बद्दी (सोलन)। दून हल्के की ग्राम पंचायत पट्टा बाडियां के तहत कयाण गांव में आयोजित खेल मेले में कुश्ती प्रतियोगिता का खिताब कालका के सन्नी ने जीता। वहीं रस्साकशी प्रतियोगिता में संजीव गुप्ता की टीम ने बाजी मारी। कयाण के खेल मैदान में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हरियाणा के हैप्पी और कालका के सन्नी के बीच हुआ। इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में सन्नी ने हैपी को पटकनी देकर खिताब पर कब्जा किया। मेला कमेटी के प्रधान नरेंद्र सिंह बताया कि खेल प्रतियोगिता में हंसराज चंदेल ने बतौर मुख्य अतिथि…
Read MoreMonth: May 2013
पानी की पाइप टूटी, हजारों लीटर पानी बर्बाद
धर्मपुर (सोलन)। मुख्य बाजार धर्मपुर में आईपीएच विभाग की लापरवाही के चलते हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया। शुक्रवार रात को आईपीएच विभाग की ओर से बिछाई गई करीब चार इंच मोटी पाइप टूट गई। जिससे करीब 8 से 10 घंटों तक पानी खुले में बहता रहा। इस दौरान आईपीएच विभाग को कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। शनिवार दोपहर लगभग 11 बजे पानी की सप्लाई रुकने से लीकेज बंद हुई। इसके अतिरिक्त धर्मपुर में बना आईपीएच विभाग को पेयजल टैंक भी ओवर फ्लो होकर बहता रहा। लोगों को…
Read Moreबजट मंजूर, फिर भी नहीं बनी पार्किंग
(सोलन)। कंडाघाट में बजट होने के बावजूद भी पार्किंग का निर्माण नहीं हो पा रहा है। कारण है कि प्रशासन पार्किंग निर्माण के लिए जगह ढूंढने में नाकाम साबित हो रहा है। पार्किंग के लिए करीब 10 लाख रुपये रिजनल टूरिज्म डिवेल्पमेंट के नाम स्वीकृत हो चुके हैं। कंडाघाट में करीब 150 वाहनों के लिए पार्किंग निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। जो दो साल से लंबित पड़ा है। स्थानीय लोग कई साल से पार्किंग निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक पार्किंग निर्माण का काम शुरू नहीं…
Read Moreआर्य समाज के वार्षिक उत्सव का आगाज
कंडाघाट (सोलन)। आर्य समाज कंडाघाट के चार दिवसीय वार्षिक उत्सव का आगाज शनिवार को विधिवत किया गया। उत्सव का शुभारंभ कुरूक्षेत्र के स्वामी विदेह योगी ने झंडा लहराकर किया। सुबह पांच बजे आर्य समाज मंदिर भक्तों ने प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद सांय चार बजे तक भजन व कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान दयानंद आदर्श विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस संबंध में आर्य समाज मंदिर कमेटी प्रधान प्रबोध सूद ने बताया कि आर्य समाज का वार्षिक उत्सव 1944 से मनाया जा रहा है। यह…
Read Moreअवैध खनन पर ठोका चौदह हजार जुर्माना
शिलाई (सिरमौर)। सोलन-मीनस मोटर मार्ग पर जरवा के समीप वन विभाग शिलाई ने एक टिप्पर को अवैध खनन करते हुए मौके पर ही धर दबोचा। कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने वाहन चालक से मौके पर ही चौदह हजार रुपये जुर्माना वसूला और खनन किया गया माल भी जब्त कर लिया। इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। वीरवार को सोलन मीनस मार्ग पर वन विभाग की शिलाई टीम ने एक टिप्पर को उस समय रंगेहाथ पकड़ा, जब वह सड़क के साथ अवैध रूप से रोड़ी निकाल…
Read Moreरेणुका बांध निर्माण में आर रही रुकावट पर मंथन
ददाहू (सिरमौर)। पिछले 32 वर्षों से अधर में लटकी रेणुका बांध परियोजना के शीघ्र निर्माण में शुक्रवार को बांध प्रबंधन की ओर से एक महत्वपूर्ण प्रयास किया गया। इसके तहत बांध प्रबंधन के अधिकारियों ने ददाहू पंचायत के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर बैठक के दौरान निर्माण प्रक्रिया में आ रही बाधाओं पर विचार विमर्श किया। शुक्रवार को रेणुका बांध परियोजना के कार्यालय में हुई इस विशेष बैठक की अध्यक्षता सीपीएस विनय कुमार ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रेणुका बांध निर्माण के लिए केंद्रीय वन मंत्रालय की मंजूरी…
Read Moreएसडीएम ने किया बद्रीपुर में मौके का निरीक्षण
पांवटा साहिब(सिरमौर)। एसडीएम पांवटा श्रवण मांटा ने एनएच-72 पर बद्रीपुर के समीप पुरानी सिंचाई नहर स्थल का दौरा किया। मौके पर कोर्ट के आदेश पर सर्विस लेन बनाने का कार्य चल रहा है। इसके साथ पुरानी सिंचाई नहर व जल निकासी नाली है। किसान सभा ने नहर को पहले की भांति जारी रखने की मांग रखी थी। हिमाचल किसान सभा पांवटा तहसील इकाई सचिव गुरविंद्र सिंह ने कहा कि दशकों पहले से इस स्थल से सिंचाई नहर जाती रही है लेकिन अब इसके अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। नवादा…
Read Moreबिजली की लो वोल्टेज से बढ़ी दिक्कत
रोनहाट (सिरमौर)। विद्युत उपमंडल पनोग के तहत पंचायत कोटी बोंच के लगभग सात गांवों में बीते वीरवार से शुक्रवार दोपहर तक लो वोल्टेज से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कम वोल्टेज के कारण लोगों के रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हुए। वीरवार देर शाम को कोटी, बालधार, बोंच, कटाड़ी, लाणी, जीहीर, गुमट तथा बगनोल में बिजली पूरी तरह से बाधित रही। यह समस्या ग्रामीणों को शुक्रवार दोपहर तक झेलनी पड़ी। वीरवार को लो वोल्टेज से ग्रामीणों के कई उपकरण नहीं चल सके। ग्रामीण बिशनाराम, भूप सिंह, नवयुवक…
Read Moreनाहन मंडल की आधे से ज्यादा सड़कें खस्ताहाल
नाहन (सिरमौर)। प्रदेश में सरकार किसी भी पार्टी की हो सिरमौर की जर्जर सड़कों पर इसका प्रभाव ज्यादा नहीं देखा गया, ग्रामीणों को हर रोज जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। पिछले वर्ष बरसात के मौसम में टूटी सड़कों की हालत सुधारने में लोक निर्माण विभाग अभी तक नाकाम साबित हुआ है। इन सड़कों की हालत अभी पूरी तरह से नहीं सुधरी है, बल्कि दो माह बाद फिर से बरसात शुरू होने वाली है। ऐसे में विभाग की ओर से इस साल भी बरसात से पूर्व कच्ची…
Read Moreकागजी कार्रवाई में दबी 9 करोड़ की बजट फाइल
नाहन (सिरमौर)। विकासात्मक कार्यों के लिए नाहन नगर परिषद के सदन में पारित किया गया 9 करोड़ की राशि का बजट ड्राफ्ट अभी तक नहीं बन पाया है। बीती 23 अप्रैल को नप ने उक्त बजट को पारित किया था। लगभग 18 दिनों के बाद भी अभी यह हाईप्रोफाइल बजट नप कार्यालय से शिमला नहीं पहुंच पाया। विभागीय दाव पेंच तथा सुस्त कार्यप्रणाली इस लेट लतीफी का कारण माना जा रहा है, हालांकि सदन केे पटल में रखे गए इस बजट को तत्काल प्रभाव से विभागीय प्रक्रियाओं से बाहर निकाल…
Read More