5 साल बाद पाकिस्तान लौटे मुर्शरफ

5 साल बाद पाकिस्तान लौटे मुर्शरफ

कराची: तालिबान की धमकी को दरकिनार करते हुए पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ करीब चार साल के स्व निर्वासन के बाद आज अपने मुल्क पहुंच गए। वह 11 मई को होने वाले संसदीय चुनाव में हिस्सा लेने पाकस्तान लौटे हैं। मुशर्रफ (69) एमिरेट्स की चार्टर्ड उड़ान के जरिए आज दोपहर के समय दुबई से कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा कारणों से मुशर्रफ को हवाई अड्डे की पुरानी इमारत से सीधे उनके तय स्थान पर ले जाया जाएगा। दुबई से कराची रवाना…

Read More

अफगानिस्तान में 46 आतंकवादी ढेर

काबुल: अफगानिस्तान की पुलिस और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नेतृत्व वाले सुरक्षा बलों की कार्रवाई में देशभर में 46 तालिबान आतंकवादी मारे गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने कुंदुज, बदक्षान, कंधार, जाबुल, मैदान वार्डक, गजनी, खोस्ट तथा पक्तिया प्रांतों में कार्रवाई की। बयान के अनुसार, विभिन्न प्रांतों में की गई कार्रवाई में एक तालिबान आतंकवादी घायल हुआ और 26 को गिरफ्तार भी किया गया। बयान में हालांकि यह नहीं…

Read More

रूस में विमान दुर्घटना, व्यक्ति की मौत

मास्को: रूस के दक्षिणी क्रासनोदर क्षेत्र में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक रूस के नागरिक सुरक्षा एवं आपात स्थिति मंत्रालय ने बताया कि यह दुर्घटना वोस्तोचनाया गांव से तीन किलोमीटर पहले ही एंटोनोव एएन-2 विमान का इंजन खराब हो जाने से हुई है। वर्ष 1947 में अपनी पहली उड़ान भरने वाले इस एएन-2 विमान ने रूस के अलावा विदेशों में भी सैंकड़ों उड़ाने भरी है। इसकी प्रारंभिक डिजाइन…

Read More

गृह मंत्रालय दे सकता है लियाकत शाह की गिरफ्तारी पर जांच के आदेश

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से किए जा रहे अलग अलग दावों के बीच गृह मंत्रालय इस बात की जांच का आदेश दे सकता है कि हिज्बुल मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकी लियाकत अली शाह की गिरफ्तारी किन परिस्थितियों में हुई। गृह मंत्रालय ने इस मामले में लियाकत और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से रखे गए पक्ष पर संज्ञान लिया है और वह दोनों प्रांतों की पुलिस की ओर से मुहैया कराए गए तथ्यों की जांच कर रहा है। केंद्रीय गृह सचिव आरके सिंह ने पीटीआई को…

Read More

‘कमीशन खोर कभी समाजवादी नहीं हो सकते’

‘कमीशन खोर कभी समाजवादी नहीं हो सकते’

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर हाल में निशाने पर आए केन्द्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने आज कहा कि ‘परिवारवाद’ को बढ़ावा देने वालों को कभी समाजवादी नहीं कहा जा सकता। उत्तर प्रदेश की सपा सरकार की कथित नाकामियों तथा कानून-व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ यहां कांग्रेस के धरना प्रदर्शन के दौरान वर्मा ने कहा ‘‘वे लोग जो अपने परिवार के हितों को साधने में लगे हैं उन्हें समाजवादी नहीं कहा जा सकता।’’ उन्होंने कहा कि जो लोग अपने…

Read More

उत्तर प्रदेश में भी हो सकते हैं आइपीएल मैच

उत्तर प्रदेश में भी हो सकते हैं आइपीएल मैच

उत्तर प्रदेश में जल्द ही आईपीएल सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन कराया सकता है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने यूपी सरकार से 30 साल के लिए ग्रीनपार्क स्टेडियम को लीज पर लेने की तैयारी कर ली है। मालूम हो कि ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर में स्थिति है। यहां कई अंतरराष्ट्रीय मैच हो चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से राज्य सरकार और बीसीसीआई के बीच मतभेद के चलते यहां अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन नहीं हो पा रहा है। यूपीसीए के सचिव राजीव शुक्ला ने कहा, हमने…

Read More

कानून, बिचार , व्यवहार पर करे अम्ल

कानून, बिचार , व्यवहार पर करे अम्ल

(वीरेन्द्र खागटा ) यही अपने आप में बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिल्ली में सामूहिक बलात्कार की हिला देने वाली घटना की पृष्ठभूमि में तैयार दुष्कर्म-रोधी (संशोधन) विधेयक को लोकसभा में पारित कराते समय दो सौ सांसद भी मौजूद नहीं थे। लेकिन इस पर बहस के दौरान विपक्षी सांसदों में से अधिकांश ने औरतों की असुरक्षा के जो तर्क गिनाए, वे तो और भी हैरान करने वाले हैं। औरतों के बारे में उनकी सोच और बहस के उनके स्तर से पता ही नहीं चलता कि वे कानून बनाने वाली देश की…

Read More

ब्राडबैंड सेवा का बजा बैंड

सलौणी/नादौन (हमीरपुर)। टेलीफोन एक्सचेंज सलौणी के तहत लगे ब्राडबैंड कनेक्शन एक सप्ताह से ठप पडे़ हुए हैं। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ब्राडबैंड सेवा ठप होने से बैंकों, सरकारी कार्यालयों, कंप्यूटर संस्थानों और साइबर कैफे में कामकाज प्रभावित हो रहा है। सलौणी क्षेत्र के उपभोक्ताओं विजय कुमार, राकेश कुमार, विनोद, सुनील कुमार, वीरेंद्र, अजय कुमार, निखिल कुमार, सुरेश, इंद्रजीत और अंकुश ठाकुर ने बताया कि ब्राडबैंड सुविधा ठप होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने दूरसंचार निगम के उच्च अधिकारियों से…

Read More

आखिर कहां से मिल रहा प्रतिबंधित सल्फास?

बड़सर (हमीरपुर)। प्रदेश सरकार ने सल्फास की गोलियां बेचने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके बावजूद लोगों को प्रतिबंधित सल्फास मिल रहा है। बड़सर क्षेत्र में सल्फास खाने से परिवार की एक साथ तीन मौतें हो चुकी हैं। ऐसे में सल्फास की गोलियां बेचने पर लगे प्रतिबंध पर सवाल उठ रहे हैं। इसी सप्ताह उपमंडल के गांव रगड़ राजपूतां की महिला ने बच्चों के साथ सल्फास गोलियां खा ली थीं। महिला व दोनों बच्चों की मौत हो गई थी। दर्दनाक हादसे ने क्षेत्र के लोगों को झकझोर दिया है। क्षेत्र…

Read More

किराये पर मकान देने वालों की लिस्ट तैयार

हमीरपुर। पीजी और मकान किराये की राशि पर टैक्स न चुकाने वाले अब अधिक दिन तक नहीं बच पाएंगे। नगर परिषद ऐसे लोगों से राशि का 12 प्रतिशत हाउस टैक्स के रूप में वसूलेगी। नगर परिषद विभिन्न माध्यमों से ऐसे मकान मालिकों और पीजी संचालकों का डाटा तैयार करवा रही है। इसके आधार पर ही हाउस टैक्स की वसूली की जाएगी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि वास्तविक आंकड़े सामने आने के पश्चात नगर परिषद की झोली भर सकती है। अभी तक नगर परिषद के पास पीजी संचालकों और किराये…

Read More