जेई, एसडीओ और प्रधान को चार्जशीट का आदेश

मंडी। मनरेगा लोकपाल ने एक फैसले में सुंदरनगर विकास खंड के कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता एवं कपाही की पंचायत प्रधान को तत्काल प्रभाव से चार्जशीट करने के आदेश सुनाए हैं। वहीं पंचायत के सचिव को भी काम में लापरवाही बरतने पर एक हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। इस संदर्भ में 18 मार्च को हुई सुनवाई के बाद मनरेगा लोकपाल मंडी जेसी शर्मा ने खंड विकास अधिकारी कम ब्लाकमनरेगा कोआर्डीनेटर सुंदरनगर एवं जिला पंचायत अधिकारी को 15 दिन में तीनों के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।…

Read More

कोटली में खुलेगी आईटीआई

कोटली (मंडी)। तुंगल घाटी की ग्राम पंचायत धन्यारा के सलेतर में सात दिवसीय नलवाड़ मेला संपन्न हो गया। समापन समारोह की अध्यक्षता ग्रामीण विकास, पंचायती राज अनिल शर्मा ने की। बुधवार को आयोजित मेले के समापन समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि मेले और त्योहार हमारी संस्कृति की धरोहर हैं तथा इन्हें संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य है। मेले में जहां अच्छी नस्ल के पशुओं को खरीदने का अवसर मिलता है, वहीं उन्हें मनोरंजन के साथ आपस में एक-दूसरे से मिलने का…

Read More

सात महीने से नौकरी को खा रहा ठोकरें

कंदरौर (बिलासपुर)। करीब बारह साल तक शिक्षा विभाग में सेवादार के पद पर सेवाएं देने के बाद किसी की सेवाएं समाप्त कर दी जाएं तो उसे हैरानी ही होगी। वह भी उस समय जब उसके नियमित होने का समय था। नौकरी ही हाथ में नहीं रही तो नियमितीकरण कैसे होता। दरअसल, मामला उच्च शिक्षा विभाग का है। नियमितीकरण के लिए एक जगह से दूसरी जगह भेजे गए सेवादार को आज तक ज्वाइनिंग नहीं मिली। सात महीने से सेवादार दर-दर की ठोकरें खा रहा है। मामला उच्च शिक्षा विभाग बिलासपुर का…

Read More

फाइलों में बंद होकर रह गई गई योजनाएं

बिलासपुर। औपचारिकताओं का फेर कहें या फिर लोगों में दिलचस्पी नहीं है। बागवानी तकनीकी मिशन के तहत बडे़ प्रोजेक्टों से ग्रामीणों ने किनारा कर लिया है। एक करोड़ रुपस् तक बडे़ प्रोजेक्टों को आवेदन नहीं आ रहे। ऐसे प्रोजेक्ट सरकार की फाइलों में बंद होकर रह गए हैं। जिला में कुछ अरसे पहले महज एक ही आवेदन आया था। जिसे स्वीकृत किया गया है। जिला में एक टिश्यू कल्चर लैब तैयार की गई है। जहां पर बाकायदा सेब की नर्सरियां तैयार कर प्रदेश के विभिन्न जिलों को सप्लाई भी किए…

Read More

ट्रक आपरेटरों को बड़ा झटका

बरमाणा (बिलासपुर)। सीमेंट सप्लाई में लगी ट्रक आपरेटर यूनियन बीडीटीएस को एक और झटका लगा है। एसीसी ने अब सरकारी सीमेंट की सप्लाई बंद कर दी है। अब बरमाणा की बजाए दाड़ला स्थित फैक्टरी से सरकारी सीमेंट की सप्लाई होगी। इससे यहां के ट्रक आपरेटरों को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। बीडीटीएस और एसीसी प्रबंधन ने इस मसले पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। पुख्ता सूत्र बताते हैं कि अब बरमाणा की बजाय यह सप्लाई दाड़ला से होगी। बरमाणा स्थित सिविल सप्लाई कार्यालय से जानकारी जुटाई गई तो पता…

Read More

औरों को नसीहत, खुद मियां फजीहत

घुमारवीं/भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल में संपूर्ण स्वच्छता के सभी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। औरों को नसीहत, खुद मियां फजीहत वाली कहावत यहां सटीक बैठक रही है। संपूर्ण स्वच्छता का पाठ पढ़ाने वाले इस विभाग के मुख्य कार्यालय के बाहर ही गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। यहां से कई अधिकारी, कर्मचारी भी अधिकांश गुजरते हैं। किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। जोकि विभाग के सभी दावों को खोखला साबित करता है। विकास खंड कार्यालय में उपमंडल की पंचायतों में स्वच्छ रखने के उद्देश्य से आए दिन…

Read More

सतलुज की लहरों से खेले युवा

बिलासपुर। सतलुज की लहरों पर जांबाजों की जंग छिड़ गई है। वीरवार को शुरू होने वाली राफ्टिंग एवं काइकिंग स्पर्धा के लिए युवा आज सतलुज नदी पर उतरे। बुधवार को युवाओं ने कड़ा अभ्यास किया। राफ्टिंग एसोसिएशन ने बाकायदा इसके लिए युवक और युवतियों को प्रशिक्षण दिया। नलवाड़ी मेले के उपलक्ष्य पर सतलुज नदी में वीरवार को राफ्टिंग और काइकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए आज युवक और युवतियों को प्रशिक्षण दिया गया। कोच सीआर चंदेल और युवा राफ्टर सोमनाथ ने युवक और युवतियों की विभिन्न…

Read More

सफाई कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं

बिलासपुर। सिविल अस्पताल घुमारवीं में पिछले करीब तीन माह से सफाई कर्मचारियों को वेतन की अदायगी नहीं हुई है। वेतन नहीं मिलने के कारण इन कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन कर्मचारियों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है। कर्मचारियों ने जिला श्रम अधिकारी को पत्र लिखते हुए न्यूनतम वेतन जारी करने की गुहार लगाई है। सुपरवाइजर रमेश कुमार, सुदेश कुमारी, सत्या देवी, मीरा देवी, कौशल्या देवी, गोदावरी, कश्मीरी देवी, पम्मी राम ने संबधित ठेकेदार…

Read More

सफाई कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं

बिलासपुर। सिविल अस्पताल घुमारवीं में पिछले करीब तीन माह से सफाई कर्मचारियों को वेतन की अदायगी नहीं हुई है। वेतन नहीं मिलने के कारण इन कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन कर्मचारियों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है। कर्मचारियों ने जिला श्रम अधिकारी को पत्र लिखते हुए न्यूनतम वेतन जारी करने की गुहार लगाई है। सुपरवाइजर रमेश कुमार, सुदेश कुमारी, सत्या देवी, मीरा देवी, कौशल्या देवी, गोदावरी, कश्मीरी देवी, पम्मी राम ने संबधित ठेकेदार…

Read More

प्रशासन जनता के द्वार में पहुंचे 187 मामले

भरमौर (चंबा)। सरकार के कार्य व नीतियों को घर द्वार तक पहुंचाने के लिए प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन दूरदराज की पंचायत तुंदा में किया गया। इसकी अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी ना. डा. जितेंद्र कंवर ने की। इस मौके पर औराफाटी, तुंदा, बडग्रां और दुर्गेठी चार पंचायतों के ग्रामीणों ने भाग लिया। प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम पर अधिकतर ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं व शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इस मौके पर एसडीएम डा. जितेंद्र कंवर सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान…

Read More