सिंह और विक्रांत भारद्वाज को…

Read More

ग्रामीणों ने बंद करवाया इनटेक का काम

रामपुर बुशहर। रोजगार, मुआवजा समेत अन्य मांगों पर बार-बार मिल रहे आश्वासनों से तंग आए खनोटू के ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। बुधवार को ग्रामीणों ने साइट पर पहुंच कर न केवल राजपुरा प्रोजेक्ट प्रबंधन के खिलाफ जहर उगला, बल्कि प्रोजेक्ट के इनटेक का काम भी बंद करवा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर उनकी मांगों पर जल्द अमल नहीं हुआ तो प्रोजेक्ट का कार्य पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा। महादेव कल्याण समिति खनोटू के बैनर तले ग्रामीण साइट पर एकत्रित हुए और प्रोेजेक्ट के इनटेक का…

Read More