कांगड़ा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने एविएशन कंपनियों को आकर्षित करने के लिए वैट पांच फीसदी से घटाकर एक फीसदी कर दिया है। इस समय कांगड़ा, कुल्लू व शिमला की हवाई पट्टियों में हवाई सेवा लोगों को उपलब्ध नहीं है। एविएशन मंत्रालय से उनकी वार्ता जारी है और उन्हें जल्द ही हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद है। सीएम ने कहा कि जल्द ही वे टांडा मेडिकल कालेज के दौरे पर आ रहे हैं और वहां की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री कांगड़ा…
Read MoreMonth: March 2013
कांगड़ा में पांच दिन लगेगा पावर कट
कांगड़ा। विद्युत उपमंडल नंबर एक के तहत 250 केवीए ट्रांसफार्मर औद्योगिक क्षेत्र नंबर दो के तहत आने वाली एलटी लाइनों की पुरानी तारों को बदलने व नई तारें डालने के लिए 25 से 30 मार्च तक सुबह साढ़े नौ से कार्य समाप्ति तक गांव व शहर, औद्योगिक क्षेत्र, सेबकरां, रिहालपुरा, फोर्टिस अस्पताल, बालाजी विहार, पेट्रोल पंप व लोअर वीरता में बिजली बंद रहेगी। एसडीओ कुलदीप सिंह ठाकुर ने बताया कि इस दौरान यदि जरूरत पड़ी तो 11 केवी फीडर कांगड़ा नंबर एक से जाने वाली विद्युुत सप्लाई भी बीच बीच…
Read Moreअर्द्धसैनिक बल के जवान पर दुराचार का आरोप
धर्मशाला। अर्द्धसैनिक बल के एक जवान पर एक युवती से दुराचार का आरोप लगा है। युवती की शिकायत पर धर्मशाला पुलिस ने जवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों का मेडिकल भी करवा लिया है। लेकिन मेडिकल रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। पुलिस ने जवान को शनिवार को धर्मशाला कोर्ट में पेश किया, जहां से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार नेताजी सुभाष चंद्र पुलिस स्टेडियम धर्मशाला में आल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स मीट के लिए देशभर की पुलिस टीमों समेत अर्द्धसैनिक बल की…
Read Moreविद्युत कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान
केलांग। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति मेें कार्यरत सरकारी कर्मचारियों को ड्यूटी के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन सम्मानित करने जा रहा है। रोहतांग दर्रा पार करने वाले राहगीरों के बाद अब प्रशासन विद्युत बोर्ड और भारत संचार निगम के कर्मियों को भी 15 अप्रैल को सम्मानित करेगा। डीसी वीर सिंह ठाकुर ने बताया कि भारी बर्फ के बावजूद जान जोखिम में डाल कर मनाली से लाहौल की तरफ आने वाली क्षतिग्रस्त बिजली की 33 केवी लाइन को दुरुस्त कर कर्मचारियों ने विद्युत आपूर्ति बहाल की है। उन्होंने कहा कि…
Read Moreयहां बल्ब के साथ जलाने पड़ते हैं लैंप
कुल्लू। बाह्य सराज की रघुपुर घाटी की फनौटी पंचायत के आधा दर्जन गांवों के ग्रामीण बिजली के साथ लालटेन और लैंप जलाने को विवश हैं। बिजली की कम वोल्टेज के चलते रात दस बजे के बाद ही उचित बिजली मिल पाती है। कम वोल्टेज के चलते लोगों को काम निपटाने के लिए लालटेन और लैंप तक जलाने पड़ते हैं। ग्रामीणों की मुताबिक यह समस्या पांच-छह सालों से बढ़ी है। कनेक्शन बढ़ने के साथ ही यहां विद्युत प्रकाश घटता चला गया। अब आलम यह है कि शाम ढलते ही बल्बों की…
Read Moreतांदी-जम्मू मार्ग बना लाहौल का सहारा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के लिए हेलीकाप्टर की नियमित उड़ानें न होने से लोग तांदी-संसारी- जम्मू होते हुए पठानकोट के रास्ते घाटी से बाहर निकल रहे हैं। हेलीकाप्टर की सवारी में जहां लोग 1500 रुपये प्रति सीट में पहुंच जाते थे वहीं सड़क मार्ग द्वारा लोगों को 2500 रुपये प्रति सवारी खर्च करने पड़ रहे हैं। लोग टैक्सियों के जरिये लाहौल से जम्मू होते हुए घाटी से बाहर निकल रहे हैं। इस बार कुछ दिनों को छोड़कर लाहौल घाटी भारी बर्फबारी के बीच भी जम्मू से जुड़ी रही। आजकल भी…
Read Moreरोहतांग पर पैदल आवाजाही फिर ठप
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। रोहतांग दर्रा पैदल आवाजाही के लिए शनिवार को फिर बंद हो गया। ताजा हिमपात ने लोगों की मनाली के तरफ आने और वापस लाहौल जाने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। रोहतांग दर्रा पर शनिवार दोपहर बाद से बर्फबारी जारी है। इसके अलावा जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के चंद्राघाटी में भी हिमपात का सिलसिला शुरू होने से शीतलहर चल रही है। रोहतांग दर्रा तथा घाटी में बर्फबारी का दौर शुरू होने से पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने का मिला है। अत्यधिक ठंड के कारण तापमान में भारी गिरावट…
Read Moreघाटे से उभारेगा इस बार कुल्लू का पलम
खराहल (कुल्लू)। समय-समय पर बारिश और जोरदार हिमपात के चलते इस बार पलम की सेटिंग उम्दा होने से बागवान गदगद हैं। फलोत्पादक मंडल के अध्यक्ष प्रेम शर्मा और किसान सभा के उपाध्यक्ष देव राज नेगी ने कहा कि इस बार घाटी में पलम की पैदावार बंपर होने की उम्मीद है। घाटी के प्रतिशील बागवान घराकट के चमन ठाकुर, थरमान के अमित ठाकुर, सेऊबाग के सुरेश ठाकुर, अरुण ठाकुर बिहारी लाल, कल्याण ठाकुर और गुरदयाल सिंह ने कहा कि इस साल पलम की सेटिंग बगीचों में 60 फीसदी पूरी हो चुकी…
Read Moreमनाली आने से तौबा न कर लें सैलानी
मनाली। बंद पड़ी हवाई सेवा और बदहाल सड़कों से सैलानी खासे नाराज हैं। मनाली घूमने पहुंच रहे सैलानियों ने सड़कों की खस्ता हालत पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि लंबा सफर होने और सड़कों की खस्ता हालत के चलते थकान इतनी हो जाती है कि घूमने का सारा मजा किरकिरा हो जाता है। दिल्ली से घूमने आए नवविवाहित ऋतुल और रजनी मेहता ने कहा कि वह हनीमून मनाने के लिए मनाली आए हैं लेकिन हिमाचल की खस्ताहाल सड़कों से वह निराश हैं। मनाली एक सुंदर पर्यटन स्थल है।…
Read Moreतीन बच्चाें पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़
अंब (ऊना)। रपोह गांव में पत्नी का कत्ल कर आत्महत्या करने वाले हरिचंद के घर मातम पसरा है। उनके तीन बच्चाें पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पल भर में पूरा परिवार बिखर गया है। मौका-ए -वारदात पर मौजूद लोग यही कह रहे थे कि आखिर इन मासूमों का क्या दोष था। अभी तक पुलिस भी इस नतीजे पर नहीं पहुंची है कि वारदात के पुख्ता कारण क्या रहे होंगे। फिलहाल पुलिस बता रही है कि पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा रहता था, लेकिन इतनी सी बात पर कत्ल जैसे…
Read More