पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा होली मेले में एक प्रवासी व्यापारी अश्लील सीडी बेचता पकड़ा गया। स्थानीय पुलिस टीम ने आरोपी व्यापारी से सीडी कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शनिवार को देर शाम पांवटा पुलिस के एएसआई रविंद्र लाल की टीम ने एक सीडी दुकान की तलाशी ली। सूचना मिली थी कि गुपचुप रूप से आरोपी चरणजीत सिंह निवासी शुभखेड़ा पांवटा साहिब व्यापारी अश्लील सीडी बेच रहा था। इसके बाद पुलिस टीम ने मेले पर दुकान की तलाशी शुरू की। इस दौरान उसके पास से 14 अश्लील सीडी…
Read MoreMonth: March 2013
देवामानल में चार दिन से बिजली ठप
नौहराधार (सिरमौर)। क्षेत्र के अखरोट फार्म बस्ती और पंचायत देवामानल में चार दिन से पसरे अंधेरे को विद्युत बोर्ड दूर नहीं कर पाया है। विद्युत आपूर्ति ठप होने से इन क्षेत्रों के 120 परिवार भारी परेशानी झेल रहे हैं। लोगों को मोमबत्ती जलाकर अपने कामकाज निपटाने पड़ रहे हैं। देवामानल पंचायत के उपप्रधान अभिमन्यु पुंडीर, सुखदेव, देवेंद्र, संजीव, राजेश, जयपाल, अशोक ठाकुर, मनोज और यशवंत सिंह ने कहा कि चार दिन से उन्हें बिजली को लेकर भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली की आंख-मिचौनी से घरेलू महिलाओं को घर…
Read Moreअर्चना नर्सिंग कॉलेज की मिस फ्रेशर
शिमला। अनाडेल स्थित शिमला नर्सिंग कॉलेज ने शनिवार को कालीबाड़ी हॉल में फ्रेशर्स डे और वार्षिक समारोह का आयोजन किया। अर्चना नेगी को मिस फ्रेशर, नवनीता भारद्वाज द्वितीय रनर अप, प्रियंका धीमान फर्स्ट रनर अप रहीं। समारोह में डीएमई डा. जयश्री शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जबकि आईजीएमसी के एमएस डा. रमेश चंद विशेष अतिथि के रूप में शरीक हुए। कॉलेज के चेयरमैन रमेश सूद और निदेशक मोहित सूद सहित पिंकी चोंथोंग ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम का आगाज आंचल, शैलजा, श्वेता, सरिता ने सरस्वती वंदना…
Read Moreहर मंगलवार को रिपन में बुजुर्गों के लिए विशेष ओपीडी
शिमला। जिला में वरिष्ठ नागरिकों को अपने स्वास्थ्य उपचार के लिए अस्पतालों में भटकना नहीं पड़ेगा। वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए हर मंगलवार को शिमला के दीनदयाल उपाध्याय (रिपन) सहित रामपुर व रोहडू़ के अस्पतालाें में विशेष ओपीडी लगाई जाएगी। इसमें केवल बुजुर्गों एवं वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने यह जानकारी दी है। शनिवार को रोटरी भवन में एज केयर इंडिया के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि समाज में बुजुर्गों को सदा मान सम्मान…
Read Moreपानी बिल भरने को आज परेशान होने की जरूरत नहीं
शिमला। पानी बिल अब तीस अप्रैल तक जमा हो सकेंगे। बिलों का आनलाइन भुगतान करने के लिए बनाया जा रहा साफ्टवेयर तैयार नहीं हो पाया है, इसलिए तिथि एक माह बढ़ा दी है। अब 30 अप्रैल तक पानी के बिल का भुगतान किया जा सकेगा। नगर निगम ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पानी के फ्लैट बिल भरने की तिथि 31 मार्च तय की थी। इसके लिए निगम एक सॉफ्टवेयर तैयार करवा रहा था। लेकिन मार्च में साफ्टवेयर तैयार नहीं हो सका। इसके चलते निगम ने छह माह के बिल जमा…
Read Moreप्रतिबंधित तंबाकू पदार्थ ले जा रहा युवक गिरफ्तार
शिमला। प्रतिबंधित तंबाकू पदार्थों का कारोबार करने के आरोप में सदर पुलिस ने शनिवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। लोकल बस स्टैंड में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बोरियों में सामान लेकर जा रहे रामबाजार के युवक राकेश की तलाशी ली। युवक के हवाले से कुबेर खैनी के 11 हजार पैकेट और पंछी छाप तंबाकू के 1200 पैकेट मिले। पुलिस ने मामले की सूचना नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डा. उमेश कुमार भारती को दी। मौके पर पहुंचे निगम अधिकारी ने आरोपी युवक के खिलाफ फूड…
Read Moreगारबेज कलेक्शन योजना से जुडे़ंगे आधा दर्जन नए क्षेत्र
शिमला। डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन के शुल्क की रसीद जल्द ही इलेक्ट्रानिक मशीन से काटी जाएगी। इसके लिए हर घर और व्यवसायिक प्रतिष्ठान में एक चिप लगेगी। शनिवार को निगम आयुक्त अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई सैहब सोसाइटी की बैठक में यह फैसला लिया गया। यही नहीं, अब ब्यूलिया, भराड़ी से सटे क्षेत्रों लंबीधार, लक्ष्मीनगर, भट्ठाकुफर, चुरट रोड, मैहली, शकराला में भी हर घर से सैहब सोसाइटी कूड़ा उठाएगी। सोसाइटी के कर्मियों का ईएसआई और ईपीएफ जल्द काटने तथा नगर निगम पर सोसाइटी की देनदारी को जल्द चुकाने…
Read Moreसैकड़ों बिजली उपभोक्ताओं से धोखाधड़ी
शिमला। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी की है। निर्धारित समय पर शहर में बिजली बिल कंपनी ने नहीं बांटे। ‘अमर उजाला’ में खबर प्रकाशित होने के बाद आनन फानन में कंपनी ने देरी से बिजली बंटने वाले क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को 30 मार्च तक बिल जमा करवाने की सुविधा दी। लेकिन जब 30 मार्च को उपभोक्ता बिल जमा करवाने पहुंचे तो उनसे सरचार्ज वसूला गया। उधर, बिजली कंपनी के अधिकारी सरचार्ज वसूले जाने पर कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं। राज्य विद्युत बोर्ड के उप निदेशक…
Read Moreबल्ह में दो गाड़ियाें के टायर चुराए
नेरचौक (मंडी)। बल्ह में टायर चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। शुक्रवार रात को चोरों ने ढांगू गांव में खड़ी दो गाड़ियों के टायर चुरा लिए। चोरों के निशाने पर एक अन्य गाड़ी भी थी, लेकिन इस गाड़ी में अलार्म सिस्टम किट होने की वजह से अलार्म बज गया, जिसे सुनकर चोर वहां से भाग खड़े हुए। प्रभावित गाड़ी के मालिकों नेे बल्ह पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोराें ने रात के अंधेरे में…
Read Moreमेधावी बच्चों को सम्मानित किया
पंडोह (मंडी)। हिमालयन पब्लिक सीसे स्कूल का वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद मंडी की अध्यक्ष सुशीला सोंखला बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थीं। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जबकि स्कूल की प्रधानाचार्य अमिता शर्मा की ओर से स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी गई। इस मौके पर वार्षिक परिणाम भी घोषित किए गए। इसमें कक्षा तीसरी में अनवी शर्मा, चौथी में सूर्या, पांचवीं में निष्ठा, छठी में उमंग, सातवीं में आशिमा व आठवीं में मनीषा प्रथम रही। वहीं नौवीं कक्षा में स्मृति और जमा…
Read More