पूर्णाहुति के साथ बशौणा में भागवत कथा संपन्न

भुंतर (कुल्लू)। बशौणा में आयोजित विश्व शांति यज्ञ और भागवत कथा वीरवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गई। वीरवार को कपिल मुनि की उपस्थिति में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यज्ञ में पूर्णाहुति डाली। इसके बाद श्रद्धालु ने भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया। देवता के कारदार और भागवत कथा के संयोजक चुने राम शर्मा ने बताया कि देवता के देवरथ को बनाने के बाद विश्व शांति के लिए करवाए जा रहे इस यज्ञ में दैविक नियमों से सभी प्रक्रियाएं पूरी की गईं।
उन्हाेंने बताया कि अंतिम दिन कुल नौ पुरोहितों ने इसमें भाग लिया। बताया कि व्यास पीठ पर विराजमान कथा वाचक शमशेर दत्त शास्त्री ने भागवत कथा के दौरान हारियानों को गीता में दिए उपदेशों बारे बताया। इसके अलावा देर रात तक हारियान भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर झूमते रहे। भागवत कथा आयोजन में मंदिर विकास समिति के प्रधान निधि सिंह ठाकुर, महासचिव देविंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष दुनी चंद, खूब राम, पन्ना लाल, कोषाध्यक्ष पद्म ठाकुर, सलाहकार केहर सिंह, सह सचिव घमीर दास, संगठन सचिव ठाकुर दास, सदस्य तुुले राम, डुगलू राम, समत राम, जीत राम, निधि सिंह, अश्वनी कुमार, गूर चूड़ामणी, महिंद्र सिंह, भंडारी रोत राम, टेक राम, टेक सिंह, राजू, संजीव, पुजारी रमेश शर्मा, नानक चंद, मोहन धामी, होतम शर्मा, लीला मणी, गिरीधर, थैलू राम, चेत राम, जीवन शर्मा, गोविंद ठाकुर और अमर ठाकुर ने सहयोग किया।

Related posts