मलोखर (बिलासपुर)। बागा सीमेंट प्लांट के कच्चे माल की चोरी के मामले का ढुलान कार्य में जुटी परिवहन सहकारी सभाओं ने कड़ा संज्ञान लिया है। कोहिनूर सभा ने अपने सभी ट्रक आपरेटरों से एक सप्ताह के भीतर शपथ पत्र मांगे हैं। गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित आपरेटर और उसके गारंटरों से न केवल रिकवरी की जाएगी, बल्कि उनकी गाड़ियाें को बाहर का रास्ता भी दिखा दिया जाएगा। गौरतलब है कि जेपी के बागा सीमेंट प्लांट के लिए लाए जाने वाले कच्चे माल की चोरी छिपे मिलावट करने का मामला उजागर…
Read MoreMonth: February 2013
भराड़ी के जंगलों में शूटरों का पहरा
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं क्षेत्र के भराड़ी में वन विभाग के एक्सपर्ट शूटरों ने फिर पहरा बिठा दिया है। तेंदुए के बढ़ते आतंक को देखते हुए शूटरों की एक्सपर्ट टीम आज भराड़ी पहुंच गई है। मचानों पर घात लगाकर बैठने के अलावा पेट्रोलिंग भी आरंभ कर दी गई है। इलाके में तेंदुए ने आतंक मचा दिया है। घात लगाकर तेंदुआ लोगों पर हमला कर रहा है। खास कर बच्चे तेंदुए के निशाने पर है। साल भर में चार बच्चों की तेंदुए के हमले के कारण मौत हो चुकी है। दो रोज…
Read Moreपुलिस ने कलमबंद किए अधिकारी के बयान
बिलासपुर। अर्जुन अवार्डी एथलेटिक्स कोच कमलेश कुमारी की मृत्यु के मामले की फाइल को पुलिस दोबारा खंगालने में जुट गई है। इसके तहत खेल विभाग के अधिकारियों के साथ ही खिलाड़ियों से भी पूछताछ की जा रही है। इसी कड़ी में वीरवार को पुलिस ने जिले में तैनात महकमे के एक आला अधिकारी के बयान कलमबंद किए। गौरतलब है कि बिलासपुर में खेल विभाग में एथलेटिक्स कोच के पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी को बीते वर्ष ऊना स्थानांतरित कर दिया गया था। वहां सड़क हादसे में उनकी मृत्यु हो गई…
Read Moreजिला अस्पताल में पोस्टआपरेटिव रिकवरी रूम
चंबा। जिला अस्पताल में जल्द दो ही पोस्टआपरेटिव रिकवरी रूम बनाया जा रहा है। इसमें आपरेशन के बाद मरीजाें को रखा जाएगा। रूम में एक साथ छह मरीजों के उपचार करने की सुविधा रहेगी। इस रूम में कार्डिकमानीटर लगाया जाएगा। इसके अलावा मेडिसन वार्ड में भी कार्डिकमानीटर रखा जाएगा। इससे आपरेशन के बाद मरीज के शूगर, हार्ट, पल्स और ईसीजी की मानीटरिंग की जाएगी। इससे मरीजों के उपचार करने में सुविधा मिलेगी। इस पर स्वास्थ्य विभाग 10 लाख रुपये खर्च कर रहा है। आपरेशन के बाद मरीज से इंफेक्शन होने…
Read Moreबारिश, बर्फबारी में डूबे सवा करोड़
चंबा। जिले में तेज बारिश और बर्फबारी के कारण विभागों के करोड़ों डूब गए हैं। बारिश से कहीं सड़कें बह गई हैं तो कहीं विद्युत बोर्ड के खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। सड़कें अवरुद्ध होने से एचआरटीसी को हर रोज घाटा हुआ है। बर्फबारी और बारिश के बाद भूस्खलन से आईपीएच विभाग की स्कीमें भी प्रभावित हुई हैं। चार विभागों को अभी तक बारिश से 1 करोड़ 22 लाख के करीब नुकसान हुआ है। इसके अलावा पांगी और भरमौर में बर्फबारी के बाद अधिकांश रूट यातायात के लिए अवरुद्ध हैं। एचआरटीसी…
Read Moreमैहला में खोला जाएगा पुस्तकालय
मैहला (चंबा)। कृषि नवयुवक क्लब मैहला की बैठक जयकिशन गिरी आश्रम में आयोजित की गई। इस बैठक में ग्राम पंचायत मैहला के उपप्रधान मनोज जसरोटिया मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। बैठक के दौरान क्लब के प्रधान सुरेंद्र कुमार और संचालक राजेंद्र विजलवान विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान मैहला में पुस्तकालय खोलने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा क्षेत्र के बच्चों की खेलकूद के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए टेबल टेनिस, कैरम और वेटलिफ्टिंग का सामान उपलब्ध करवाया जाएगा। क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र कु मार ने बताया…
Read Moreचुराह की पंचायतों में पांच दिन से अंधेरा
तीसा (चंबा)। उपमंडल चुराह की आधा दर्जन पंचायतों में पिछले पांच दिनों से बिजली की सप्लाई बंद है। बिजली न होने के कारण इन पंचायतोें के सैकड़ों लोगों को अंधेरे में रातें गुजारनी पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चांजू, देहरा, टेपा, गुईला और देवीकोठी में पांच दिन से बिजली नहीं है। हाल ही में हुई बर्फबारी के कारण इन पंचायतों में बिजली के खंभे गिर गए हैं। इसके अलावा जगह-जगह से विद्युत तारें में टूट गई है। इस कारण क्षेत्र में विद्युत सप्लाई ठप हो गई है।…
Read Moreचंबा-भाला मार्ग पर बस सेवा बंद
चंबा। चंबा-भाला मार्ग पर एचआरटीसी की बस चार दिनों से नहीं चल रही है। इस कारण सवारियों को काफी परेशानी हो रही। चंबा से भाली के लिए बस शाम 5 बजे चलती है और सुबह 8 बजे वापस आती है। सुबह के वक्त यहां से सरकारी कर्मचारी और स्कूली बच्चे भी सफर करते हैं। बस के न आने के कारण सवारियों को पैदल ही गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। सवारियों हेम राज, मान सिंह, नेक सिंह, आत्मा राम, भानू राम, शेर सिंह, प्यार सिंह ने बताया कि रूट पर…
Read Moreभरमौर में दो दिन से नहीं पहुंची डाक
चंबा। भारी बर्फबारी के चलते जनजातीय क्षेत्र भरमौर में डाक सेवा भी ठप हो गई है। इससे जनजातीय क्षेत्र के लोगों के जरूरी दस्तावेज नहीं पहुंच पा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक उपमंडल भरमौर में 45 सेंटीमीटर से ज्यादा हिमपात हुआ है। हिमपात होने के कारण खड़ामुख के पास मार्ग अवरुद्ध हो गया है। इस कारण वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही है। यातायात सेवा ठप होने के कारण डाक विभाग को क्षेत्र में डाक पहुंचाना मुश्किल हो गया है। इस संदर्भ में डाकघर अधीक्षक आरएस राणा ने बताया कि…
Read Moreसड़क में एनओसी नहीं बनेगी अड़ंगा
चंबा। सड़क निर्माण में लंबे समय से अड़ंगा साबित हो रही एनओसी की समस्या अब खत्म होने वाली है। सड़क की क्लीयरेंस के लिए वन और लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी आमने-सामने वार्तालाप करेंगे। इससे एनओसी को लेकर कोई सस्पेंस नहीं रहेगा। सरकार के आदेशानुसार वन, लोकनिर्माण, आईपीएच और शिक्षा विभाग की हर माह पांच तारीख को बैठक होगी। इससे रुके विकास कार्यों को गति मिलेगी और एनओसी को लेकर भी स्थिति स्पष्ट को जाएगी। वन विभाग के डीएफओ किरपा शंकर एम ने बताया कि पेंडिंग पड़े विकास कार्यों को लेकर…
Read More