
बद्दी (सोलन)। दून हल्के की ग्राम पंचायत पट्टा बाडियां के तहत कयाण गांव में आयोजित खेल मेले में कुश्ती प्रतियोगिता का खिताब कालका के सन्नी ने जीता। वहीं रस्साकशी प्रतियोगिता में संजीव गुप्ता की टीम ने बाजी मारी।
कयाण के खेल मैदान में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हरियाणा के हैप्पी और कालका के सन्नी के बीच हुआ। इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में सन्नी ने हैपी को पटकनी देकर खिताब पर कब्जा किया। मेला कमेटी के प्रधान नरेंद्र सिंह बताया कि खेल प्रतियोगिता में हंसराज चंदेल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए आयोजकों को 71सौ रुपये दिए तथा विजेता, उपविजेता पहलवानों को इनाम बांटे।
उन्होंने कहा कि खेल मेले हमारी संस्कृति का परिचय हैं, इससे सहयोग की भावना बढ़ती है। उन्होंने मेले कमेटी को इस आयोजन की बधाई दी। प्रधान नरेंद्र सिंह ने बताया कि यह मेला हर वर्ष लोगों के सहयोग से संपन्न कराया जाता है। इससे पूर्व पट्टा बाडियां पहुंचने पर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर डा. गजेंद्र सिंह, प्रधान चेता राम, उप प्रधान संजीव कुमार, माया दत्त, बीजेपी के प्रधान गोपाल ठाकुर, महासचिव कांति प्रकाश, प्रदीप शर्मा, रमेश कुमार, दिला राम, लशेंद्र सिंह, नवनीत कुमार, अजय गुप्ता, प्यारे लाल और कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे
