फिर शुरू होेंगे ठप पड़े विकास कार्य : प्रतिभा

रोहडू। रोहडू में विकास की गति को फिर गति दी जाएगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हमेशा रोहड़ू को विकसित करने के बारे में सोचा है। जितने भी कार्य पूर्व सरकार के समय रुक गए थे, उन सभी कार्यों में फिर शुरू किया जाएगा। यह बात सीमा कालेज के वार्षिक समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कही। प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पिछले कार्यकाल में रोहडू के अंदर करोड़ों रुपये के कार्य शुरू किए थे। भाजपा सरकार ने सत्ता में आते…

Read More

डिग्री कालेज के लिए कुमारसैन पहुंची टीम

कुमारसैन (शिमला)। यहां डिग्री कालेज खोलने के लिए जमीन का चयन करने को पांच सदस्यों की टीम ने क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान डिग्री कालेज ठियोग की प्राचार्य की अध्यक्षता में टीम ने ओडी, डिघाधार और नोगकैंची में कालेज के लिए स्थान का निरीक्षण किया। टीम में डिग्री कालेज ठियोग की प्राचार्य डा. करुणा भारद्वाज, डा. गोपाल भारद्वाज, डा. नरेश वर्मा और डा. मनोज मेहता शामिल थे। इस टीम में कुमारसैन के तहसीलदार डीएस नेगी भी मौजूद थे। निरीक्षण कमेटी की चेयरमैन करुणा भारद्वाज ने बताया कि सरकारी आदेशाें…

Read More

दो-दो दिन तक बिजली कट

सांगला (किन्नौर)। निचार खंड के तहत आने वाली करीब 18 पंचायतों में तीन माह से अघोषित बिजली कट से लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। आलम यह है कि यहां दो-दो दिन तक लंबे कट लग रहे हैं। इससे आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी दिक्कत हो रही है। हालांकि, इसके बारे में कई बार उच्च अधिकारियों से भी शिकायत की गई, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। क्षेत्रवासियों में ग्राम पंचायत रूपी के प्रधान रघुदास नेगी, पूर्व प्रधान…

Read More

उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान

रोहडू। पीजी कालेज सीमा में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुईं। इस अवसर पर विधायक मोहन लाल ब्राक्टा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान स्कूल के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से हुआ। उसके बाद कालेज प्राचार्य डा. बीएल विंटा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर साल भर की गतिविधियों से उपस्थित लोगों को अवगत करवाया। उसके बाद विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे स्कूल के मेधावी छात्रों…

Read More

प्रीतम चंद के इलाज को उठे मदद के हाथ

नादौन (हमीरपुर)। ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे प्रीतम चंद के इलाज के लिए लोगों ने हाथ बढ़ाए हैं। लोगाें ने खुद घर आकर प्रीतम चंद की सहायता की। जो घर तक पहुंचने में असमर्थ हैं, उन्होंने प्रीतम के पारिवारिक सदस्यों को बुलाकर सहायता राशि उपलब्ध की। सहायता करने वालों में नानक चंद निवासी मंडियाणी (धनेटा के समीप) ने 7000 रुपये तथा झलाण में कार्यरत डाक्टर प्रीतम चंद निवासी धनेटा ने 4100 रुपये की सहायता प्रीतम के घर आकर दी। बांबे क्लाथ हाउस मेन बाजार हमीरपुर के धनीराम ने 5000 हजार…

Read More

नादौन में आज गूंजेंगे युवा कलाकारों के तराने

नादौन (हमीरपुर)। सारेगामा संगीत अकादमी नादौन के सौजन्य से बसंतोत्सव-2013 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश भर से आए युवा कलाकार सुरों का संग्राम शुरू करेंगे। कार्यक्रम में दूसरे प्रदेशों के कलाकार भी भाग लेंगे। अकादमी द्वारा पिछले एक दशक से युवाओं में संगीत प्रतिभाओं को तलाशने और तराशने के लिए हर वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। संगीत अकादमी के संयोजक अजय डोगरा ने बताया कि ऋतुराज बसंत के आगमन पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दूसरे राज्यों के कलाकार भी भाग…

Read More

ढाई सौ ग्राम चरस सहित दो छात्र गिरफ्तार

बड़सर (हमीरपुर)। बड़सर पुलिस ने दो छात्रों को 260 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। दोनों छात्र शिमला में इंजीनियरिंग कर रहे हैं। इन्हें अदालत में पेश करने पर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने निखिल शर्मा निवासी शासन, डाकखाना झनियारी देवी, जिला हमीरपुर और पंकज सौंखला गांव आदरीं, डाकखाना कसवाड़ तहसील बड़सर (हमीरपुर) को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम को गश्त के दौरान टिप्पर प्लासी पुल के पास दो छात्रों को शक के आधार पर बुलाया गया। दोनों…

Read More

पति-पत्नी एक-दूसरे पर विश्वास करें

हमीरपुर। बचत भवन हमीरपुर में घरेलू हिंसा पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में जिला सेशन जज केएल कोछड़ बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। प्रदेश हाईकोर्ट की वकील त्रिशा शर्मा ने घरेलू हिंसा पर अपने विचार रखे। उन्होंने लोगों को घरेलू हिंसा एक्ट 2005 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा के कारण परिवार बिखर रहे हैं। इसी कारण घर और समाज का माहौल खराब हो रहा है। घरेलू हिंसा के लिए पति-पत्नी दोनों ही दोषी हैं। घरेलू हिंसा वर्तमान में बड़ी समस्या बन…

Read More

सेफ्टी कैटेगिरी के पदों पर हों नियुक्तियां

सोलन। नार्दन रेलवे मैंस यूनियन धूलकोट-कालका-शिमला शाखा की बड़ोग रेलवे स्टेशन पर हुई बैठक में सेफ्टी कैटेगिरी के रिक्त पड़े पदों पर जल्द नियुक्तियों की मांग उठाई गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष शिव कुमार ने की। यह जानकारी यूनियन के सचिव सुभाष चंद्र शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में रेल कर्मियों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। अध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि रेल प्रशासन रेलवे में ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा देना चाहता है, मगर यूनियन की एकता के कारण ऐसा करने में असमर्थ हो रहा…

Read More

सोलन में स्टांप की किल्लत

सोलन। जिला में छोटे स्टांप पेपरों की किल्लत के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोलन में छोटे स्टांप पेपरों के लिए एक एजेंसी खोली गई है, बावजूद इसके एजेंसी में स्टांप पेपर लेने के लिए घंटों लाइनों में खडे़ रहना पड़ता है। अधिकांश लोगों को तो पहले दिन फार्म भरना पड़ रहा है तथा दूसरे दिन स्टांप मुहैया करवाए जा रहे हैं। समस्या को देखते हुए सोलन व्यापार मंडल ने भी मोर्चा खोलने का मन बना लिया है। व्यापार मंडल के प्रधान कुशल जेठी…

Read More