सोलन। बाहरा विवि बेरोजगार युवाओं के लिए व्यवसायिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इसी संदर्भ में विवि प्रबंधन ने बैठक का आयोजन किया। जिसमें फैसला लिया गया कि विवि बेरोजगार युवाओं के लिए व्यवसायिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की शुरूआत करेगी। बैठक में जिला के प्रधानों, उप प्रधानों, खंड विकास अधिकारियों, समितियों और पंचायत सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी भुवन शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बैठक में पंचायतों से आए हुए पदाधिकारियों ने विवि के आस-पास के क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं के लिए…
Read MoreMonth: March 2013
टोल बैरियरों ज्यादा वसूली का आरोप
बद्दी (सोलन)। बरोटीवाला के टोल बैरियरों पर रियायती पास न मिलने के कारण गुस्साए वाहन चालकों ने इसकी शिकायत एटीसी राजीव डोगरा से की है। वाहन चालकों का आरोप है कि कई-कई चक्कर काटने के बाद भी पास नहीं मिल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अधिक पैसे वसूली के भी आरोप जड़े हैं। शिकायत करने वालों में गुरदयाल चौधरी, राजकुमार, परमजीत, जसविंद्र, संजीव, हरबंस, राजेश, सुरजीत समेत दर्जनों लोग शनिवार को झाड़माजरी स्थित एटीसी कार्यालय पहुंचे और टोल ठेकेदार की शिकायत एटीसी राजीव डोगरा से की। ग्रामीणों ने बताया…
Read Moreनालागढ़ में सुबह-शाम ट्रैफिक बंद होगा
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ शहर में भी अब मालरोड की तर्ज पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी, जिससे लोगों को बाजार में घूमने व खरीददारी करने में परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके लिए उपमंडल प्रशासन ने कवायद आरंभ कर दी है। सुबह दो घंटे और शाम को दो घंटे के लिए ट्रैफिक बंद करने और डायवर्ट करने के लिए संभावनाएं तलाशी। वहीं शहर में चल रही वन वे ट्रैफिक मुहिम को भी कारगर ढंग से लागू करने पर भी विचार हुआ। एसडीएम नालागढ़ यूनुस ने शनिवार को डीएसपी सुशील…
Read Moreसमय पर नहीं मिल रहा सस्ता राशन
पंजेहरा (सोलन)। का-आपरेटिव सोसायटी कश्मीरपुर के तहत आने वाले छह गांवों के उपभोक्ताओं को सस्ते राशन की सप्लाई सही समय से नहीं मिल रही है। उनका दावा है कि एक साल से यह समस्या आ रही है। मिट्टी का तेल और खाद की न के बराबर उपलब्धता है। उन्होंने इसकी शिकायत उपमंडल अधिकारी नालागढ़ से की है। कश्मीरपुर सोसायटी के तहत मलालां, बसोवाल, अन्द्रोला उपरला व निचला, कटीडु माजरा के उपभोक्ताओं को खाद और मिटट्ी का तेल न मिलने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पवन कुमार,…
Read Moreबीते पलों को याद कर नम हुईं आंखें
सोलन। शास्त्री अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए संस्कृत कालेज में शनिवार को ‘विदाई समारोह’ का आयोजन कि या गया। कार्यक्रम का आगाज प्रथम वर्ष की छात्राओं ने पहाड़ी नाटी प्रस्तुत कर किया। इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां पेश की। इस बीच अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने कालेज में बीताए पांच वर्ष के अनमोल पलों का भी साझा किया। वहीं इस मौके पर कालेज प्राध्यापक डा. पवन शर्मा, डा. नरेश चंद और डा. उत्तम चौहान ने भी अपने विचार रखे। डा. उत्तम ने विद्यार्थियों के चरित्र बल…
Read Moreमनरेगा में लोगों का कम रुझान
सोलन। सांसद वीरेंद्र कश्यप ने जिला के कुछ भागों विशेषकर विकास खंड कुनिहार में मनरेगा के तहत लोगों के कम रुझान पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की प्रायोजित योजनाओं का सही कार्यान्वयन होना चाहिए। योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आरंभ से ही प्रयास होने चाहिए। वह शनिवार को स्थानीय सभागार में जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इंदिरा आवास योजना के तहत अति गरीब लोगों को प्राथमिकता…
Read Moreसीमा विवाद में खनन माफिया की मौज
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल और उत्तराखंड की यमुना तथा टौंस नदी के साथ करीब 27 किलोमीटर सीमा साथ लगती है। इन क्षेत्रों में पिछले कई वर्षों से राज्य की सीमा को लेकर विवाद उठता रहा है। सीमा विवाद का सबसे ज्यादा फायदा दोनों राज्यों के अवैध खनन माफिया उठा रहे हैं। पड़ोसी राज्य के साथ यमुना नदी पर करीब 17 किलोमीटर क्षेत्र तथा टौंस नदी पर 10 किलोमीटर हिस्सा दोनों राज्यों के साथ लगता है। इन सीमा क्षेत्रों में सही पैमाइश तथा सीमा बुर्जियां नहीं लगी हैं। इसका अवैध खनन…
Read Moreपच्छाद 123 उठाऊ योजनाओं पर संकट
सराहां (सिरमौर)। आईपीएच विभाग में विभिन्न पद खाली होने से सराहां उपमंडल में पेयजल योजनाओं पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। क्षेत्र में विभाग के 4 सेक्शनों का काम मात्र दो कनिष्ठ अभियंताओं के सहारे चल रहा है। ऐसे में इलाके की 43 उठाऊ पेयजल योजनाओं की कार्यप्रणाली भी संकट में है। विभाग में खाली पड़े इन पदों को कौन भरेगा फिलहाल इसका जवाब किसी के पास नहीं है। क्षेत्र के तहत जयहर, नैना टिक्कर, सराहां और बागथन सेक्शन वर्तमान में आते हैं। इन चार सेक्शनों के भीतर 123…
Read Moreराजीव गांधी विद्युतीकरण योजना से ग्रामीण वंचित
शिलाई (सिरमौर)। राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत विद्युत उप मंडल शिलाई के तहत बीपीएल परिवारों के घरों में अभी तक बिजली के मीटर नहीं लग पाए हैं। यह काम एक निजी कंपनी को सौंप रखा है। मीटर इन परिवारों के घरों में निशुल्क लगने हैं। लेकिन योजना पूरी होने के बाद भी इन घरों में आज तक मीटर नहीं लग सके हैं। राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना का मुख्य उद्देश्य दूर दराज क्षेत्र में बिजली पहुंचाकर बीपीएल परिवारों को मुफ्त में बिजली के मीटर लगाकर कनेक्शन देना है। उप मंडल…
Read Moreमांगें न मानी तो अधिकारियों का घेराव
नाहन (सिरमौर)। आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन प्रोजेक्ट संगड़ाह की बैठक शनिवार को नाहन में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रोजेक्ट प्रधान सुरेखा चौहान ने की। इस दौरान प्रोजेक्ट से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन ने कहा कि सब्जी और मसालों के बिलों को अभी तक कई सर्कलों में नहीं पहुंचाया गया है। इसके अलावा एनआरएच का पैसा भी नवंबर 2012 से नहीं दिया गया है, जबकि यह भुगतान प्रतिमाह किया जाना चाहिए था। प्रोजेक्ट ने अपनी मांग रखते हुए…
Read More