मांगों को लेकर सड़क पर उतरी माकपा

ठियोग ( शिमला)। मांगों को लेकर माकपा नेताओं ने शुक्रवार को ठियोग में हल्ला बोला। इस दौरान माकपा प्रदेश सचिव राकेश सिंघा ने बताया कि एक समय आएगा कि एक घर से एक युवक को नहीं बल्कि गांव के ही युवक को सरकारी नौकरी मिल पाएगी। सिंघा ने कहा कि आज भ्रष्टाचार इतनी बुरी तरह अपने पांव पसार चुका है कि पैदा होने वाला हर बच्चा भी भ्रष्टाचार का शिकार हो जाता है। प्रदेश में जनता को घर बनाने के लिए भूमि का अधिकार, भोजन का अधिकार, शिक्षा व स्वास्थ्य,…

Read More

महिला क्लर्क की नियुक्ति पर सवाल

ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में एक महिला क्लर्क की नियुक्ति को लेकर बवाल मच गया है। यह नियुक्ति किसने की है, कब की है और कैसे की है, इस संदर्भ में कोई नहीं जानता। क्षेत्रीय अस्पताल में अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक इस मामले की चर्चा जोरों से चल रही है। हर कोई इस नियुक्ति से हैरान है। इतना ही नहीं अंदरखाते इस प्रकरण पर विभाग की ओर से छानबीन भी आरंभ कर दी गई है। लेकिन, मामले को बाहर निकालने से हर कोई गुरेज ही कर रहा है। कयास…

Read More

बस अड्डे में ट्रांसपोर्टर पर हमला

ऊना। स्थानीय बस अड्डे में वीरवार को दिनदिहाड़े एक ट्रांसपोर्टर पर अज्ञात युवकों ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया है। इस दौरान ट्रांसपोर्टर के हाथ से सोने की अंगूठी और गले से चेन भी उतार ली है। जबकि ट्रांसपोर्टर को बुरी तरह से घायल कर दिया गया है। उसे उपचार और मेडिकल के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और वारदात के संदर्भ में छानबीन आरंभ कर दी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के…

Read More

कृषक मित्र तैनात किए, वेतन देना भूले

थानाकलां (ऊना)। प्रदेश सरकार के उदासीन रवैये के चलते हिमाचल के हजारों कृषक मित्र हताश हैं। हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार ने दो वर्ष पहले सूबे की प्रत्येक पंचायत में कृषक मित्रों की नियुक्ति किसानों एवं बागवानों को कृषि विभाग की जानकारियां उपलब्ध करवाने के लिए 2 अक्तूबर 2012 को की थी। इनका काम किसानों के खेतों के मिट्टी के परीक्षणों के साथ-साथ वाटरशेड एवं अन्य योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाना है। इसके सार्थक परिणाम भी आने आरंभ हो गए हैं। इन कृषक मित्रों को चार हजार रुपये प्रतिवर्ष…

Read More

अंब में लोगों की सेहत से दगा

अंब (ऊना)। उपमंडल अंब में उद्योगों के प्रदूषण से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। सुबह उठते ही घरों की छतों पर काले रंग की चादर बिछी होती है। यहां के बाशिंदों का आरोप है कि इलाके में स्थापित उद्योग सुरक्षा मानकों को नजरअंदाज कर रहे हैं। रात के समय वेस्ट मैटीरियल का इस्तेमाल किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों में तरसेम लाल, मदन चंद, कृष्णकांत, बाबू लाल, प्रियंका, महादेव शर्मा, एनके शर्मा, बविंद्र कुमार, अनोखे लाल, सुमन शर्मा, संदीप कुमार, मंदीप कुमार, मनोज कुमार, नरेंद्र शर्मा ने बताया…

Read More

मेडिकल स्टोर पर सीआईए का छापा

ऊना। शहर के बस अड्डा क्षेत्र स्थित मेडिकल स्टोर पर वीरवार को पुलिस विभाग के सीआईए (क्राइम इंवेस्टिगेशन एजेंसी) स्टाफ ने छापामारी कर डाली। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक छापामारी नशीली और प्रतिबंधित दवाओं की तलाश के लिए की गई थी। इस दौरान टीम को कोई भी प्रतिबंधित दवा नहीं मिली है, लेकिन यह भी पता चला है कि उक्त कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। मेडिकल नशों के खिलाफ मुहिम शुरू हो गई है ! पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार को पुलिस विभाग…

Read More

मिट्टी तेल की कालाबाजारी पर हंगामा

कुमारसैन (शिमला)। नारकंडा पंचायत समिति अध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में पिछले साल नारकंडा विकास खंड के तहत आने वाली पंचायतों की शैल्फाें को 31 मार्च तक पूरा करने पर चर्चा की गई। इस दौरान मिट्टी तेल को डिपुओं में अधिक दामों पर बेचने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने आरोप लगाया कि बाजार में मिट्टी तेल और राशन दूसरे राज्यों से आए मजदूरों को ब्लैक में बेचा जा रहा है। इसके चलते आम लोगों को राशन और तेल नहीं मिल पा…

Read More

प्रवक्ताओं ने मांगा 4-9-14 का स्केल

रामपुर बुशहर। शिमला जिले के स्कूल प्रवक्ताओं ने 4-9-14 के स्केल को जल्द लागू करने की मांग की है। इसके साथ ही प्रवक्ताओं ने प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति के लिए डायरेक्ट भरती कोटा रखने की मांग भी की है। वीरवार को रामपुर कालेज के वार्षिक समारोह में शरीक होने आए सीपीएस नीरज भारती के समक्ष प्रवक्ताओं ने यह मांगें उठाईं। शिमला जिला प्रवक्ता संघ के महासचिव यशपाल ठाकुर के नेतृत्व में मिले प्रवक्ताओं ने सीपीएस से स्कूल प्रवक्ता का पदनाम टीजीटी से बदलकर लेक्चरर रखने और पैरा लेक्चररों को जल्द…

Read More

किन्नौर को बर्फबारी से 150 करोड़ की चपत

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले में भारी बर्फबारी ने सरकारी तंत्र सहित आम लोगों को डेढ़ सौ करोड़ की चपत लगाई है। हालांकि, अभी तक पूरे किन्नौर जिला में नुकसान का जायजा नहीं लिया जा सका है। जिला प्रशासन का मानना है कि अभी नुकसान पचास करोड़ और बढ़ सकता है। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार जिला में एक लाख 72 हजार सेब के पौधे टूटे हैं। इससे नुकसान 70 करोड़ रुपये आंका गया है। इसके अलावा भवन, खेत, डोगरी, कठार को 40 करोड़ का नुकसान हुआ है। वहीं हिमाचल प्रदेश…

Read More

रामपुर में कटेंगे पानी के सौ कनेक्शन!

रामपुर बुशहर। लंबे समय से पानी का बिल अदा न करने वाले उपभोक्ताओं पर आईपीएच विभाग ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। आईपीएच विभाग ऐसे सौ उपभोक्ताओं को भुगतान करने का अंतिम मौका देने जा रहा है, जिन्होंने पिछले लंबे समय से पानी का बिल अदा नहीं किया है। विभाग के अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि अगर एक माह के अंदर पानी के बिल अदा नहीं किए गए तो अप्रैल से विभाग नियम अनुसार कार्रवाई शुरू कर देगा। ऐसे में उपभोक्ताओं के पानी के कनेक्शन भी…

Read More