ऊना। जिला मुख्यालय स्थित बचत भवन में वीरवार को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इसमें संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कर्मचारी नेताओं ने जिले के तमाम कर्मचारियों की समस्याओं को प्रदेशाध्यक्ष के समक्ष उठाया और उन्हें हल करवाने की मांग की। इस दौरान महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष और महासचिव पदों को लेकर छिड़े वाक युद्ध में भी कर्मचारी नेताओं ने सुर मिलाते हुए इन पदों के चुनाव की बात को निराधार बताया। जिला से कर्मचारी नेताओं में…
Read MoreMonth: February 2013
ऊना में युवको की दबंगई
ऊना। क्षेत्र के कोटला खुर्द में कार सवार युवकों ने दादागीरी दिखाते हुए एक अन्य कार में सवार दंपति सहित एक अन्य व्यक्ति पर हाकियों से हमला कर दिया, जिससे तीन लोग घायल हो गए हैं। इन्हें उपचार और मेडिकल के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने के आरोपी दोनों युवकों को नामजद कर छानबीन आरंभ कर दी है। घायल लोग क्षेत्र के टक्कर निवासी हैं, जो कोटला खुर्द की ओर ही जा रहे थे, लेकिन युवकों ने उनकी कार के आगे कार…
Read Moreविधायक से की गैस एजेंसी की शिकायत
गोंदपुर बनेहड़ा (ऊना)। ग्राम पंचायत गोंदपुर बनेहड़ा लोअर एवं अपर के बाशिंदों प्रीतम सिंह, वास देव, संतोष कुमारी, हरमेल सिंह, मीना कुमारी, रामजी दास, रमेश चंद, अनिल कुमार, मोनू शर्मा, पूनम शर्मा, तारा देवी, चैन सिंह, ऊषा देवी, राजेश कुमार, नरेश राय, आशा देवी आदि ने गगरेट क्षेत्र के विधायक राकेश कालिया को ज्ञापन सौंप अनुरोध किया कि गांव में घरेलू गैस नियमित रूप से नहीं आती है, न ही गांव में सप्लाई संबंधी कोई रूट चार्ट तय किया है। सप्लाई कर्मचारी मनमर्जी से बाजार में या आगे पीछे गाड़ी…
Read Moreगिफ्ट देकर कहेंगे दिल की बात
ऊना। प्रपोज डे को लेकर ऊना के युवाओं में खासा क्रेज देखा जा रहा है। कइयों ने अपने दिल की बात कहने के लिए सोशल वेबसाइट को माध्यम बनाने की योजना बनाई है। कुछ ने मुलाकात के जरिये दिल की बात कहने का साहस जुटाया है। जवाब से कहीं खुशी तो कहीं गम पसरेगा। जी हां, आठ फरवरी को प्रपोज डे को लेकर युवाओं ने तैयारियां कर रखी हैं। कइयों ने गिफ्ट भी खरीद रखे हैं। कालेज छात्र पंकज शर्मा, अभिषेक कुमार, साहिल, अमित और रमन कहते हैं कि जिसे…
Read Moreआनी में भी लाखों का नुकसान
आनी (कुल्लू)। भारी वर्षा तथा बर्फबारी के चलते आनी और निरमंड के ग्रामीण क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है। दो दिन से लगातार हो रही वर्षा तथा बर्फबारी से एक मकान को पूर्ण रूप से, जबकि तीन मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जबकि, दो गौशालाएं भी ध्वस्त हो गई हैं। एसडीएम आनी नीरज गुप्ता ने बताया कि भारी भूस्खलन से आनी खंड की कुंगश पंचायत के जगल गांव में रमेश चंद के बीती रात भारी बर्फबारी के बाद एक चट्टान घर पर आ गिरी, जिससे मकान को…
Read Moreरागपिंग में चट्टान में दरारों से सहमे लोग
सांगला (किन्नौर)। यहां निचार की पौंडा और बरी पंचायत के बीच रागपिंग नामक जगह पर स्थानीय लोगों ने दिन में धुआं उठता हुआ देखा। लोगों का दावा है कि यहां रात को आग जलती हुई दिख रही है। स्थानीय निवासी सोहनलाल और यशपाल ने इसके बारे में पांच फरवरी को प्रशासन को सूचना दी। लोगों से मिली सूचना पर भावानगर के एसडीएम विवेक चौहान और थाना प्रभारी इंद्रलाल ने मौके का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट भूतल विभाग को भेज दी है। जहां स्टीम निकल रही है उस…
Read Moreकरंट से कर्मचारी की मौत, मजदूर जख्मी
रामपुर बुशहर। खनेरी अस्पताल परिसर में स्थित कंट्रोल रूम के पास बुधवार रात करंट लगने से विद्युत कर्मी की मौत हो गई। जबकि, घटना में मृतक की साली बाल-बाल बच गईं। इसके अलावा एक अन्य मजदूर भी करंट लगने से जख्मी हो गया है। मृतक की पहचान हीरा लाल शर्मा निवासी शोली (ननखड़ी) के रूप में हुई। वह विद्युत बोर्ड में एएलएम पद पर कार्यरत थे। वह खनेरी अस्पताल परिसर में कंट्रोल रूम के साथ ही रहते थे। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात तेज बारिश में बिजली गुल होने पर…
Read Moreचूल्हे में आग जलाते समय झुलसी महिला
ठियोग (शिमला)। क्लींड निवासी अंजना देवी पत्नी मनोज चूल्हे में आग जलाते समय झुलस गईं। ठियोग अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी बलदेव ठाकुर ने बताया कि क्लींड निवासी अंजना पत्नी मनोज ने जब चूल्हे में आग जलाने के लिए केरोसिन डाला तो आग ने अंजना को भी अपनी चपेट में ले लिया। अंजना का सत्तर फीसदी शरीर झुलस गया है। ठियोग अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है।
Read Moreदत्तनगर मिल्क प्लांट पर किसानों का प्रदर्शन
रामपुर बुशहर। दूध की पेमेंट न मिलने पर भड़के किसानों ने दत्तनगर में धरना प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि उन्हें पिछले पांच महीनों से दूध की पेमेंट नहीं की गई है। गुस्साए दूध उत्पादकों ने मिल्क प्लांट प्रबंधन को दूध के भुगतान के लिए 22 फरवरी तक का समय दिया है। किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष राकेश सिंघा के नेतृत्व में वीरवार को दत्तनगर मिल्क प्लांट पर दूध उत्पादकों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। दूध उत्पादकों ने आरोप लगाया कि उन्हें पिछले पांच माह से दूध की पेमेंट…
Read Moreतेरह परिवारों के घर हिमखंड में दबे
रिकांगपिओ (किन्नौर)। गत 16 तथा 17 जनवरी को हुई बर्फबारी के कारण किन्नौर जिला के रूनंग गांव में हिम खंड गिरने से जिन दो लोगों की मौत हुई थी, उसी स्थान पर दोबारा बुधवार को भारी हिम खंड गिरने से रूनंग के 13 परिवाराें के घर हिम खंड में पूरी तरह दब गए। गनीमत रही कि हिम खंड गिरने के दौरान कोई भी व्यक्ति घर पर मौजूद नहीं था। स्थानीय पंचायत प्रधान सुशीला नेगी तथा उप प्रधान श्मशेर सिंह ने बताया कि बुधवार को रूनंग की पहाड़ियों पर से एक…
Read More