नाहन (सिरमौर)। जिला के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके लंबित पड़े बिलों का भुगतान शीघ्र कर दिया जाएगा। मार्च माह में सेवानिवृत्त अध्यापकों के लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान होने की उम्मीद जगी है। यह बात जिला सिरमौर सेवानिवृत्त अध्यापक संघ के प्रधान योग राज गुप्ता ने कही। वह बुधवार को आयोजित सेवानिवृत्त अध्यापक संघ की बैठक को संबोधित कर रहे थे। योगराज गुप्ता ने कहा कि लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान मार्च माह में कर दिया जाएगा। सरकार ने अपने बजट में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को यह भुगतान देने के लिए…
Read MoreMonth: March 2013
एक करोड़ से निर्मित बंदर नसबंदी केंद्र तैयार
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में बंदर नसबंदी केंद्र योजना बन कर तैयार हो गई है। इस योजना पर करीब एक करोड़ राशि खर्च हुई है। बनकर तैयार हुई पांवटा योजना का शुभारंभ शुरू होने जा रहे, अगले सत्र में होगा। जिला सिरमौर के पांवटा नप क्षेत्र के वार्ड पांच में योजना बनी है। इस योजना में करीब 50 लाख से आपरेशन थीएटर, डाक्टर कक्ष, बंदरों को पकड़ कर रखने के वार्ड, आपरेशन के बाद रख रखाव की सभी सुविधाएं होगी। इस योजना में लगे सभी आधुनिक…
Read Moreनहीं मिली विधायक आवास से चोरी गाड़ी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शिलाई विधायक के पांवटा आवास से चोरी हुई बोलेरो गाड़ी का एक माह बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा में जाकर पुलिस तलाश कर चुकी है। अब पुलिस को चोरी की वारदात वाली रात की मोबाइल डिटेल से सुराग मिलने की उम्मीद है। विधायक शिलाई क्षेत्र बलदेव तोमर के आवास से 13 फरवरी को बोलेरो गाड़ी चोरी हुई थी। विधायक के छोटे भाई मोहन तोमर बच्चों को स्कूल छोड़ने बाहर निकले थे, लेकिन घर के बाहर खड़ी एचपी 17…
Read Moreसिगरेट पर शत प्रतिशत वैट से बिफरे व्यापारी
नाहन (सिरमौर)। जिला एवं नाहन व्यापार मंडल ने सिगरेट पर शत प्रतिशत वैट लगाने पर असंतोष व्यक्त किया है और प्रदेश कांग्रेस सरकार से मांग की है कि पड़ोसी राज्यों की तरह प्रदेश में भी तर्कसंगत वैट लगाए जाए अन्यथा सरकार को लाखों के राजस्व का नुकसान होने वाला है। बुधवार को यहां जिला एवं नाहन व्यापार मंडल की प्रेसवार्ता में नाहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमृतलाल गर्ग ने कहा कि राज्य सरकार ने सिगरेट पर वैट की दर 18 से 36 प्रतिशत कर दी है, जिस पर एंट्री टेक्स…
Read Moreसतौन बाजार में सरकारी नियमों की उड़ रही धज्जी
सतौन (सिरमौर)। सतौन में इन दिनों राज्य सरकार के प्रतिबंध के बावजूद गुटखा, जरदा, तंबाकू आदि धड़ल्ले से बिक रहा है। दुकानों में प्रतिबंधित सामग्री बेची जा रही है। सरकार के प्रतिबंध का क्षेत्र में कोई प्रभाव नहीं दिखाई दे रहा। सभी प्रतिबंधित तंबाकू भारी दाम में बेचा जा रहा है। बावजूद इसके खरीददारों पर भी इसका कोई असर नहीं पड़ रहा। कुछ दुकानदार काली कमाई के जरिए मोटी चांदी कूट रहे हैं। हालत यह है कि क्षेत्र में दो या पांच रुपए में बिकने वाला गुटखा, तंबाकू व जरदा…
Read Moreशिक्षण संस्थानों के समीप तंबाकू बेचा तो कार्रवाई : डीसी
नाहन (सिरमौर)। धूम्रपान निषेध के संबंध में 2003 में धूम्रपान निषेध अनिधियम पारित किया है, जिसकी धारा 4 में सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करना निषेध है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर प्रियातु मंडल ने कोटपा के तहत तंबाकू नियंत्रण गतिविधियों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उपायुक्त ने कहा कि शिक्षण संस्थानों की सौ मीटर की परिधि के भीतर यदि कोई दुकानदार तंबाकू उत्पाद बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा अभी तक 2115 चालान कर…
Read Moreसास-ससुर प्रताडऩा के शिकार, पहुंचे एसपी के द्वार
शिमला: सास-ससुर ने अपनी बहू पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है और प्रताडऩा से बचाव के लिए पुलिस अधीक्षक शिमला से गुहार लगाई है। राजधानी के फागली में रहने वाली भूमा देवी ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है जिसमें आरोप लगाया गया है कि कांगड़ा जयसिंहपुर के हारदी गांव में रह रही उनकी बहू बीते लंबे समय से उन्हें प्रताडि़त कर रही है। यही नहीं, हर दिन उन्हें फोन पर धमकियां देने के साथ ही भद्दी-भद्दी गालियां भी दे रही है। फागली में रह रही भूमा देवी ने बताया…
Read Moreहोली को बदरंग कर सकते हैं केमिकल रंग
शिमला। होली पर्व के लिए राजधानी के बाजार भी रंगने को तैयार हैं। खुशबूदार रंगों की बाजार में भरमार है। मेड इन चाइना के स्प्रे वाले रंग की दो बूंदों से पानी की एक बाल्टी को रंगीन करने के दावे दुकानदार कर रहे हैं। बीस से लेकर पांच सौ रुपये तक बाजार में गुलाल बिक रहा है। छोटे बच्चे म्यूजिकल पिचकारी के लिए खासे क्रेजी हैं। पर इन सबके साथ ध्यान रखिएगा कि केमिकल युक्त रंग होली को बदरंग भी बना सकते हैं। दुकानों पर जगह-जगह होली के रंग तथा…
Read Moreइस बार दोहरा करंट मारेगा बिजली बिल
शिमला। बिजली उपभोक्ताओं को इस बार बिल दोहरा करंट मारेगा। मार्च के बिल जमा करवाने की अंतिम तिथि 28 मार्च है और आधे शहर में अभी तक बिल नहीं बंटे हैं। इस बार के बिल में नगर निगम टैक्स के पांच सौ रुपये तक अतिरिक्त जुड़कर आएंगे, वहीं देरी से बिल जमा कराने पर सरचार्ज अलग से लगेगा। बिजली कंपनी इस माह बिल बांटने में लेट हो गई है। यह लेटलतीफी हजारों उपभोक्ताओं की जेब पर भारी पड़ने वाली है। समय पर बिल नहीं जमा करवाने पर उपभोक्ताओं को सरचार्ज…
Read Moreओवरटाइम आदेशों पर परिवहन कर्मी खफा
सरकाघाट (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मचारियाें ने निगम प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर रोष जाहिर किया है। हाल ही में जारी ओवरटाइम आदेशों पर परिवहन कर्मचारी खफा हो गए हैं। परिवहन निगम के सरकाघाट परिचालक-चालक संघ ने ओवरटाइम के आदेशों पर प्रबंधन के प्रति कड़ी नाराजगी जताई है। डिपो के 97 में से 90 परिचालकों ने जारी आदेशाें के स्थान पर पहले के आदेशाें को बहाल करने की मांग को लेकर हस्ताक्षरित ज्ञापन प्रबंधन को भेजा है। इस पर संघ के सचिव सोहन सिंह का कहना है कि हाल ही…
Read More