सकड़ी की कोमल का सपना हुआ सच

बैजनाथ (कांगड़ा)। कांगड़ा की एक और बेटी ने लेफ्टिनेंट बनकर जिले का नाम रोशन किया है। यहां बात हो रही है बैजनाथ उपमंडल के बाबा काठक (सकड़ी) गांव की 25 वर्षीय कोमल भूरिया की। एमईएस में सेवाएं दे रहे सुरेश चंद भूरिया की बेटी कोमल भूरिया ने फरवरी 2011 में सीडीएस की परीक्षा दी थी और जून 2011 में परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अप्रैल 2012 से मार्च 2013 तक चेन्नई स्थित आफिसर ट्रेनिंग एकडेमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया। कोमल भूरिया की प्रारंभिक शिक्षा पंजाब के भटिंडा स्थित आर्मी स्कूल…

Read More

मणिकर्ण घाटी से पंजाब का युवक लापता, तलाश शुरू

कुल्लू। धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण से पंजाब का एक युवक रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया। युवक मणिकर्ण के गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने 25 मार्च को संगत के साथ यहां पहुंचा था। पुलिस ने युवक के दोस्तों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्जकर खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक 26 मार्च को दिनभर धार्मिक नगरी का भ्रमण करने के बाद शाम को जब युवक गुरुद्वारा नहीं लौटा तो दोस्तों ने खोजबीन शुरू कर दी। युवक का कहीं पता नहीं चलने पर 27 मार्च को इसकी रिपोर्ट…

Read More

बदहाल सड़कों पर मनाली के होटलियर उग्र

मनाली। पर्यटन क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध मनाली की सड़कों की बदहाली कारोबारियों पर भारी पड़ चुकी है। आठ महीनों से बंद पड़ी हवाई सेवाएं तथा बदहाल सड़कें पर्यटकों के लिए भी परेशानी का सबब बनी हुई है। कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे हो या वामतट मार्ग दोनों की हालत बद से बदतर हैं। दोनों सड़कों में जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं। यही हाल मनाली माल रोड का भी है। पर्यटन व्यवसाय से मनाली में हजारों लोगों के घरों के चूल्हे जलते हैं। लेकिन तीन साल चल रहे माल रोड के सौंदर्यीकरण…

Read More

महेंद्र और भूपेंद्र को कराटे में गोल्ड

कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ढालपुर में खेली गई जिला स्तरीय कराटे डू प्रतियोगिता में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर खूब इनाम जीते। संघ के महासचिव सेंसाई निहाल ने बताया कि समापन समारोह में विधायक महेश्वर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। सैंसाई निहाल ने बताया कि 21 वर्ष के आयु वर्ग में महेंद्र पॉल ने गोल्ड मेडल और चमन पाल ने सिल्वर मेडल जीता। 18 से 20 वर्ष आयु वर्ग के ब्लैक बेल्ट फाइट में भूपेंद्र कुमार को गोल्ड मेडल मिला। 16 और 17 वर्ष…

Read More

सहकारी सभाओं के विकास को 27 करोड़

कुल्लू। जिला कुल्लू में राष्ट्रीय विकास सहकारी निगम की तरफ से 27 करोड़ की योजना शुरू की जाएगी। यह जानकारी सहकार भवन कुल्लू में शुक्रवार को सहकारिता विषय पर आयोजित कार्यशाला में सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं चेतन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस धनराशि से सहकारी सभाओं के विकास में मदद मिलेगी। सभाओं को इस बजट में से कार्यशील पूंजी मुहैया करवाई जाएगी। कार्यशाला में सहकारी प्रबंधक संस्थान चंडीगढ़ के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और कुल्लू में सहकारिता की गतिविधियों…

Read More

1005 लोगों के खिलाफ चालान पेश

काईस (कुल्लू)। वन महकमे की दस बीघा से अधिक जमीन पर कब्जा जमाए बैठे लोगों पर कानून का शिकंजा कस चुका है। पुलिस ने जिला कुल्लू में इस तरह के मामलों को खंगालने के बाद 1005 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने अब इन सभी 1005 लोगों के खिलाफ कोर्ट में चालान भी पेश कर दिया है। अवैध कब्जों को लेकर सबसे अधिक मामले बंजार क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। वन भूमि पर कब्जा जमाए बैठे लोगों पर वन और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से…

Read More

लाटरी के नाम पर ठगे मोबाइल रिटेलर

टाहलीवाल (ऊना)। स्थानीय बाजार में दो मोबाइल रिटेलर लाटरी निकलने के नाम पर लगभग 4000 रुपये की ठगी का शिकार हो गए हैं। लाटरी जीतने के संदर्भ में उन्हें पंजाब के दो मोबाइल नंबरों से आई कॉल से झांसा दिया गया था। उन्हें ठगी के शिकार होने का पता उस समय चला जब उन्होंने दोबारा उक्त नंबरों पर संपर्क करने का प्रयास किया तो दोनों नंबर बंद कर दिए गए थे। जानकारी के अनुसार टाहलीवाल बाजार स्थित मोबाइल रिटेलरों को पंजाब से आई कॉल के माध्यम से पहले तो उन्हें…

Read More

स्थाई नीति न बनने से उखड़े कंप्यूटर शिक्षक

अंब/बडूही (ऊना)। जिलाभर के कई स्कूलों में वर्ष 2001 से कार्यरत कंप्यूटर शिक्षकों में कोई ठोस नीति न बनने के चलते मायूसी छाई हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूलों में इन शिक्षकों को विभिन्न कंपनियों के हवाले कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। जबकि, सभी प्रकार के शिक्षकों का सीधा वास्ता प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से होता है। फिर कंप्यूटर शिक्षकों को ही निजी हाथों में सौंप कर उनके रोजगार पर तलवार क्यों लटकाई जा रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि उनके बारे…

Read More

डिपुओं में सस्ता राशन गायब

अंब (ऊना)। जिलाभर के सरकारी डिपुओ में पिछले तीन माह से सस्ता राशन नहीं मिल रहा है। इससे हजारों उपभोक्ता मुश्किल में हैं। बाजार से महंगे दामों पर खाद्य सामग्री खरीदनी पड़ रही है। इससे उनका बजट बिगड़ गया है। डिपुओं में उपभोक्ताओं को सिर्फ सस्ते अनाज के नाम पर चीनी देकर ही काम चलाया जा रहा है। जिससे गरीब तबके के लोगों पर हर माह 1200 से 1400 रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। इस दिक्कत को लेकर लोगों ने विभाग एवं सरकार के प्रति गहरा रोष जताया…

Read More

पानी महंगा किया तो आंदोलन

दौलतपुर चौक (ऊना)। भाजपा मंडल गगरेट ने कांग्रेस सरकार की ओर से पीने का पानी महंगा करने पर कड़ा विरोध जताया है। भाजपा मंडलाध्यक्ष ने चेताया है कि अगर कांग्रेस सरकार ने पहली अप्रैल से पेयजल आपूर्ति महंगी की तो भाजपा आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएगी। जनता पहले से ही यूपीए सरकार की ओर से बढ़ाई जा रही महंगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। उस पर पानी के रेट बढ़ाना जनता से धोखा है। मंडलाध्यक्ष राममूर्ति ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी मिटाने के चक्कर में गरीबों को ही…

Read More