प्रधानों ने मांगी पंचायत घरों के लिए सुरक्षा

थानाकलां (ऊना)। विकास खंड बंगाणा के पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायत घरों में रात के समय चौकीदारों की नियुक्ति की मांग की है। इनका कहना है कि पंचायत घरों में रात के समय चौकीदारों की व्यवस्था न होने से विकास खंड की दो पंचायतों धुंधला एवं बुधान से कंप्यूटर, प्रिंटर एवं अन्य दस्तावेज चोरी हो चुके हैं। प्रधान महेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, केवल सिंह, मदन लाल, चंद्र कुमार, ब्रह्मी देवी, रमेश चंद, गुरदेव सिंह, होशियार सिंह, उर्मिला देवी का कहना है कि पंचायत घरों में प्रत्येक गांव के प्रत्येक व्यक्ति का…

Read More

कांग्रेसियों ने बागवानों से किया धोखा : भाजपा

जुब्बल (शिमला)। भाजपा मंडल जुब्बलकोटखाई ने केंद्र सरकार पर बजट में सेब की अनदेखी का आरोप लगाया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष लायक राम चौहान तथा उमेश शर्मा ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि केंद्र में सेब की पैरवी करने वाला कोई नहीं है। हिमाचल प्रदेश के सेब उत्पादकों ने पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पर अपना विश्वास दिखाया था। अब कांग्रेस नेताओं ने सेब बागवानों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में नारियल की खेती के लिए तो 75 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था…

Read More

एनएच-22 की बहाली को अभी इंतजार

रामपुर बुशहर। रल्ली के पास भारी भरकम चट्टानों के सड़क पर आने से बंद हुआ एनएच-22 शनिवार को भी बहाल नहीं हो पाया है। सड़क में ल्हासे गिरने से करीब 40 मीटर सड़क पूर्ण रूप से नष्ट हो चुकी है, जिसे ठीक करने में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है। इधर, सड़क बंद होने के कारण शिमला से रिकांगपिओ की ओर कोई भी वाहन नहीं जा पा रहा है। जबकि, रल्ली के पास बसों को बदल कर लोग सफर कर रहे हैं। शुक्रवार दोपहर रल्ली के पास ल्हासा…

Read More

चौबीस घंटे बाद भी हत्यारों का सुराग नहीं

रोहड़ू। पुलिस थाना रोहड़ू के समीप झाड़ियों से बरामद कोटखाई के टाहू गांव निवासी युवक विंकल के हत्यारों का पुलिस को चौबीस घंटे बाद भी सुराग हाथ नहीं मिला है। हालांकि, मृतक के मोबाइल फोन की काल डिटेल तथा उसके दोस्तों से पूछताछ के आधार पर पुलिस हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। मारा गया युवक विंकल रोहड़ू में करीब एक सप्ताह पहले आया था। एक सप्ताह के दौरान वह कहां किसके पास रहा था, इसके बारे में पुलिस को कुछ पता नहीं चल सका है। युवक के…

Read More

खिसकती चट्टानों से लोगों में दहशत

सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के तहत आने वाले निगुलसरी और ननसपो गांव कभी भी भारी भरकम चट्टानों की चपेट में आ सकते हैं। यहां के 43 घरों के बाशिंदों को मकानों को लेकर चिंता सता रही है। हालांकि, लोगों ने इसकी सूचना 26 फरवरी को प्रशासन को दे दी थी लेकिन सूचना देने के बाद भी प्रशासन की ओर से इसके बारे में कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए हैं। इससे यहां रह रहे लोगाें को कभी भी अपनी जान से हाथ धोना पड़ सकता है। लेकिन, हैरत की…

Read More

बिजली बिल ने उड़ाए उपभोक्ताओं के होश

कोटखाई (शिमला)। गुम्मा बाजार में बिजली की परेशानी से आम लोगों के साथ व्यापारियों को भी भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। जहां लोगों को बिजली कट लगने से दिक्कत झेलनी पड़ रही है, वहीं नए मीटर लगाने के बाद उपभोक्ताओं को बिजली का बिल भी अधिक आ रहा है। हालांकि, लोगों ने इसके बारे में कई दफा बिजली बोर्ड के उच्च अधिकारियों को भी शिकायत की। लेकिन, इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। व्यापार मंडल गुम्मा के प्रधान मदन चौहान, सचिव नरेंद्र…

Read More

नहीं हो पाया डाक्टरों की पर्ची का आडिट

चंबा। आम आदमी को सस्ता इलाज मुहैया करवाने और दवाइयों में कमीशन खोरी पर अंकुश लगाने के प्रदेश सरकार के प्रयास सफल होते नहीं दिख रहे। प्रदेश सरकार ने सभी सीएमओ को डाक्टरों की पर्ची का आडिट करने की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए थे। इसके तहत डाक्टरों की पर्ची का निरीक्षण करके इस बात का पता लगाया जाना था कि कहीं डाक्टर दवा कंपनियों के कमीशन के लालच में मरीजों को जरूरत से ज्यादा और महंगी दवाएं तो नहीं लिख रहे हैं। यह व्यवस्था जिला में लागू ही नहीं…

Read More

फर्जी कागजों से पैसे निकलवाने पर कैद

चंबा। मुख्य न्यायाधीश जसवंत सिंह ठाकुर की अदालत ने फर्जी कागज तैयार कर कर्मचारियों के जीपीएफ अकाउंट से पैसे निकलवाने पर अजय कुमार पुत्र भाग सिंह गांव गाहो तहसील भरमौर को आईपीसी की धारा 409 के तहत तीन साल की कैद और पांच हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। इसके अलावा आईपीसी की धारा 420 के तहत तीन साल कैद व दो हजार रुपये जुर्माना, आईपीसी की धारा 467 के तहत तीन साल की सजा और पांच हजार रुपये जुर्माना, आईपीसी की धारा 368 के तहत तीन…

Read More

महंगाई में वृद्धि पर कोई मरहम नहीं

धर्मशाला। केंद्र की यूपीए सरकार का आम बजट लोगों के लिए कुछ खास राहत लेकर नहीं आया है। देश में जिस तेजी से महंगाई दर बढ़ी है, उस लिहाज से इस बजट में कोई विशेष राहत की घोषणा नहीं हुई है। सर्विस टैक्स और एक्साइज ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं है, जबकि मोबाइल फोन, टीवी का आयातित सेट टॉप बाक्स और मार्बल महंगा हो गया। हालांकि कपड़े तथा जूते समेत अन्य घरेलू सामान सस्ता करने की घोषणा है। लोगों ने आम बजट पर मिलीजुली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। वहीं अधिकतर…

Read More

कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष का चुनाव स्थगित

धर्मशाला। कांगड़ा जिला भाजपा के अध्यक्ष पद का चुनाव आपसी खींचतान के कारण लटक गया है। चार मंडलों नगरोटा बगवां, धर्मशाला, शाहपुर और कांगड़ा को मिलाकर बनाए गए भाजपा के संगठनात्मक जिला के अध्यक्ष पद के चुनाव में आपसी एकजुटता का अभाव और पार्टी में बिखराव खुलकर सामने आ गया। तीन घंटे तक माथापच्ची के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष पर रिजल्ट शून्य रहा। सर्व सहमति न बनने के चलते चुनाव प्रभारी को चुनाव प्रक्रिया स्थगित करनी पड़ी। वहीं, चुनाव रद करने के पीछे तकनीकी समस्या का तर्क दिया है। गौरतलब है…

Read More