आउटसोर्स होगी पानी और सीवरेज व्यवस्था

शिमला। राज्य सरकार ने नगर निगम के पानी और सीवरेज प्रोजेक्ट की आउटसोर्सिंग को रद करने के प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया है। कैबिनेट की बैठक में नगर निगम को झटका देते हुए प्रदेश सरकार ने इस प्रोजेक्ट को ईपीसी के बजाय पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर देने के आदेश दिए हैं। अब 23 वर्षों के लिए शहर के पानी और सीवरेज व्यवस्था के लिए नए सिरे से निविदाएं मांगने की प्रक्रिया शुरू होगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव पी मित्रा ने पीपीपी मोड पर प्रोजेक्ट को दिए जाने की पुष्टि…

Read More

पुरानी पद्धति पर ही वसूला जाए प्रापर्टी टैक्स

शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने के 18 मार्च को ‘हजार गृहकर डिफाल्टरों को नोटिस’ शीर्षक से प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम शिमला को आदेश दिए हैं कि प्रापर्टी टैक्स को पुरानी कर प्रणाली के अनुसार ही एकत्र करे। अदालत ने भवन मालिकों को पुरानी कर प्रणाली के अनुसार हाउस टैक्स जमा करवाने को भी कहा है। अदालत ने स्पष्ट किया कि भवन मालिकों की ओर से जमा करवाई गई कर राशि नई कर प्रणाली के निर्धारण पर निर्भर करेगी। कर राशि के अंतर को समायोजित किया जाएगा।…

Read More

जाति के आधार पर आरक्षण के विरोध में प्रदर्शन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जाति के आधार पर आरक्षण को लेकर शुक्रवार को जोगिंद्रनगर में विकास खंड चौंतड़ा के तहत आने वाले विभिन्न राजपूत संगठनों ने एक मंच पर इकट्ठा होकर आरक्षण के खिलाफ अपनी जमकर भड़ास निकाली और विरोध प्रदर्शन किया। चौंतड़ा विकास खंड के तहत आने वाली लगभग 33 पंचायतों के सैकडों महिलाओं और पुरुषों ने राजपूत सभा के बैनर तले जोगिंद्रनगर शहर में प्रदर्शन किया और जाति आधार पर आरक्षण देने का जमकर विरोध किया। राजपूत सभा ने अपनी समस्याओं का ज्ञापन उपमंडलाधिकारी किशोरी लाल के माध्यम से राज्यपाल…

Read More

गिरने से मौत के मामले में हत्या की आशंका

सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की बरच्छवाड़ पंचायत में ढांक से गिरकर हुई विनीत कुमार (26) की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। युवक की मौत पर परिजनों ने एक सप्ताह बाद हत्या की आशंका जताई है। मृतक के पिता, दादा सहित अन्य परिजनाें का कहना है कि उनके बेटे की मौत स्वाभाविक नहीं थी, बल्कि किसी साजिश का परिणाम है। अब परिजनाें ने पुलिस अधीक्षक तथा उपायुक्त मंडी से मामले की छानबीन के लिए विशेष जांच दल नियुक्त करने की मांग की है। मृतक के पिता डा. बलवंत…

Read More

रैक्टर और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

नेरचौक (मंडी)। बल्हघाटी के डडौर में ट्रैक्टर तथा बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। घटना वीरवार रात की है। घटना के समय ट्रैक्टर चालक नेरचौक से सयोहल की तरफ जा रहा था, जबकि बाइक सवार सुंदरनगर से नेरचौक की ओर आ रहा था। डडौर स्थित पेट्रोल पंप के पास दोनाें वाहनाें में जबरदस्त टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। हालांकि घटना के बाद घायल विक्की…

Read More

खूंटा गाड़ने और बैल पूजन से नलवाड़ मेले का आगाज

सुंदरनगर (मंडी)। परंपरागत जलेब व नगौण खड्ड में बैलों की पूजा-अर्चना के बाद सुंदरनगर का सात दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला शुक्रवार को आरंभ हो गया। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से बैैंड बाजे के साथ नगौण खड्ड तक निकली शोभायात्रा में हलके के विधायक सोहन लाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपमंडलाधिकारी एचआर राणा, नगर परिषद की अध्यक्ष गिरिजा गौतम, उपाध्यक्ष नरेश सेन, पार्षद तुलेंद्र कुमार, रक्षा धीमान, पुष्पा देवी, राजेंद्र कुमार, सुमन सेन, अमित कुमार, अरुण आर्य, हिमाचल…

Read More

फीस वृद्धि से भड़के ‘भावी’ इंजीनियर

बिलासपुर। जिले के एक निजी इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी इंस्टीट्यूट के तृतीय व चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों ने फीस की दरों में की गई वृद्धि को लेकर प्रबंधन के खिलाफ मोरचा खोल दिया है। इसके विरोध में शुक्रवार को विद्यार्थियों ने जमकर नारेबाजी की। विवाद के चलते संस्थान में शैक्षणिक कार्य भी प्रभावित हुआ। इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी इंस्टीट्यूट के तृतीय व चतुर्थ वर्ष के छात्र फीस में की गई वृद्धि से भड़क उठे हैं। उनका कहना है कि वर्ष 2009 में दाखिला लेते समय पूरे कोर्स के लिए प्रतिवर्ष एक समान…

Read More

डाक्टर नहीं तो कौन दूर करेगा मर्ज

झंडूता (बिलासपुर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गेहड़वीं में इन दिनों एक भी चिकित्सक नहीं है। बिना चिकित्सक के यहां मरीजों को उपचार मुश्किल हो गया है। लोग उपचार के लिए निजी अस्पतालों की चौखट पर पहुंचने के लिए मजबूर हो रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्द चिकित्सक की तैनाती नहीं हुई तो वह आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने के लिए विवश हो जाएंगे। यहां पर एक चिकित्सक तैनात है। इन दिनों छुट्टी पर चल रहे हैं। ऐसे में सवाल यह है कि यदि चिकित्सक छुट्टी पर हैं तो…

Read More

हाय यह कैसा अस्पताल, एक बेड पर दो मरीज

बिलासपुर। जिला अस्पताल बिलासपुर में हर रोज करीब एक हजार ओपीडी। मरीज को दाखिल करना पड़ा तो दूसरे मरीज के साथ एडजस्ट होना पड़ सकता है। जी हां, बिलासपुर अस्पताल में एक बेड पर दो-दो मरीज दाखिल हो रहे हैं। बढ़ती मरीजों की संख्या के कारण अस्पताल की तमाम व्यवस्थाएं छोटी पड़ने लगी है। ऐसे में मरीज को इलाज के लिए एडजस्ट करना अस्पताल प्रशासन की भी मजबूरी है। आखिर किसी को बिना इलाज के वापस तो नहीं भेजा जा सकता। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा गई हैं।…

Read More

बीडीटीएस का आपरेटरों को नया फरमान

बरमाणा (बिलासपुर)। बीडीटीएस ट्रक आपरेटर युनियन ने आपरेटरों का नया फरमान जारी किया। नए फरमान के अनुसार अब गाड़ी बदलने, खाता खोलने का कार्य हर सोमवार को किया जाएगा। इस बारे बीडीटीएस की ओर से सूचना बोर्ड पर भी सूचना लगा दी गई है। कई ट्रक आपरेटरों ने इसका विरोध भी किया है। बीडीटीएस ट्रक आपरेटर ध्यान सिंह ठाकुर, अशोक ठाकुर, चुनी लाल बंसल, जगदीश शर्मा ने कहा कि बीडीटीएस प्रबंधन द्वारा जारी नए निर्देशों से ट्रक आपरेटरों को समस्या का सामना करना पड़ेगा। बीडीटीएस का गठन आपरेटरों की समस्याओं…

Read More