शहर में अब रात को नहीं सताएगा अंधेरा

शिमला। राजधानी में रात के समय स्ट्रीट लाइटों के अभाव में ठोकरें खाने के लिए लोगों को अब मजबूर नहीं होना पड़ेगा। नगर निगम और बिजली कंपनी के अधिकारियों ने स्ट्रीट लाइटाें के रखरखाव के लिए एक कमेटी बनाने का फैसला लिया है। सरकार की मंजूरी के बाद स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त रखने के लिए सामान कमेटी की सिफारिश पर खरीदा जाएगा। इसका उद्देश्य शहर में खराब पड़ी करीब 1100 लाइटों को दुरुस्त करना और भविष्य में खराब होेने वाली लाइटों को तय समय में ठीक करना है। निगम आयुक्त…

Read More

जर्जर भवन में रहने को मजबूर मां-बेटी

सरकाघाट: गरीब व असहाय लोगों के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से कई कल्याणकारी योजनाएं आरंभ कर रखी हैं लेकिन फिर भी कई पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ न मिल पाने के कारण तंगहाली में जीवन बसर करने को मजबूर हैं। गोपालपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत चौरी के बडरेसा गांव की विधवा अपनी एक गोदी ली पुत्री के साथ जर्जर हो चुके मकान में जान जोखिम में डाल कर रहने को मजबूर है लेकिन उनको इस बदतर हालत से ऊपर उठाने के लिए न तो पंचायत…

Read More

कैमरे के सामने आया नरभक्षी तेंदुआ

बिलासपुर। नरभक्षी तेंदुआ भराड़ी क्षेत्र में घूम रहा है। इसकी हरकत पर नजर रखने के लिए लगाए गए कैमरा ट्रैप कारगर साबित हो रहे हैं। भराड़ी क्षेत्र में कैमरे से तेंदुए की हरकत का पता चला है। लिहाजा, वन विभाग ने अब इलाके में और कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। इलाके में अमेरिका से मंगवाए गए आठ और विदेशी कैमरे फिट किए जा रहे हैं। कैमरों की संख्या अब 13 हो गई है। भराड़ी रेंज में तेंदुए की गतिविधियों पर अब अमेरिकन पद्धति के पांच नहीं, बल्कि तेरह कैमरा…

Read More

हैंडबाल संघ के चुनाव पर विवाद की छाया

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश हैंडबाल संघ के चुनाव पर विवाद की छाया मंडरा गई है। शनिवार को बिलासपुर में आनन-फानन में संघ के मौजूदा अध्यक्ष व महासचिव के साथ ही अधिकांश जिला इकाइयाें के नुमाइंदों की गैर मौजूदगी में ही नई कार्यकारिणी बना दी गई। ऐसे में चुनाव की वैधता पर सवाल उठ रहे हैं। राज्यसभा सांसद जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल हैंडबाल संघ के अध्यक्ष, जबकि नंद किशोर शर्मा महासचिव हैं। इस कार्यकारिणी का चार वर्ष का कार्यकाल आगामी सितंबर माह में पूरा होगा, लेकिन शनिवार को बिलासपुर में नई कार्यकारिणी…

Read More

अब प्रोफेशनल शूटर करेंगे तेंदुए का शिकार

बिलासपुर। भराड़ी रेंज में तेंदुए को मारने का जिम्मा एक बार फिर प्रोफेशनल शूटरों ने संभाल लिया है। वन विभाग ने सोलन जिले के परवाणू क्षेत्र से 7 प्रोफेशनल शूटर हायर किए हैं। अब लोकल शूटर इलाके में तेंदुए का शिकार करने नहीं जाएंगे। प्रोफेशनल शूटरों के आते ही लोकल शूटरों को दी गई अनुमति को विभाग ने निरस्त कर दिया है। इस बार जब तक प्रोफेशनल शूटरों को अभियान पूरा नहीं हो जाता है। तब वह भराड़ी वन क्षेत्र में ही रहेंगे। शूटरों ने मरहाणा, कामली, कोठी, भपराल, मलोट,…

Read More

ट्रैक्टर के नीचे दबा युवक, मौत

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत चैहड़ गांव के समीप ट्रैक्टर के नीचे दबकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। युवक उसी ट्रैक्टर पर सवार था। चलते ट्रैक्टर से वह अचानक नीचे गिर गया और टायर के नीचे आ गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। जिला बिलासपुर में सड़क हादसों की रफ्तार बढ़ती जा रही है। कुछ दिन पहले ही एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराकर पलट गई थी। ताजा घटनाक्रम…

Read More

नियुक्तियों के बाद भी खाली रह जाएंगे शिक्षकों के पद

चंबा। जिला के प्राइमरी स्कूलाें में नियुक्तियों के बाद भी जेबीटी अध्यापकों के पद खाली रह सकते हैं। जिले में टेट परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या कम है। अभी तक जिला में 120 के करीब अभ्यर्थी ही टेट पास कर पाए हैं। शिक्षा निदेशालय की ओर से टेट पास अभ्यर्थियों का ब्योरा मांगा गया था। इसके बाद जेबीटी अध्यापकों के खाली पदों को भरने की कवायद शुरू होनी है। शिक्षा विभाग के पास 120 के करीब टेट अभ्यर्थियों के नाम हैं। इन सभी का ब्योरा शिक्षा निदेशालय को…

Read More

स्वाइन फ्लू से निपटने के पुख्ता प्रबंध

चंबा। जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू से निपटने के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। अस्पताल में इन दिनों इस बीमारी के लक्षण वाले मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इन मरीजों के खून के सैंपल लिए गए हैं, लेकिन अभी तक किसी भी मरीज की स्वाइन फ्लू बीमारी की पुष्टि नहीं हुई है। स्वाइन फ्लू से बचने के लिए अस्पताल में पुख्ता प्रबंध कर दिए गए हैे। खांसी, जुकाम, बुखार वाले मरीजों को समय पर चेकअप करवाने की हिदायत दी गई है। ज्यादा दिन बीमारी होने पर मरीजों को…

Read More

बर्फ में गले लोनिवि के ढाई करोड़

भरमौर (चंबा)। भरमौर उपमंडल में हाल ही में हुई बर्फबारी से लोक निर्माण विभाग को लगभग ढाई करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक बर्फ बारी के कारण लोक निर्माण विभाग के भरमौर डिविजन के तहत आने वाले चार डिवीजन में भारी नुकसान हुआ है। भरमौर, गरोला और होली में विभाग को ठीकठाक नुकसान हुआ है। वहीं, राख मेें कम नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल संग्राय ने कहा कि चंबा-भरमौर मार्ग पर स्थित लूणा के पास चट्टान गिरने और भारी भूस्खलन होने के…

Read More

साइंस अध्यापकों को पीजी करने का मौका

चंबा। स्कूलों में सेवाएं दे रहे बीएससी अध्यापकों का एमएससी करने का सपना पूरा होने की उम्मीद है। बीएससी अध्यापक एमएससी करने के लिए शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। एमएससी करने के बाद अध्यापकों की पदोन्नति का रास्ता भी साफ हो जाएगा। शिक्षा विभाग के अनुसार जिला के स्कूलों में सेवाएं दे रहे बीएससी अध्यापक अब एमएससी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अध्यापकों के बीएससी में 50 प्रतिशत अंक होने जरूरी हैं। दाखिले का खर्चा अध्यापकों को खुद देना होगा। पढ़ाई के दौरान अध्यापकों…

Read More