भाजपा ने नकारा, कांग्रेस ने स्वीकारा रेलवे बजट

सोलन / बद्दी । रेल बजट को लेकर कांग्रेस तारीफ के पुल बांध रही है। वहीं भाजपा इस बजट को सिरे से नकार रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद राम शर्मा ने कहा कि इस बार का रेल बजट आम लोगों के लिए नहीं है। बजट के नाम पर जनता पर बोझ लाद दिया गया है। हिमाचल की एक बार फिर से अनदेखी हुई है। कांग्रेस पुरानी घोषणाओं को नया लिबास पहना रही है। भाजपा प्रदेश परिषद की सदस्य एवं दून पूर्व विधायक विनोद चंदेल, दून मंडल अध्यक्ष गोपाल ठाकुर,…

Read More

बाबा के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

सोलन। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर ने कहा कि यदि बाबा रामदेव ने शांतिपूर्वक दौरा किया तो कांग्रेस पार्टी भी चुप रहेगी। यदि उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा तो कांग्रेस कार्यकर्ता भी चुप नहीं बैठेंगे। वह सोलन में प्रेसवार्ता के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि बाबा रामदेव एक व्यवसायी के तौर पर आते तो कांग्रेस उनका स्वागत करती। मगर बाबा साधु के वेश में व्यवसाय करने आ रहे हैं इसलिए कांग्रेस भी विरोध के लिए तैयार है। बाबा ने साधुपूल में लगभग दो से ढाई…

Read More

ब्लाक अध्यक्ष ने सुनीं जनसमस्याएं

अर्की (सोलन)। अर्की उपमंडल अंतर्गत प्लानियां पंचायत के लोगों ने अर्की ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संजय अवस्थी को स्थानीय समस्याओं से अवगत करवाया है। पूर्व पंचायत प्रधान टेक चंद तथा सूरत राम की अगुवाई में समीप गांवों के लोगों ने सोमवार को ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष के समक्ष पेयजल तथा सड़क समस्याएं रखीं। ब्लाक कांग्रेस महासचिव राजेंद्र रावत ने बताया कि बंगोरा में आयोजित जन संपर्क अभियान के दौरान ब्लाक कांग्रेस प्रमुख संजय अवस्थी पोहड़ी, कोठी, जाबल एवं सांदली समेत प्लानियां पंचायत के विभिन्न गांवों के दर्जनों ग्रामीणों से रूबरू हुए। इस…

Read More

रेल बजट सत्र में फिर हाथ लगी मायूसी

नालागढ़ (सोलन)। 18 साल बाद कांग्रेस की ओर से उत्तर भारत के रेलवे मंत्री पवन कुमार बंसल के प्रस्तुत बजट में नालागढ़ को रेलवे से जुड़ने सपना साकार नहीं हो पाया है। बजट सत्र में नालागढ़ क्षेत्र के लोगों के हाथों फिर एक बार मायूसी हाथ लगी है। नालागढ़ क्षेत्र को जोड़ने वाली 267 किलोमीटर लंबी घनौली-देहरादून वाया नालागढ़ बद्दी बरोटीवाला सुरजपूर कालाअंब पांवटा साहिब रेलवे लाइन को इस बार के बजट में दरकिनार किया गया और रेल बजट ने इस ट्रैक पर ब्रेक लगा दी है। पुराने ट्रैक पर…

Read More

दो सड़क हादसों में 6 गंभीर रूप से घायल

पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा से कालाआंब एनएच-72 मार्ग पर धौलाकुआं में एक बाइक ने राहगीरों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो बाइक सवार व तीन राहगीर समेत पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस व निजी वाहनों से पांवटा अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायलों को पीजीआई रेफर किया गया है। माजरा पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी अनुसार मंगलवार दोपहर को एक बाइक नाहन से पांवटा की तरफ आ रही थी। तेज रफ्तार बाइक चालक ने धौलाकुआं…

Read More

बिजली के 4 ट्रांसफार्मर चार महीनों से बंद

सराहां (सिरमौर)। बागथन पंचायत के तकाहां व बजगा पंचायत के धभूड़ गांव में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर पिछले चार महीने से बंद पड़े हैं। इस कारण दो दर्जन परिवारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इन ट्रांसफार्मरों को स्थापित हुए अभी लगभग दो ही वर्ष हुए थे लेकिन यह दो बार खराब हो चुकें हैं। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण अब आनन फानन में तकाहां गांव को शेकरा बघार से जोड़ा गया है। जबकि धभूड़ गांव को बनाड़ ट्रांसफार्मर से जोड़ा गया है। तकाहां निवासी मामराज, विजय, गणेश, केशव दत्त,…

Read More

शिक्षकों के नदारद रहने की बीपीईओ से शिकायत

रोनहाट (सिरमौर)। शिक्षा खंड शिलाई के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्कूल अजरौली में दो शिक्षकों के नदारद रहने का मामला प्रकाश में आया है। स्कूल में कार्यरत सीएचटी व जेबीटी अध्यापक पिछले 11 दिनों से बिना किसी कारण नदारद बताए जा रहे हैं। इसके चलते स्कूल में पढ़ने वाले करीब पांच दर्जन बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्राथमिक स्कूल अजरौली के एसएमसी अध्यक्ष अमर सिंह सहित ग्रामीण किरपा राम, भीम सिंह, छुमा देवी व कमला देवी ने बताया कि यह दोनों शिक्षक बीती 15 फरवरी से स्कूल से…

Read More

लालढ़ांग-पांवटा-रोहड़ू राजमार्ग खस्ताहाल

सतौन (सिरमौर)। लालढ़ांग, पांवटा से रोहड़ू राजमार्ग की हालत बेहद खस्ताहाल है जिससे आम लोगों को दिक्कतें व वाहन मालिकों को भारी आर्थिक चपत लग रही है। विगत वर्ष जून 2011 में सतौन में लोगों ने विरोध स्वरूप चक्का जाम कर दिया था। इसके बावजूद भी सड़क की दशा नहीं सुधरी है। उस समय चक्का जाम में अनेकों सोसायटी, विभिन्न संघों, ट्रक संचालकों व ग्रामीणों ने भाग लिया था। उस समय चक्का जाम खुलवाने के लिए लोक निर्माण विभाग व नाहन-पांवटा से प्रशासनिक उच्चाधिकारियों ने मौके पर आकर आश्वासन दिया…

Read More

वाहन 7000 और पार्किंग सिर्फ 200 कारों की

नाहन (सिरमौर)। नाहन शहर में निजी, सरकारी गाड़ियां एवं दुपहिया वाहनों की संख्या सात हजार पार कर गई है और पार्किंग सिर्फ दो सौ कारों के लिए बनी है। ऐसे में आमजन के लिए जहां पार्किंग सबसे बड़ी विकराल समस्या बन गई है वहीं ट्रैफिक पुलिस ने भी बेतरतीब बड़ी गाड़ियाें के गली मोहल्लों में चालान काटने शुरू कर दिए हैं। पार्किंग बनने के नाम पर पूर्व सरकारों की अनदेखी और पुलिस की सख्ती का खामियाजा हजारों उन लोगों को उठाना पड़ रहा है जिन्हाेंने मतदाता के रूप में अपने…

Read More

गैस गोदाम के निकट भीषण बस हादसा टला

नाहन (सिरमौर)। थाना सदर नाहन के अंतर्गत मंगलवार को दोपहर बाद हरियाणा रोडवेज परिवहन की एक यात्री बस के अचानक ब्रेक फेल होने से अफरा तफरी मच गई। बस ढलान पर चल रही थी जहां दूसरी ओर खाई मौजूद है। हालांकि बस चालक जगतार सिंह की होशियारी के कारण बहुत बड़ा हादसा होने से बच गया। चालक ने भनक लगते ही बस को रिहायशी इलाके की ओर मोड़ दिया जहां बस झटके के साथ रुक गई। परिचालक शमशेर सिंह के अनुसार बस में कुल 22 यात्री सवार थे। घटना नाहन-पांवटा…

Read More