घुमारवीं (बिलासपुर)। महिला से धोखाधड़ी का अभियोग साबित होने पर न्यायिक दंडाधिकारी घुमारवीं रमणीक शर्मा की अदालत ने दो को तीन-तीन साल की कैद मुकर्रर की है। दोनों ने महिला के साथ एटीएम बदलकर करीब 35 हजार रुपये निकाले थे। इनको दो-दो हजार रुपये जुर्माना भी अदा करना होगा। एटीएम से निकाली धनराशि भी महिला को लौटानी होगी। लोक अभियोजक राहुल चौपड़ा ने पैरवी की थी। 11 जुलाई 2007 को घुमारवीं थाना में इस बारे रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। गुरनाडू गांव की बिंता देवी दकड़ी चौक पर एटीएम से…
Read MoreMonth: March 2013
रस्सी और बेल्ट से बांध कर धुना युवक
बिलासुपर। शहर में मारपीट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक का आरोप है कि कुछ लोगों ने मिलकर उसे रस्सी और बेल्ट से बांध कर धुन डाला। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का दी तहरीर में स्वारघाट के संजीव कुमार ने कहा है कि सुबह करीब सात बजे वह शौच के लिए जा रहा था। रास्ते में महेंद्र निवासी सुरल और एक अन्य युवक ने बना वजह उसका रास्ता रोका और गाली गलौच करने लगे। यहां तक कि दोनों…
Read Moreनलवाड़ी मेला में कड़े सुरक्षा प्रबंध
बिलासपुर। ऐतिहासिक लुहणू मैदान में चल रहे राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध रहे। शुक्रवार तक नलवाड़ी मेला में मारपीट, चोरी या फिर अन्य घटना की कोई शिकायत नहीं मिली है। यहीं, नहीं सांस्कृतिक रात्रि संध्याओं पर हुड़दंग मचाने वाले शरारती तत्वों पर भी पूरी तरह से अंकुश लगा रहा। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला के दौरान अधिकतर पुलिस प्रशासन को सांस्कृतिक संध्याओं के दौरान काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। इस बार पुलिस प्रशासन द्वारा किए प्रबंधों के चलते कोई घटना नहीं घटी। पुलिस प्रशासन द्वारा चप्पे-चप्पे…
Read Moreआज बिलासपुर में हुंकार भरेंगे सीएम!
बिलासपुर। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बिलासपुर दौरे पर सबकी नजरें टिकी हुई है। प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद वह पहली मुख्यमंत्री बिलासपुर में किसी बडे़ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव सिर पर हैं और हुंकार भरने को नलवाड़ी मेले का मंच। अगले साल होने वाले आम चुनाव के लिहाज से भी उनका यह दौरा अहम माना जा रहा है। सीएम के दौरे पर कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी सियासत पर भी लोगों की नजर रहेगी। अगले साल आम चुनाव होने जा रहे हैं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत आने…
Read Moreवन विभाग ने कब्जे मेें लिया हिलटाप मंदिर
कंडवाल/इंदौरा (कांगड़ा) वन मंडल नूरपुर ने दशकों से डमटाल में स्थापित हिलटाप मंदिर को अपने कब्जे में ले लिया है। उच्च न्यायालय के फैसले के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। विभाग ने मंदिर के बाहर ताला जड़कर विभागीय नोटिस बोर्ड चस्पां कर दिया है। गौरतलब है क्रशर यूनियन डमटाल, व्यापार मंडल डमटाल, क्रशर मजदूर यूनियन डमटाल तथा ट्रक यूनियन डमटाल द्वारा संयुक्त रूप से कुछ दशक पहले इस मंदिर का निर्माण किया गया था जो कि वन विभाग की भूमि पर बना है। 1995-96 में वन विभाग…
Read Moreडाक्टर और आईपीएच अधिकारी में तूतू-मैंमैं
अंद्रेटा (कांगड़ा)। पंचरुखी के एक अस्पताल में शुक्रवार को एक चिकित्सक और आईपीएच विभाग के एक अधिकारी की नोकझोंक को लेकर अस्पताल में खूब ड्रामा चला। इससे कई मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मामला पुलिस तक चला गया था। लेकिन बाद में दोनों पक्षों का आपस में समझौता हो गया है। पुलिस के मुताबिक पंचरुखी के एक अस्पताल में आईपीएच अधिकारी और अस्पताल के चिकित्सक में बहस हो गई। दोनों के बीच चले दो घंटे के ड्रामे में कई मरीजों को दिक्कत हुई। सूत्र बताते हैं कि इलाज…
Read Moreपुलिस ने भुंतर में पकड़ा भगोड़ा
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर पुलिस ने सालों से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। पीओ सेल की टीम ने इस अपराधी को भुंतर (कुल्लू) से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक अर्जुन देव (40) निवासी मझेड़ा तहसील जयसिंहपुर 1999 में मारंडा में नशे की हालत में ठाकुरद्वारा की ओर ट्रक लेकर जा कर रहा था। मारंडा बाजार के पास थोड़ी आगे खड़ी जीप को टक्कर मार दी। उस समय इस जीप से तीन लोग सामान उतार रहे थे। ट्रक की टक्कर लगते ही यह तीनों…
Read Moreकैसे होंगे बलदेव की बिटिया के हाथ पीले
धर्मशाला। आशापुरी बस हादसे में जान गंवा चुके चालक बलदेव परमार की बिटिया की शादी अप्रैल माह में है। लेकिन शादी के पूरे खर्च का दारोमदार उसके दादा के कंधों पर आ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इतना समय बीत जाने के बावजूद मृतक चालक की न तो पेंशन और न ही ग्रेच्युटी का पैसा प्रभावित परिवार को मिला है। उन्होंने विभाग पर इस मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। ये दर्द अकेले बलदेव के परिवार का नहीं, बल्कि हादसे में मारे गए लोगों के हर परिजन…
Read Moreराजस्व विभाग की टीम आज हटाएगी कब्जे
भवारना (कांगड़ा)। अवैध निर्माण हटाने को लेकर शुरू की गई मुहिम के तहत शनिवार को राजस्व विभाग की टीम परौर, दरंग व अरला के क्षेत्रों में कार्रवाई करेगी। इस क्षेत्र में राजस्व विभाग ने चार अवैध कब्जों को चिन्हित कर उन लोगों को नोटिस भेजे हैं। जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने अपने स्तर पर निर्माण गिरा दिए हैं। पर विभाग शनिवार को स्वयं इन क्षेत्रों का दौरा करेगा। जानकारी के अनुसार विभाग परौर, अरला व दरंग के बाद विभाग उपमंडल के अन्य क्षेत्रों में भी कार्रवाई करेगा और अवैध…
Read Moreसर्व शिक्षा अभियान में करोड़ों लैप्स!
भल्याणी (कुल्लू)। राज्य भर के सरकारी स्कूल केंद्र से जारी सर्व शिक्षा अभियान के तहत करोड़ों रुपये का बजट खर्च नहीं कर पाए हैं। स्कूल प्रबंधनों को इस लापरवाही पर एसएसए प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने कड़ी फटकार लगाई है। ऐसे में अब राज्य को मिले परियोजना के करोड़ों रुपये लैप्स हो गए हैं। प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने ऐसे स्कूलों से बैलेंस बजट को ब्याज सहित 25 मार्च तक लौटने के आदेश जारी किए हैं। बजट लैप्स होने पर आगामी वित्त वर्ष के लिए परियोजना से जारी होने वाले बजट में भारी भरकम…
Read More