विकास शर्मा और पिंकू ठाकुर महामंत्री

आनी (कुल्लू)। भारतीय जनता युवा मोर्चा आनी के अध्यक्ष योगेश परमार ने अपनी कार्यकारिणी का गठन कर लिया है। कार्यकारिणी का गठन भाजपा मंडल आनी के अध्यक्ष अमर ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर योगेश परमार ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में युवा मोर्चा पूरे जोश के साथ प्रचार करेगा और भाजपा उम्मीदवार को सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
इस मौके पर विकास शर्मा और पिंकू ठाकुर को महामंत्री चुना गया। जबकि, सुभाष चौहान, रवि परमार, छवित्र सिंह और विक्रांत भारद्वाज को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा बृजलाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिनेश ठाकुर को मुख्य सलाहकार, जबकि खेम प्रकाश को कोषाध्यक्ष चुना गया है। वहीं विनोद ठाकुर, राजेश चौहान, कपिल, विनय शर्मा तथा इंद्रपाल को सचिव बनाया गया है। संजय और बुधराम को सह सचिव, पूर्ण चंद्रा को प्रेस सचिव, लाल सिंह को कार्यालय सचिव, हेमंत और सतीश को मोर्चा का प्रवक्ता चुना गया है। इसके अलावा रमना देवी, दिनेश कुमार, संजय, वैभव, भजन, सतपाल, चंदुराम, यश पाल, अशोक कुमार, चंद्र कांत, मेहर सिंह, भुवनेश, लोकेंद्र, अनिल ठाकुर, गुरदास, गब्बर सिंह, योगराज, राज कुमार, मोहर सिंह, परमार, नरेश बिष्ट, मनोज और प्रवीण को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। इस अवसर पर आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भी विस्तार से चर्चा की गई और भाजपा प्रत्याशी जयराम ठाकुर को सफल बनाने के लिए आगे की रूपरेखा भी तैयार की गई।

Related posts