संजीव के नाम रही दूसरी सांस्कृतिक संध्या

सलूणी (चंबा)। सलूणी नाग जातर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या हिमाचल के लोक गायक संजीव दीक्षित के नाम रही। उन्होंने एक के बाद एक पहाड़ी और फिल्मी गीत गाकर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। संजीव दीक्षित ने भेड़ां तेरियां, दंदे वाली पीड़ बुरी, नीलमा और लाल तेरा साफा हो भोंरा.. गीत गाक र सांस्कृतिक संध्या में समां बांधा। इसके बाद ..अहसान मेरे दिल पे तुम्हारा है दोस्तो और बोतल रह गई ठेके.. गीत गाकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पंचायत समिति उपाध्यक्ष धर्म सिंह…

Read More

हिमाचल में आठ महीने बाद बहाल हुई हवाई सेवा

करीब आठ महीने लंबे इंतजार के बाद हिमाचल के तीन में से दो एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं बहाल हो गईं। सुबह करीब साढे़ सात बजे कुल्लू के भुंतर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का विमान उतरा। इसमें फिल्म अभिनेता एवं निर्देशक महेश मांजरेकर भी शामिल थे। मांजरेकर यहां तमिल फिल्म की शूटिंग करेंगे। कुल 33 मुसाफिर पहली फ्लाइट से आए और 20 वापस दिल्ली गए। इस तरह भुंतर एयरपोर्ट पर दिल्ली से आई पहली उड़ान के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री ने भी दस्तक दी। होटेलियर एसोसिएशन से लेकर टैक्सी आपरेटरों तक…

Read More

धर्मशाला नप का 5.53 करोड़ का बजट पास

धर्मशाला। नगर परिषद धर्मशाला ने अपनी वित्त कमेटी की बैठक में वर्ष 2013-14 के लिए बजट पारित कर दिया है। वीरवार को नगर परिषद अध्यक्ष कमला पटियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस बार 5 करोड़ 53 लाख रुपए का अनुमानित बजट पास किया गया। इसमें से 4 करोड़ 91 लाख 78 हजार 716 रुपए का अनुमानित खर्च रखा गया। नगर परिषद इस राशि को कर्मचारियों के वेतन, पेंशन, सफाई व्यवस्था, शहर के विकास कार्य, स्ट्रीट लाइट, जरूरतमंदों के लिए कार्य और रिटेनिंग वाल जैसी मदों पर खर्च करेगी।…

Read More

तीन दिन बाद दस मिनट पानी

नूरपुर (कांगड़ा)। विकास खंड नूरपुर की पंचायत अघार के गांव टुंड के बाशिंदे तीन महीने से पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। गरमी के मौसम में प्राकृतिक स्रोत सूखने के कगार पर हैं। ऐसे में पीने के पानी के एकमात्र सहारे आईपीएच विभाग के नलों ने भी लोगों को धोखा देना शुरू कर दिया है। पिछले करीब तीन माह से लोगों को विभाग के नलों से नियमित पानी नहीं मिल पा रहा है। लोगों का कहना है कि यहां तीसरे दिन कुछ समय के लिए ही पानी की सप्लाई आ…

Read More

सचिन के दीदार को युवा बेकरार

पपरोला (कांगड़ा)। आईपीएल के आखिरी पड़ाव में धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में 18 मई को किंग्स इलेवन पंजाब व मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मैच को लेकर क्षेत्र के युवाओं में भारी क्रेज है। युवा शनिवार को खासतौर पर सचिन की पारी का वेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। युवाओं में सचिन तेंदुलकर को साक्षात बल्लेबाजी करते हुए देखने को लेकर भारी उत्साह है। इस मैच की खातिर क्रिकेट प्रेमियों ने बाकायदा सस्ती से लेकर महंगी टिकटें खरीद रखी हैं। कृष्णानगर के पंकज का कहना है कि वह…

Read More

मुल्थान में खामोश हुए सैकड़ों फोन

मुल्थान (कांगड़ा)। छोटा भंगाल के अंतर्गत मुल्थान तहसील की तीन पंचायतों में 15 दिनों से सैकड़ों मोबाइल फोन और लैंडलाइन फोन ठप पड़े हैं। इससे उपभोक्ताओं को तो परेशानी हो रही है। साथ ही इस कारण विभाग के राजस्व को भी नुकसान हो रहा है। फोन ठप होने का कारण बरोट से लुहारड़ी के बीच मार्ग पर ओएफसी लाइन का कटना बताया गया है। उपभोक्ताओं में रिशि राज, शांता देवी, रूप लाल, रमेश, ज्ञान चंद, रामू राम, रोशन लाल एवं सूरत राम ने जारी संयुक्त बयान में कहा है कि…

Read More

सरकार ने आईपीएल से बनाई दूरी

शिमला। धर्मशाला में बेशक आईपीएल का रोमांच सिर चढ़कर बोल रहा हो, लेकिन हिमाचल सरकार ने लगता है इससे दूरी बना ली है। पूर्व सरकार के समय के कथित आरोपों की विजिलेंस जांच शुरू होने के बाद अब सरकार के मंत्री भी आईपीएल मैच देखने धर्मशाला नहीं पहुंचे। धर्मशाला के स्थानीय विधायक एवं शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा धर्मशाला में ही थे। वह दिनभर मैकलोडगंज, धर्मकोट और कंडी के दौरे पर रहे, लेकिन मैच देखने नहीं आए। दूसरी ओर एचपीसीए ने इस बार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भी इस आयोजन…

Read More

न्यूगल में अवैध खनन, आरठ के लोग भड़के

पालमपुर (कांगड़ा)। परौर के साथ लगती न्यूगल खड्ड में हो रहे अवैध खनन को लेकर आरठ के लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इस अवैध खनन को नहीं रोका तो उनकी जमीनें बर्बाद हो जाएंगी। विभाग को इस बारे में कई बार बताया गया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने इस बाबत अब विस अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल को भी एक पत्र लिख दिया है। न्यूगल खड्ड परौर में अवैध खनन से हो रहे रास्तों व वन भूमि के नुकसान पर लोगों में विभाग के…

Read More

दर्शकों ने महंगी टिकटों से की तौबा

धर्मशाला। आईपीएल सीजन छह के धर्मशाला में वीरवार को किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली डेयर डेविल्स के बीच हुए मुकाबले में दर्शकों ने महंगी टिकटों से तौबा किया। वीआईपी स्टैंड की अधिकांश सीटें मैच के दौरान खाली रह गईं। जानकारी के मुताबिक पहले मैच के लिए पंद्रह सौ से ऊपर की टिकटें कम ही बिकीं। मैच शुरू होने तक उम्मीद की जा रही थी कि वीआईपी स्टैंड पैक होगा, लेकिन अधिकांश टिकटें अनसोल्ड ही रहीं। हालांकि दूसरी तरफ जनरल स्टैंड पूरी तरह से पैक थे। वीरवार को मैच वाले दिन…

Read More

कुल्लू पंस बैठक से अफसर नदारद

कुल्लू। पंचायत समिति कुल्लू की बैठक से कई विभागों के अधिकारियों के नदारद रहने से समिति के सदस्य उखड़े रहे। हैरत इस बात की है कि दोनों महत्वपूर्ण आईपीएच और लोनिवि से कोई भी अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचा था। वीरवार को पंचायत समिति हाल में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता सदर पंचायत समिति के अध्यक्ष मेघ सिंह ठाकुर ने की। बैठक में सर्व प्रथम पंचायत समिति के पदाधिकारियों व अन्य समिति सदस्यों ने आईपीएच और लोक निर्माण विभाग सहित अन्य कई विभागों के अधिकारियों के नदारद रहने पर कड़ी…

Read More