दवाश में तीन कमरों का मकान राख

करसोग (मंडी)। करसोग के दवाश गांव में शुक्रवार रात भीषण आग लगने से तीन कमरों का मकान जल गया। आगजनी की इस घटना में मकान सहित मकान के अंदर की लाखाें की संपत्ति आग की भेंट चढ़ गई। मकान में लगी आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना शुक्रवार रात्रि करीब नौ बजे की है। एसडीएम ने मौका स्थल का जायजा लेकर प्रभावित परिवार को 10 हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान कर दी है। सूचना के अनुसार दवाश गांव में चंपा देवी पत्नी तिलक राज…

Read More

कांग्रेस की जिला परिषद पर कब्जे की मुहिम फ्लाप

मंडी। मंडी जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के खिलाफ लाया कांग्रेसी सदस्यों का अविश्वास प्रस्ताव शनिवार को औंधे मुंह गिर गया है। इससे कांग्रेस के जिला परिषद पर कब्जा करने के सपने धरे के धरे रह गए। गलत रणनीति के चलते कांग्रेस अब अगले दो वर्षों तक अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज नहीं हो पाएगी। जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर फिलहाल भाजपा का कब्जा बरकरार रहेगा। कांग्रेस के जिप सदस्यों ने सत्ता के मद में आकर 36 सदस्यों वाली मंडी जिला परिषद पर अपना कब्जा जमाने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन…

Read More

बारिश से धर्मपुर में कई संपर्क मार्ग बंद

धर्मपुर (मंडी)। गत दिन पहले हुई भारी वर्षा के कारण क्षेत्र के कई संपर्क मार्ग खराब हो गए हैं। इन संपर्क मार्गों पर आवाजाही बंद हो गई है। इससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। धर्मपुर क्षेत्र में वर्षा से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। गेहूं की फसल के साथ आड़ू, नाशपाती, आम व बादाम आदि की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। यातायात से अवरुद्ध हुए संपर्क मार्गों में धर्मपुर से जगेंल कोट मार्ग, धर्मपुर से स्योह वाया गोरत…

Read More

शाहतलाई में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई में चैत्रमेला के दौरान मेला क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखे हुए है। बीते 15 दिन तक अभी तक कोई भी अप्रिय घटना नहीं घटी है। शराब पीकर हुड़दंग मचाने का एक मामला जरूर सामने आया था। पुलिस उच्च अधिकारियों का शाहतलाई का दौरा करना व सुरक्षा की कमान अपने हाथ में रखना माना जा रहा है। चैत्र माह में शाहतलाई मंदिरों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उतर प्रदेश सहित विदेशों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा…

Read More

हत्या के आरोपी युवक पुलिस रिमांड पर

चुवाड़ी (चंबा)। चफडू़ गांव में युवक सुरेंद्र की हत्या के मामले में अरोपी बनाए गए किशोरी लाल और ठाकुर सिंह निवासी परसियाला को गिरफ्तार करके चंबा अदालत में पेश किया गया। जहां से इन्हें छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस इन दोनों आरोपियों से सुरेंद्र से की गई मारपीट के कारणों के बारे में पूछताछ करेगी। गौर रहे कि सुरेंद्र की छोटी बहन रजनी के बयान पर किशोरी लाल और ठाकुर सिंह के खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज किया गया था। इन दोनों पर सुरेंद्र से…

Read More

नौवीं-दसवीं के छात्र 7 तक लें एडमिशन

चंबा। सरकारी स्कूलों में रिजल्ट निकलने के बाद दाखिला लेने के लिए शिक्षा विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया गया है। नौंवीं से लेकर 12वीं तक की क्लासों के छात्रों को निर्धारित तिथियों में ही दाखिला लेना होगा। निर्धारित तिथियों के बाद दाखिला लेने पर छात्रों को प्रतिदिन 10 रुपये के हिसाब से जुर्माना अदा करना पड़ेगा। स्कूलों में इन तमाम क्लासों के लिए दाखिला लेने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक है। शिक्षा विभाग के अनुसार नौवीं और दसवीं कक्षा के लिए दाखिला 1 से 7 अप्रैल तक लेना…

Read More

महिला से डेढ़ किलो चरस बरामद

चंबा/डलहौजी। बनीखेत पुलिस ने बौंखरी मोड़ के पास एक महिला को चरस ले जाते रंगे हाथ पकड़ा है। पुलिस के अनुसार शनिवार को बनीखेत पुलिस के मुख्य आरक्षी भगवान सिंह, मदन लाल, बुद्धि सिंह, आरक्षी संजय और महिला आरक्षी इंदू , किरण पठानिया, कुको देवी की टीम ने बौंखरी मोड में नाका लगा रखा था। इसी दौरान सनवाल से पठानकोट जा रही हिमाचल परिवहन निगम की बस की रुटीन चैकिंग की गई। इस दौरान इस बस में सवार एक महिला की शक के आधार पर तलाशी ली गई तो उसके…

Read More

पीजीआई की तर्ज पर मिलेगी बुकलेट

चंबा। पीजीआई की तर्ज पर अब जिला अस्पताल में भी शूगर, हार्ट और ब्लड प्रेशर के मरीजों के इलाज का रिकार्ड रखा जाएगा। अस्पताल प्रशासन अब मरीजों कोे पर्ची की जगह पुस्तिका मुहैया करवाएगा। यह पुस्तिका अस्पताल की ओर से मुफ्त दी जाएगी। मेडिसिन विभाग की इस पुस्तिका का नाम डायबिटीज क्लीनिक रखा गया है। करीब दो दर्जन पन्नों की इस पुस्तिका में ही चिकित्सकों की ओर से लिखे गए तमाम टेस्ट की रिपोर्ट रहेगी। साथ ही चिकित्सक इसी पुस्तिक में तमाम दवाइयां लिखेगा। इससे चिकित्सक को मरीज का पिछला…

Read More

बीपीएल सूचियों से हटेंगे अपात्र परिवार

चंबा। जिला की 283 पंचायतों में बीपीएल सूचियों में फेरबदल हो सकता है। ग्राम सभा में अपात्र परिवारों को हटाकर पात्र परिवारों का चयन किया जाएगा। इसके लिए पंचायती राज विभाग ने तमाम पंचायतों को निर्देश दे दिए हैं। ग्रामसभा का आयोजन तमाम पंचायतों में 7 अप्रैल को किया जा रहा है। कोरम में बीपीएल परिवारों की समीक्षा की जाएगी। इस दौरान अगर कोई अपात्र परिवार सूची में डाला गया है तो उसे हटाकर पात्र परिवार को सूची में डाला जाएगा। कोरम में पात्र परिवारों का चयन करने के लिए…

Read More

रिटायरमेंट एज बढ़ने से चहकी एसोसिएशन

बैजनाथ (कांगड़ा)। राजीव गांधी स्नातकोत्तर शिक्षण संस्थान पपरोला के प्राध्यापक वर्ग की सेवानिवृत्ति आयु के 58 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष किए जाने के मामले को कैबिनेट व प्रदेश के वित्तीय विभाग की मंजूरी मिलने से संस्थान की लेक्चरर एसोसिएशन में खुशी की लहर है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. संजीव शर्मा और महासचिव डा. जर्म सिंह ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रधान सचिव स्वास्थ्य अजी रजा रिजवी, डायरेक्टर आयुर्वेद अमित कश्यप, ओएसडी डा. दिनेश का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष सरकार ने आईजीएमसी, टीएमसी व डेंटल कालेज…

Read More