जिला अस्पताल में पोस्टआपरेटिव रिकवरी रूम

चंबा। जिला अस्पताल में जल्द दो ही पोस्टआपरेटिव रिकवरी रूम बनाया जा रहा है। इसमें आपरेशन के बाद मरीजाें को रखा जाएगा। रूम में एक साथ छह मरीजों के उपचार करने की सुविधा रहेगी। इस रूम में कार्डिकमानीटर लगाया जाएगा। इसके अलावा मेडिसन वार्ड में भी कार्डिकमानीटर रखा जाएगा। इससे आपरेशन के बाद मरीज के शूगर, हार्ट, पल्स और ईसीजी की मानीटरिंग की जाएगी। इससे मरीजों के उपचार करने में सुविधा मिलेगी। इस पर स्वास्थ्य विभाग 10 लाख रुपये खर्च कर रहा है। आपरेशन के बाद मरीज से इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है। इसी कारण पोस्टआपरेटिव रिकवरी रूम बनाया जा रहा है। इस रूम को बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तमाम जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। आने वाले दिनों में आपरेशन के बाद मरीजों को पहले इसी रूम में रखा जाएगा। एमएस डा. विनोद शर्मा ने बताया कि पोस्टआपरेटिव रिकवरी रूम बनाया जा रहा है। इसमें एक साथ छह मरीजों के एडमिट करने क सुविधा रहेगी।
उधर, सीएमओ डा. राकेश वर्मा ने बताया कि इसके लिए तमाम जरूरी औपचारिकताएं कर ली गई है। जल्द यह सुविधा मरीजों का दी जाएगी।

Related posts