फिर कैसे स्वच्छ होगा बंजार का बाजार

काईस (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली और भुंतर के बाद अब बंजार कस्बे को भी सीवरेज सिस्टम से जोड़ने के प्रयास तेज हो गए हैं। सात वार्डों वाले नगर पंचायत बंजार क्षेत्र में सीवरेज की पाइप लाइन बिछाने तथा ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। लेकिन शहर को सीवरेज कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए सरकार से पर्याप्त बजट नहीं मिल रहा। कुल्लू-मनाली और भुंतर शहर में सीवरेज का कनेक्शन लेने में हो रही आनाकानी को देखते हुए अब बंजार में सीवरेज का काम शुरू करने…

Read More

तो रिकार्ड तोड़ होगा फलों का उत्पादन

कुल्लू। पर्याप्त बारिश और हिमपात के चलते इस बार देवभूमि कुल्लू में फलों का रिकार्ड उत्पादन होने की उम्मीद है। अभी तक के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो जिला में साल 2010 में सबसे अधिक 2.17 लाख मीट्रिक टन फलों की पैदावार हुई थी। लेकिन इस साल का उत्पादन लक्ष्य को भी पीछे छोड़ कर 2.24 लाख मीट्रिक टन तक हो सकता है। बागवानी विभाग की रिपोर्ट में किवी तथा अनार के फलों के आकलन को शामिल नहीं किया है। ऐसे में फलों का उत्पादन और भी बढ़ने की…

Read More

पूर्णाहुति के साथ बशौणा में भागवत कथा संपन्न

भुंतर (कुल्लू)। बशौणा में आयोजित विश्व शांति यज्ञ और भागवत कथा वीरवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गई। वीरवार को कपिल मुनि की उपस्थिति में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यज्ञ में पूर्णाहुति डाली। इसके बाद श्रद्धालु ने भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया। देवता के कारदार और भागवत कथा के संयोजक चुने राम शर्मा ने बताया कि देवता के देवरथ को बनाने के बाद विश्व शांति के लिए करवाए जा रहे इस यज्ञ में दैविक नियमों से सभी प्रक्रियाएं पूरी की गईं। उन्हाेंने बताया कि अंतिम दिन कुल नौ पुरोहितों…

Read More

आज पास आउट होंगे 539 जवान

कुल्लू। सशस्त्र सीमा बल प्रशिक्षण केंद्र शमशी में शुक्रवार को दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में आईपीएस महानिरीक्षक बल मुख्यालय नई दिल्ली एके गौतम बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। जवानों को प्रशिक्षण सेनानायक संजीव यादव के नेतृत्व में प्रशिक्षण उप क्षेत्रीय संगठक अधिकारी देवी चंद और अन्य प्रशिक्षण अनुदेशकों के योगदान से दिया गया। प्रशिक्षण केंद्र में 14 राज्यों के 539 नव आरक्षियों ने 44 सप्ताह तक कठिन प्रशिक्षण हासिल किया है। सेनानायक संजीव यादव ने बताया कि 539 प्रशिक्षणार्थियों ने 44 सप्ताह तक प्रशिक्षण केंद्र में युद्ध कौशल,…

Read More

खुले में कौन फेंक गया सैकड़ों प्रमाणपत्र

कुल्लू। रोजगार पाने के लिए दर-दर भटक रहे बेरोजगार युवाआें को अब प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। कुल्लू तहसील में बोनोफाइड तथा चरित्र प्रमाणपत्र बनाने के लिए लोगों को बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं। प्रमाण पत्र न बनने से 20 मई को प्रस्तावित सेना की भरती से सैकड़ों युवा महरूम हो सकते हैं। युवाओं का कहना है कि वे कई दिनों से कुल्लू तहसील के कई चक्कर काट रहे हैं। बावजूद इसके उन्हें प्रमाण पत्र नहीं मिल रहे। बड़ा भुईन निवासी कुबेर ठाकुर तथा तेजिंद्र…

Read More

मनाली मंच का जल्द होगा विस्तार

मनाली। मनाली विकास मंच की बैठक 20 मई को विकास मंच के अध्यक्ष धर्मवीर धामी के निवास स्थान में होगी। बैठक में मंच के सभी कार्यकर्ता भाग लेंगे। विशेष बैठक में मनाली विकास मंच के सभी वरिष्ठ नेता कमला प्रार्थी, देवेंद्र नेगी, चंद्रसेन ठाकुर, प्रेम शर्मा, नवीन तनवर, मान चंद ठाकुर, दिले राम, रूलदा राम, बुद्ध राम, अर्जुन देव भाग लेंगे। मनाली विकास मंच के प्रवक्ता अनुराग प्रार्थी ने बताया कि मनाली विकास मंच ने कार्य को बढ़ाने के लिए सभी वरिष्ठ नेताओं से मंत्रणा के पश्चात सभी पंचायतों में…

Read More

30 जून तक पूरा हो मैहतपुर-अंब मार्ग

ऊना। जिले के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए नोडल सचिव बनाए गए जन शिकायत निवारण, प्रशासनिक सुधार एवं प्रशिक्षण विभाग के प्रधान सचिव संजय गुप्ता ने वीरवार को सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की फीड बैक ली। अधिकारियों को फील्ड स्तर पर इनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने मैहतपुर-अंब रोड के स्तरोन्नत कार्य का जायजा भी लिया और आगामी 30 जून तक पुलों को छोड़कर इस सड़क के कार्य को पूरा करने की समय सीमा भी तय की। उन्होंने कहा…

Read More

बस अड्डे में बेसुध मिला दंपति

ऊना। स्थानीय बस अड्डे में एक दंपति बेसुध हालत में मिला है। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचाराधीन करवा दिया गया है। वहीं, पुलिस दोनों की पहचान करने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि उक्त बुजुर्ग दंपति पंजाब रोडवेज की एक बस के माध्यम से ऊना के बस स्टैंड में पहुंचे थे। जहां उन्हें बेसुध हालत में पाया गया। आसपास खड़े युवकों ने दोनों को संभाला और एंबुलेंस 108 के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। खबर लिखे जाने तक दोनों को…

Read More

सिर्फ चालान काटने से नहीं बनेगी बात

ऊना। जिले में ट्रिपल राइडिंग के बढ़ते चलन से सड़क हादसों में बढ़ोतरी हुई है और कई अनमोल जानें जा चुकी हैं। इसके लिए सामाजिक क्षेत्र के हितार्थ कार्य करने वाली संस्थाएं पुलिस से अधिक समाज को जिम्मेदार मानती हैं। संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने समाज के सभी वर्गों को जागरूक किए जाने पर जोर दिया है। ट्रिपल राइडिंग करने वालों का चालान काटने के साथ उन्हें इस संदर्भ में व्यापक रूप से जागरूक करने की भी बात कही है। यूथ गुरु सेवा समिति के अध्यक्ष गुरदीप सिंह, महासचिव राजीव शर्मा…

Read More

विदेश भेजने के नाम पर 9.10 लाख ठगे

ऊना। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती लोअर अरनियाला निवासी युवक के साथ विदेश भेजने के नाम पर ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर पंजाब के नंगल निवासी महिला और पुरुष के खिलाफ धोखाधड़ी करने पर एफआईआर दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहित शर्मा पुत्र कृष्ण कुमार शर्मा निवासी लोअर अरनियाला ने शिकायत दर्ज करवाई कि फरवरी 2013 में विदेश भेजने के नाम पर दीपक सिंह पुत्र प्यारा सिंह एवं ऊषा कालिया निवासी फोकल प्वाइंट नंगल…

Read More